हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब दाल पकवान की रेसिपी| यह Dal Pakwan सिंधी लोगों का सदियों पुराना और बेहद ही लोकप्रिय नाश्ता/ब्रंच हैं, जिसमे मैदा की बड़े आकार की खस्ता पकवान (पुरियां) को मसालेदार चना दाल के साथ परोसा जाता हैं| इस Dal Pakwan का नाश्ता स्वाद में थोडा तीखा, खट्टा-मीठा और क्रिस्पी बनकर तैयार होता हैं, और यही Dal Pakwan की डिश खास अवसर, संडे स्पेशल ब्रंच या त्योहारों में चार चाँद लगा देता हैं| Dal Pakwan एक ऐसा व्यंजन हैं, जो ना सिर्फ पेट भरता हैं बल्कि आपकी हर मॉर्निंग को भी बहुत खास बना देता हैं लेकिन संडे को इसे खाने का अलग ही मजा आता हैं| Dal Pakwan की खास बात यह हैं, की यह सिर्फ नाश्ता नहीं, बल्कि सिंधी संस्कृति का एक जश्न हैं, जो पीढ़ी-दर पीढ़ी से घर-घर में मनाया जाता हैं और इस डिश का भरपुर आनंद लिया जाता हैं| तले हुए पकवान की खस्ता पूरी उसपर मसालेदार चना दाल, और परोसते समय कच्चा प्याज, फ्रेश हरा धनिया, इमली की खट्टी-मीठी चटनी की हलकी सी खटास और हलकी सी मिठास, हरी मिर्च का तीखापण इन सबका संतुलन Dal Pakwan को “एक बार खाओ, बार-बार याद करों|” वाली डिश बना देता हैं| तो आइए जानते हैं पारंपरिक स्वाद से भरपूर लाजवाब Dal Pakwan घर पर कैसे बनाए|
सर्विंग (Serving) : 4 लोगों के लिए
बनाने का समय : लगभग 1 घंटा
सामग्री :-
दाल बनाने के लिए :
- 1 कप चना दाल (4-5 घंटे भीगी हुई)
- 3 कप पानी
- ½ छोटा चम्मच हल्दी
- नमक (स्वाद के अनुसार)
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच भुना जिरा पाउडर
- ½ छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
- 2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- 1 इंच टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 8-10 करीपत्ता
- 1 बड़ा चम्मच घी या तेल
- ½ छोटा चम्मच जिरा
- ½ छोटा चम्मच राई
- फ्रेश हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ गार्निश के लिए)
पकवान बनाने के लिए :
- 2 कप मैदा
- ½ छोटा चम्मच अजवाइन
- ¾ छोटा चम्मच नमक
- 2 बड़ा चम्मच तेल (मोयन)
- पानी (आवश्यकता नुसार)
- तेल (तलने के लिए)
गार्निश के लिए :
- 2 बड़े चम्मच इमली-खजूर की चटनी
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया-पुदीना की हरी चटनी
- 1 प्याज (बारीक़ कटा हुआ)
- हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)
- 1 कप बारीक़ सेव
दाल पकवान बनाने की विधि :-
चना दाल तैयार करें :
- सबसे पहले दाल को 4-5 घंटे के लिए भिगो कर रखे, अब भीगी हुई दाल को प्रेशर कूकर में डालकर पानी, हल्दी और थोडा नमक डालकर 2-3 सिटी आने तक पकाएं|
- प्रेशर निकलने के बाद कूकर का ढक्कन खोलें और चेक करें दाल पकी है या नही, लेकिन ध्यान रहे – दाल नमक मगर दानेदार रहे (गली हुई ना हो)|
- अब कढ़ाई में घी गरम करें, उसमे राई और जिरा डालकर चटकने दें| अब करीपत्ता, हरी मिर्च, अदरक डालें और 1-2 मिनट भुन लें|
- अब इसमें लाल मीर्च पाउडर, भुना जिरा पाउडर और आमचूर पाउडर डालें, तुरंत ही उबली हुई दाल डालकर अच्छे से मिक्स करें ताकि सारे मसालों का स्वाद दाल में उतर जाए|
- अब दाल को गाढ़ी-मध्यम टेक्सचर आने तक 3-4 मिनट मध्यम आंच पर पकाए, जब दाल में उबाल आने लगे तब अंत में कटा हुआ हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें|
खस्ता पकवान तैयार करें :
- मैदा में अजवाइन, नमक और गरम तेल का मोयन डालकर मिलाए और मिलाने के बाद मैदा को हाथो से बाइंडिंग करके देखे|
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर कड़ा, चिकना आटा गुंथे, और आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रखे|
- आटे की छोटी-बड़ी लोइया लेकर 6-7 इंच के गोल आकार में बेलें| काटे वाले चम्मच से अच्छी तरह छेद करें ताकि पकवान फुले नही और खस्ता बने|
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें जब तेल मध्यम गरम हो जाए तब इसमें बेली हुई एक-एक पुरियां डालकर मीडियम-हाई फ्लेम पर हल्का सुनहरा व् खस्ता होने तक तले|
- तले हुए पकवान को एक टिशु पेपर पर निकाले ताकि उसमे से अतिरिक्त तेल निकल जाए, ठंडा होते ही वह क्रिस्पी हो जाते हैं|
दाल पकवान परोसने का तरीका :
निष्कर्ष :-
टिप्स :-
- सुपर खस्ता पकवान बनाने के लिए इसमें गरम तेल का का मोयन जरूर डालें|
- आटा टाइट गुंथे और बेलते वक्त इसमें काटे से छेद जरूर करें इससे पकवान बहुत खस्ता बनेगे|
- दाल में स्वाद बढ़ने के लिए फ्रेश भुना जिरा पाउडर और अमचुर पाउडर को जरूर डालें इससे दाल का स्वाद बिलकुल स्ट्रीट स्टाइल वाला आता हैं|
- आप अगर ज्यादा मैदा से बनी हुई चीजे खाना पसंद नहीं करते हैं, तो आप थोडा सा 50% मैदा, 25%चावल का आटा, 25% बेसन भी डालकर भी खस्ता पकवान बना सकते हैं|
- पकवान को ठंडे होने के बाद आप एयर टाइट डिब्बे में भरकर 7-8 दिन के लिए स्टोर कर सकते हैं|
- आप इस खस्ता पकवान को श्याम की चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते है|
- दाल पकवान की दाल अगर बच जाए तो आप इसे रोटी और चावल के साथ भी खा सकते हैं|
0 टिप्पणियाँ