सूजी का हलवा रेसिपी - Suji Ka Halwa Recipe in Hindi - सूजी का हलवा

सूजी का हलवा | Suji Ka Halwa | Suji Ka Halwa Recipe – सूजी का हलवा एक पारंपरिक भारतीय मिठाई हैं, जो खास मौके, पूजा-पाठ, प्रसाद, नवमी भोग, या सुबह के नाश्ते में बनाई जाती हैं| सूजी को हल्का सा भुनकर उसमे देसी घी, शक्कर और ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते है| और इन सब चीजों से बना यह Suji Ka Halwa ना केवल स्वादिष्ट होता हैं, बल्कि यह उर्जा से भरपूर भी होता हैं| यह Suji Ka Halwa सबका पसंदीदा होता हैं, फिर चाहे वह बच्चे हो या बड़े यह अपनी मिठास से सबके दिल पर राज करता हैं| सूजी का हलवा बनाने में बहुत ही आसान है और यह बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाता हैं| इस सूजी का हलवा की खास बात यह हैं की, यह रेसिपी हर मौके पर फिट बैठती है इसे आज बीमार व्यक्ति को भी बनाकर खिला सकते हैं| जब बीमारी में मुह का स्वाद कड़वा हो जाता हैं तब अक्सर कुछ हल्का और थोडा मीठा खाने का मन करता हैं| तभी यह सूजी का हलवा शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता हैं| तो आइए जानते हैं सूजी का हलवा बनाने की विधि और साथ में टिप्स| 


Garama-Garam Suji Ka Halwa


सर्विंग (Serving) : 4-5 लोगों के लिए

कुल समय (Total Cooking Time) : 20 मिनट

  • तैयारी का समय : 5 मिनट
  • पकाने का समय : 15 मिनट

सामग्री :-

सूजी का हलवा के लिए :

  • 1 कप सूजी (रवा)
  • ½ कप देसी घी
  • 1 कप चीनी
  • 2-3 कप पानी
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • ½ कप कद्दूकस किया सुआ सुखा नारियल
  • ½ कप ड्राई फ्रूट्स (कटे हुए बादाम, काजू, किशमिश, चारोली)


अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती है, तो इस रेसिपी से जुडी मेरी Sweets & Dessert वाली दूसरी रेसिपी भी जरूर ट्राय करें।



सूजी का हलवा बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम करें सूजी को हल्का सा सुनहरा होने तक भुने|
  • अब अलग से पानी गरम करके गरम पानी भुने हुए सूजी में डालें (ध्यान रहें पानी डालते समय धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि इसमें कोई गुठलिया ना पड़े)|
  • अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाए| अब हलवे को धीमी आंच पर ही 8-10 मिनट तक पकने दें|
  • जब हलवा गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद करें और अंत में इसमें कद्दूकस किया हुआ सुखा नारियल और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाए|
  • अब तैयार हलवा को सर्विंग बाउल में निकालकर गरमा-गरम हलवा सर्व करें| आप चाहे तो हलवा के साथ पूरी भी सर्व क्र सकते हैं|

पोषक तत्त्व :-

(Nutrition Per Serving)
  • कैलोरी (Calories) - 280 kcal
  • कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates) - 38 ग्राम
  • प्रोटीन (Protein) – 4 ग्राम
  • फैट (Fat) – 12 ग्राम
  • फाइबर (Fibar) – 1 ग्राम
  • शुगर (Suger) – 20 ग्राम

स्वास्थ्य लाभ :-

  • सूजी और चीनी उर्जा का अच्छा स्त्रोत मानी जाती है इन चीजों से शरीर को तुरंत उर्जा मिलती हैं|
  • सूजी पचने में हल्का होता हैं इससे पाचन सुधरता हैं|
  • ड्राई फ्रूट्स में विटामिन E, हेल्दी फैट, और प्रोटीन होता हैं|
  • देसी घी जोड़ो के लिए लाभकारी हैं|

निष्कर्ष :-

सूजी का हलवा एक सरल, झटपट बनने वाली और पारंपरिक भारतीय मीठा व्यंजन हैं जिसे हर घर में पूजा, त्यौहार या जब भी मीठा खाने का मन करें तब बनाया जा सकता हैं| यह स्वाद में और सेहत में परफेक्ट हैं| अगर आपने अभी तक सूजी का हलवा ट्राय नहीं किया तो आज ही ट्राय करें| अपने फॅमिली, दोस्तों और मेहमानों के साथ शेयर करें और यह रेसिपी आपको कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताए| 


टिप्स :-

  • घी थोड़ा ज्यादा डालें ताकि हलवा थोड़ा मुलायम और स्वादिष्ट बने| 
  • हलवा बनाने से पहले सूजी को सुनहरा रंग आने तक भूनना जरूरी है, ताकी स्वाद कच्चा ना रहे|
  • सूजी का हलवा बनाने के लिए आप पानी की जगह पर दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन पानी का इस्तेमाल करने से हलवा जल्दी पचता हैं।
  • हलवा तैयार होने के बाद उसमे ड्राई फ्रूट्स और सूखा नारियल डालना ना भूले।


FAQ :- 


Ques 1 :   क्या सूजी का हलवा व्रत मे खा सकते हैं?

Ans :   हाँ, सूजी का हलवा उपवास मे भी खा सकते है, लेकिन इसमें फालहारी सामग्री का इस्तेमाल करें जैसे - घी, दूध, चुटकीभर सेंधा नमक और कुछ ड्राई फ्रूट्स डालकर बनाए।


Ques 2 :   सुजी का हलवा और रवा केसरी मे क्या फर्क होता हैं?

Ans :   रवा केसरी मे केसर और रंग का इस्तेमाल होता है, जब की सूजी का हलवा बिना रंग और बिना केसर के भी बन सकता ।


Ques 3 :   क्या सूजी का हलवा बच्चों को दे सकते है?

Ans :    हाँ, सूजी का हलवा मे से तुरंत और भरपूर एनर्जी मिलती है और यह छोटे बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।

Ques 4 :   क्या सूजी को बिना भुने हलवा बना सकते हैं?

Ans :   हाँ, आप सूजी को बिना भुने भी हलवा बना सकते है लेकिन इसका स्वाद थोड़ा कमजोर, और कच्चा लग सकता है और यह खाने मे भी चिपचिपा लगेगा। इसलिए हलवा बनाने से पहले भूनना जरूरी होता है।


Ques 5 :   सूजी का हलवा कितने दिनों तक रखा जा सकता हैं ?

Ans :    सूजी का हलवा फ्रिज में 2-3 दिन तक सुरक्षित रहता हैं| लेकिन जब भी आपको खाना हो तो हलवे को दोबारा गरम करके खाए| लेकिन हमेशा ताजा हलवा बनाकर खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ