कोकोनट चटनी - Coconut Chutney Recipe in Hindi - नारियल की चटनी

हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे भारतीय पारंपरिक स्टाइल से साधारण कोकोनट चटनी| Coconut Chutney (नारियल की चटनी) दक्षिण भारतीय (साउथ इंडियन) डिशेस की जान और शान दोनों मानी जाती हैं| यह Coconut Chutney (कोकोनट चटनी) इडली सांबर, डोसा, सांबर वडा, सूजी/रवा उत्तपम, अप्पे, वेज उपमा, अप्पम, सूजी का ढोकला किसी भी व्यंजन के साथ परोसी जा सकती हैं| Coconut Chutney का स्वाद हर नाश्ते, व्यंजन को खास बना देता हैं| यह Coconut Chutney (नारियल की चटनी) ना केवल स्वाद में लाजवाब हैं, बल्कि यह पोषण से ही भरपूर होती हैं और इसे बनाना भी बेहद आसान हैं| इस आसान सी रेसिपी को आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं| तो आप इस स्वादिष्ट और झटपट (All in One) Coconut Chutney को बनाएं और आपके मनचाहे नाश्ते के साथ आनंद ले सकते हैं| इसे बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती हैं जो हमे अपने घर में ही आसानी से मिल जाती हैं| आइए जानते हैं इस आसान Coconut Chutney के बारे में कुछ खास टिप्स के साथ| 


Paramparik Style Coconut Chutney

सर्विंग (Serving) : 4-5 लोगों के लिए

बनाने का समय : 10 मिनट


सामग्री :-

नारियल की चटनी के लिए :

  • 2 कप ताजा नारियल (छोटे-छोटे टुकड़े में कटा हुआ)
  • 2 बड़ा चम्मच भुनी चना दाल या दालिया
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1 इच टुकड़ा अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच खट्टा दही
  • ½ छोटा चम्मच जिरा
  • नमक (स्वाद के अनुसार)
  • पानी (आवश्यकतानुसार)

तड़का के लिए :

  • ½ छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)
  • 7-8 करीपत्ता
  • 2 सुखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच तेल


इस नारियल की चटनी के साथ खाए जाने वाले साउथ इंडियन रेसिपीज देखना ना भूले|


नारियल की चटनी (Coconut Chutney) बनाने की विधि :-

चटनी तैयार करें :

मिक्सिंग जार में नारियल के टुकड़े, दहीं, भुनी चना दाल या दालिया, हरी मिर्च, अदरक, जिरा, नमक और थोडा पानी डालकर स्मूथ पेस्ट बनाए|

चटनी को बाउल में निकालें :

अब तैयार चटनी को एक बाउल में निकालें| अगर चटनी बहुत ज्यादा गाढ़ी लग रही हैं, तो उस्मे थोडा पानी मिलाकर मिक्स करें और अपने पसंद के अनुसार गाढ़ी या पतली कर सकते हैं|

तड़का तैयार करें :

एक छोटे तड़का पैन में तेल गरम करें| जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तब इसमें राई डालकर चटकने दें| उसके बाद करीपत्ता, सुखी लाल मिर्च, डालें|

चटनी में तड़का डालें :

तैयार किया हुआ तड़का चटनी में डालें और अच्छे से मिलाएं| अगर आप चाहें तो चटनी में ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया भी डाल सकते हैं| तैयार हैं स्वादिष्ट नारियल की चटनी|

चटनी सर्व करें :

इस चटनी को आप इडली सांबर, डोसा, सांबर वडा, सूजी/रवा उत्तपम, वेज उपमा, अप्पे, अप्पम, सूजी का ढोकला के साथ परोस सकते हैं|


पोषण सुचना :-

Coconut Chutney (नारियल की चटनी) में बहुत सारे न्यूट्रीशन मौजूद होते हैं| (Nutritional Value of Coconut Chutney – Per 100 Gram)
  • कैलोरी (Calories) – 180-220
  • प्रोटीन (Protein) – 2-3 ग्राम
  • हेल्दी फैट (Healthy Fat) – 17-20 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) – 5-6 ग्राम
  • फाइबर (Fiber) – 2 ग्राम
  • कैल्शियम (Calcium) – 20-25 मिलीग्राम
  • लोहा (Iron) – 1-1.5 मिलीग्राम
  • पोटैशियम (Potassium) – 150-180 मिलीग्राम
  • मैग्नेशियम (Magnesium) – 35-40 मिलीग्राम
  • विटामिन सी (Vitamin C) – 2-3 मिलीग्राम
  • विटामिन इ (Vitamin E) – 0.5-1 मिलीग्राम
(नोट – Note : यह सभी न्यूट्रीशन की मात्रा नारियल की चटनी का बनाने का तरीका और उसमे डाली गई सामग्री की मात्रा पर निर्भर करती है)|


पोषक तत्त्व और उसके लाभ :-

नारियल की चटनी में निम्नलिखित विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, इसके लाभ को विस्तार से जानिए|
  • कैलोरी (Calories) – शरीर को उर्जा (Energy) प्रदान करता हैं|
  • प्रोटीन (Protein) – मांसपेशियों की मरम्मत करके उन्हें मजबूत बनाता हैं और उनका विकास करता हैं|
  • हेल्दी फैट (Healthy Fat) – लंबे समय तक उर्जा प्रदान करता हैं, त्वचा और बालों के लिए अच्छा हैं|
  • कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) – इंस्टेंट (तत्काल) उर्जा स्त्रोत माना जाता हैं|
  • फाइबर (Fiber) – खाना पचने में मदद करता हैं|
  • कैल्शियम (Calcium) – हड्डियों और दातों को मजबूत बनता हैं|
  • लोहा (Iron) – शरीर में खूनकी कमी नहीं होने देता, एनीमिया से बचाता हैं|
  • पोटैशियम (Potassium) – ब्लड प्रेशर को नियंत्रित (Control) में रखता हैं|
  • मैग्नेशियम (Magnesium) – मांसपेशियों को ताकद देता हैं|
  • विटामिन सी (Vitamin C) – इम्युनिटी को बूस्ट करता हैं, मतलब रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं|
  • विटामिन इ (Vitamin E) – त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हैं|
  • विटामिन बी कॉम्प्लेक्स (Vitamin B Complex) (B1, B6) – मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखता हैं और उर्जा के लिए आवश्यक हैं|

निष्कर्ष :-

तो दोस्तों हैं ना यह साधारण सी दिखने वाली और बहुत ही झटपट बनने वाली नारियल की चटनी एकदम लाजवाब और फायदेमंद| नारियल की चटनी स्वाद, सेहत और संतुलित पोषण का एक बेहतरीन मेल हैं| यह चटनी साउथ इंडियन नाश्ते को स्वादिष्ट तो बनाती ही हैं और हर एक नाश्ते का स्वाद दोगुना बढ़ा देती हैं| आप इसे अपने रोजाना भोजन में भी शामिल कर सकते हैं| आप भी इस नारियल की चटनी को जरूर ट्राय करें और अपने मनचाहे नाश्ते के साथ एन्जॉय करें| अपने दोस्तों, परिवार और मेहमानों के साथ शेयर करें और यह रेसिपी आपको कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताएं|


टिप्स :-

  • नारियल की चटनी में आप दहीं की जगह पर नींबू का रस भी दाल सकते हैं|
  • इस चटनी को हमेशा ताजा बनाकर खाना अच्छा रहता हैं और ताज़ी बनाई हुई चटनी का स्वाद अच्छा आता हैं|
  • नारियल की चटनी में दही या नींबू का रस होने की वजह से यह जल्दी ख़राब हो सकती हैं तो इसे फ्रेश बनाए रखने के लिए आप फ्रिज में 1-2 दिन तक ही रखे|
  • चटनी बनाने के लिए सुखा नारियल की जगह पर हमेशा ताजा नारियल का ही इस्तेमाल करें इससे स्वाद और टेक्सचर दोनों अच्छा आता हैं|
  • चटनी बनाते समय अगर आपके घर में ताजा नारियल ना हो तो आप इसकी जगह पर कद्दूकस किया हुआ नारियल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • चटनी में तड़का लगते समय तडके में आप उड़द की दाल भी डाल सकते हैं जिससे स्वाद और कुरकुरापन दोनों बढ़ता हैं|
  • अगर आपको तीखी चटनी पसंद हैं तो इसमें हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा दे|

FAQ :-

Ques 1 :  क्या इस चटनी को बिना तडके के बना सकते हैं ?

Ans :   हाँ, नारियल की चटनी को बिना तड़का लगाए भी बनाया जा सकता हैं, लेकिन तड़का लगाने से चटनी का स्वाद बढ़ता हैं इसलिए इसमें तड़का लगाना जरूरी हैं|


Ques 2 :  नारियल की चटनी कितने दिन तक ख़राब नहीं होती हैं ?

Ans :   नारियल की चटनी ऐसे तो बिना फ्रिज किये 1 दिन चल सकती हैं लेकिन अगर आप इसे फ्रिज में रखे तो यह 2-3 दिन तक अच्छी रहती हैं| अगर आप इससे भी लंबे समय तक अच्छी रखना चाहते हैं तो आप इस चटनी को एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखे इस तरह से यह चटनी 1 महीने या उससे भी ज्यादा समय तक चल सकती हैं|


Ques 3 :  नारियल की चटनी बनाने के लिए भुनी चना दाल की जगह क्या इस्तेमाल कर सकते है ?

Ans :   नारियल की चटनी बनाने के लिए आप इसमें भुनी हुई चना दाल की जगह पर भुनी हुई सफ़ेद तिल, दालिया या फिर भुनी हुई मूंगफल्ली भी इस्तेमाल कर सकते हैं|


Ques 4 :  नारियल की चटनी खाने के क्या फायदे हैं ?

Ans :   नारियल की चटनी खाने के बहुत सारे फायदे हैं, इसे विस्तार से जानिए|
  • शरीर को उर्जा (Energy) प्रदान करता हैं|
  • मांसपेशियों की मरम्मत करके उन्हें मजबूत बनाता हैं और उनका विकास करता हैं|
  • लंबे समय तक उर्जा प्रदान करता हैं, त्वचा और बालों के लिए अच्छा हैं|
  • इंस्टेंट (तत्काल) उर्जा स्त्रोत माना जाता हैं|
  • खाना पचने में मदद करता हैं|
  • हड्डियों और दातों को मजबूत बनता हैं|
  • शरीर में खूनकी कमी नहीं होने देता, एनीमिया से बचाता हैं|
  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित (Control) में रखता हैं|
  • मांसपेशियों को ताकद देता हैं|
  • इम्युनिटी को बूस्ट करता हैं, मतलब रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं|
  • त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हैं|
  • मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखता हैं और उर्जा के लिए आवश्यक हैं|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ