सेवई खीर - Sevai Kheer Recipe in Hindi - सेवई खीर रेसिपी

हेल्लो दोस्तों, Nikkis Flavor Hub ब्लॉग में आप सभी का स्वागत हैं| आज मैं लेकर आई हूँ Sevai Kheer की रेसिपी जो सबको पसंद होती हैं| मुझे तो यह खीर बहुत पसंद हैं, इसके अलग-अलग नाम हैं जैसे- Vermicelli Kheer, सेवई, और इसे दूध सेवई भी कहा जाता हैं| यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई में से एक हैं, जिसे दूध, सेवई (वर्मिसेली), चिनिऔर सूखे मेवे के साथ तैयार किया जाता हैं| यह खीर स्वाद में जितनी लाजवाब होती हैं बनाने में उतनी ही सरल भी होती हैं और इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता हैं| चाहें ईद हो, रक्षाबंधन हो, जन्मदिन हो या फिर कोई त्यौहार या कोई खास अवसर सेवई की खीर हर मौके को अपनी मिठास से शानदार बना देती हैं| दूध में पकी हुई सेवई तो बहुत टेस्टी होती ही हैं लेकिन उसमे डालें गए सूखे मेवे- बादाम, काजू , पिस्ता, और किशमिश इससे खीर का स्वाद और भी दोगुना हो जाता हैं| गरम या ठंडी इसे दोनों तरह से सर्व किया जा सकता हैं| सरल सामग्री और कम समय में तैयार होने वाली यह खीर बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को पसंद होती हैं| और अगर आप इस स्टाइल में बनायेंगे तो आपको भी जरूर पसंद आएगी| तो आईये शुरू करते हैं Sevai Kheer को बनाना और साथ में ही इसके कुछ टिप्स भी जान लेते हैं| 


Sevai Kheer


कितने लोगों के लिए :- 4 - 5 लोगों के लिए

बनाने का समय :- 15 - 20 मिनट


सामग्री :-


  • 1 कटोरी सेवई (वर्मिसेली)
  • 1 लीटर दूध
  • 4-5 बड़े चम्मच चीनी (या स्वाद के अनुसार)
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 10-15 बादाम (कटे हुए)
  • 10-15 काजू (कटे हुए)
  • 10-15 पिस्ता (कटे हुए)
  • 15-20 किशमिश
  • 1 छोटा चम्मच चारोली (साबुत)
  • 2-3 हरी इलायची (पीसी हुई)


सेवई खीर बनाने की विधि :-


  • सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में घी गरम करें| उसमे सेवई डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भुने|
  • अब इसमें दूध डालें और अच्छे से मिलाए| दूध को मध्यम आंच पर उबालें, और बीच-बीच में लगातार चलाते रहें ताकि दूध निचे से जलें नहीं|
  • जब दूध गाढ़ा होने लगे और सेवई नरम हो जाए, तब इसमें चीनी, कटे हुए बादाम, पिस्ता, काजू, पीसी हुई हरी इलायची और साबुत चारोली डाल दें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए|
  • सेवई की खीर तैयार हैं| अब गैस बंद करें और आपको जैसा पसंद हो वैसा सर्व करें| इसको आप गरम-गरम भी खा सकते हैं और चाहों तो थोड़ी देर फ्रिज में रख के ठंडा करके भी खा सकते हैं|
  • वैसे दोस्तों, मुझे तो दोनों तरीके से खाना पसंद हैं, आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें और आपको किस तरह से खाना पसंद हैं ठंडा या गरम मुझे कमेंट में जरूर बताएं|


निष्कर्ष :-


सेवई खीर स्वाद, परंपरा और सरलता का संगम हैं| यह ना केवल त्योहारों की शान बढाती हैं, बल्कि अपनी रोज की जिंदगी में भी मीठे पलों को खास बना देती हैं| थोड़े से प्रयास और थोडा सा प्यार से बनाई गई यह सेवई की खीर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाती हैं| आपके घर जब भी रहें कोई खास अवसर हो, तो आप इस स्व्सदिष्ट मिठाई को जरूर बनाए और अपने घर में सबको और मेहमानों को भी खिलाए|


टिप्स :-


  • सेवई को भूनते समय आंच बिलकुल धीमी रखे ताकि सेवई जले नही और उसका कलर भी हल्का सुनहरा आए|
  • दूध को सेवई में डालने के बाद उबलते समय लगातार चलाते रहें ताकि खीर में एक अच्छा मलाईदार टेक्सचर आए|
  • इसका स्वाद और बढ़ने के लिए आप इसमें केसर के कुछ धागे भी डाल सकते हैं|
  • अगर आपको गाढ़ी खीर पसंद हैं तो दूध को थोडा ज्यादा देर तक पकाएं|

अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो मेरी दूसरी रेसिपीज भी जरूर ट्राय करें| 



















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ