इडली सांबर - Idli Sambar Recipe in Hindi - साउथ इंडियन इडली सांबर

हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे Dal-Chawal की Idli Sambar Recipe| Idli Sambar यह एक दक्षिण भारतीय स्वाद का अद्भुत मेल हैं – नरम और फूली-फूली इडली और तीखा, खट्टा और मसालेदार सांबर| दाल-चावल से बनी यह इडली (Idli Sambar) केवल एक पारंपरिक साउथ इंडियन नाश्ता ही नहीं, बल्कि यह एक संतुलित और सुपाच्य भोजन भी हैं जो पुरे भारत में बहुत ही पसंद किया जाता हैं, यह Idli Sambar की रेसिपी खासकर उन लोगों के लिए आदर्श हैं जो तेल मसालों से परहेज करते हैं या हल्का और हेल्दी नाश्ता खाना चाहते हैं| खमीर उठने के बाद फुले हुएबैटर से बनाई गई इडली में भरपूर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, और फाइबर का संतुलन होता हैं जिससे यह नाश्ते के साथ-साथ बच्चों के टिफिन के लिए भी एक परफेक्ट विकल्प हैं| Idli Sambar अपने आप में ही प्रोटीन और मिनरल्स का खजाना हैं| सांबर केवल एक तीखा और खट्टा व्यंजन ही नही बल्कि यह बहुत सारे पोषक तत्त्व से भरपूर एक सम्पूर्ण करी हैं और इसे इडली के साथ खाने से इसका स्वाद और पोषण दोगुना बढ़ जाता हैं| सांबर में मौजूद कुछ सब्जियां जैसे गाजर, पम्पकिन, टमाटर, प्याज, करीपत्ता, बीन्स, इसमें फाइबर, आयरन, और विटामिन्स शामिल कर देती हैं| साथ ही Idli Sambar हमारे पाचन तंत्र को भी सुधारने में मदद करता हैं| तो आइए जानते हैं दक्षिण भारतीय (साउथ इंडियन) फेमस नाश्ता Idli Sambar बहुत कम समय में कैसे बनाए और इसे बनाते वक्त किन बैटन का ध्यान रखे वो भी देखेंगे पुरे टिप्स के साथ साथ ही जानेंगे इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्त्व और उसके लाभ के बारे में| 


South Indian Idli Sambar Recipe

सर्विंग (Serving) : 5-6 लोगों के लिए

कुल समय (Total Cooking Time) : 17-18 घंटे

  • दाल-चावल भिगोने का समय : 4-5 घंटे
  • खमीर उठने का समय : 11-12 घंटे
  • तैयारी का समय : 10-15 मिनट (सब्जियां काटना)
  • बनाने का समय : 40-45 मिनट (इडली और सांबर बनाना)

सामग्री :-

इडली के लिए :

  • 3 कटोरी चावल (भिगोया हुआ)
  • 1 कटोरी उरद की दाल (भिगोई हुई)
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • पानी (पिसने के लिए – आवश्यकतानुसार)
  • नमक (स्वाद के अनुसार)
  • ½ कप खट्टा दही (फेंटा हुआ)

सांबर बनाने के लिए :

  • 1 कप अरहल की दाल
  • 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक़ कटे हुए)
  • 2 मध्यम आकार के टमाटर (बारीक़ कटे हुए)
  • 1 कप मिश्रित सब्जियां (गाजर, पम्पकिन)
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
  • 1 नींबू जितनी इमली (गरम पानी में भिगोई हुई)
  • ½ छोटा चम्मच गुड़
  • 2-3 छोटे चम्मच सांबर मसाला
  • ¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 8-10 करीपत्ता
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच जिरा
  • ½ छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)
  • 2 सुखी लाल मिर्च
  • नमक (स्वाद के अनुसार)
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • पानी (आवश्यकता नुसार)
  • हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)


इडली सांबर बनाने की विधि :-

इडली बनाने की विधि :

  • सबसे पहले उरद दाल और चावल को 2-3 बार अच्छे से धोकर अलग-अलग 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दे| (1 छोटा चम्मच मेथी दाना को चावल में ही डालें)|
  • जब दाल-चावल अच्छे से भीग जाए तब उसका सारा पानी एक बर्तन में निकालें (उसी पानी से हमें दाल-चावल को पीसना हैं)|
  • अब दाल-चावल को एक-साथ मिक्स करें, और मिक्सिंग जार में थोडा-थोडा डालकर साथ में थोडा पानी डालकर अच्छे से पिस लें| (ध्यम रहें दाल-चावल पिसते समय बहुत ज्यादा पानी ना डालें हमें बैटर गाढ़ा ही रखना हैं)|
  • अब तैयार किया हुआ बैटर को एक बड़े बर्तन में डालें और उसमे फेंटा हुआ खट्टा दही डालकर बैटर की मिक्स करें और 10-12 घंटे के लिए या रातभर के लिए ढककर रख दें| उसके बाद बैटर में अच्छा खमीर उठने लगेगा (बैटर फूलकर डबल हो जाएगा)|
  • जब आपको इडली बनानी हो तब बैटर में नमक और थोडा सा बेकिंग सोडा डालकर बैटर को अच्छे से मिक्स करें|
  • अब इडली स्टैंड या इडली कूकर में 1 गिलास जितना पानी डालें और सभी इडली मोल्ड्स को तेल से ग्रीस करें और मोल्ड्स के हिसाब से उसमे थोडा-थोडा बैटर डालें और 10-12 मिनट के लिए मध्यम आंच पर बैटर को स्टीम करें|

सांबर बनाने की विधि :

  • सबसे पहले अरहल की दाल (तुअर की दाल) को 1-2 बार अच्छे से धोकर उसमे हल्दी और पानी डालकर प्रेशर कूकर में 3-4 सिटी आने तक हाई फ्लेम पर पकाएं|
  • अब एक पैन में तेल गरम करें, उसमे राई, जिरा, करीपत्ता, और सुखी लाल मिर्च डालकर चटकने दें| अब इसमें बारीक़ कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भुने|
  • अब इसमें बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च और बारीक़ कटे हुए टमाटर डालें और टमाटर गलने तक 3-4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर ढककर पकाए|
  • अब इसमें कटी हुई सारी सब्जियां डालें, और साथ में 1-2 कप पानी डालकर सब्जियां पकने दें| जब सब्जियां पकने लगे तब इसमें लाल मिर्च पाउडर, सांबर मसाला, नमक और इमली का पानी छानकर डालें और अच्छे से चलाए|
  • अब इसमें पकी हुई अरहल की दाल को थोडा मैश करके डालें| अगर सांबर ज्यादा गाढ़ा लग रहा हैं तो इसमें थोडा पानी डालें (आप अपने पसंद अनुसार सांबर जितना गाढ़ा या पतला बनाना चाहते हैं उतना ही पानी डालें)|
  • अब सांबर को मध्यम आंच पर 10-12 मिनट के लिए पकाए| जब सांबर में उबाल आने लगे तब उसमे बारीक़ कटा हुआ फ्रेश हरा धनिया डालें|
  • अब गैस बंद करें और गरमा-गरम इडली सांबर को परोसे अगर आप पूरा साउथ इंडियन जैसा स्वाद लेना चाहते हैं तो आप इडली सांबर को नारियल की चटनी के साथ सर्व करें|

अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो इस रेसिपी से जुडी दूसरी रेसिपीज देखना ना भूले|



पोषण सुचना :-

न्यूट्रीशन (Per Serving) :
  • कैलोरी (Calories) : 230 kcal
  • प्रोटीन (Protein) : 10 ग्राम
  • आयरन (Iron) : 2.2 मिलीग्राम
  • फाइबर (Faiber) : 6 ग्राम
  • कैल्शियम (Calcium) : 100 मिलीग्राम
  • पोटेशियम (Potassium) : 300 मिलीग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) : 38 ग्राम
  • फैट (Fat) : 3.5 ग्राम
(Note – नोट : सभी न्यूट्रीशन की संख्या सर्विंग पर या इडली सांबर में डाली गई सब्जियां और मसालें पर निर्भर करती हैं)|

पोषक तत्त्व और लाभ :-

इडली सांबर में निम्नलिखित मिनरल्स पाए जाते हैं, उनके लाभ को विस्तार से जानिए|
  • प्रोटीन (Protein) – शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों की मरम्मत करता हैं और उन्हें मजबूत बनता हैं|
  • फाइबर (Faiber) – पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता हैं, और खाया हुआ जल्दी पचता है|
  • आयरन (Iron) – शरीर में खून की कमी नहीं होने देता, एनीमिया से बचाता हैं|
  • कैल्शियम (Calcium) – हड्डियों को मजबूत बनाता हैं|
  • पोटेशियम (Potassium) – दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनता हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता हैं|
  • कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) – उर्जा (Energy) का मुख्य स्त्रोत हैं, शरीर को भरपूर उर्जा प्रदान करता हैं|

निष्कर्ष :-

दाल-चावल से बनी इडली और सांबर एक सम्पूर्ण संतुलित और पारंपरिक भोजन/नाश्ता हैं जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद हैं अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखता है| यह नाश्ता बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी के लिए परफेक्ट हैं| अगर आप टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट ढूंढ रहें हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राय करें| दाल-चावल से बनी इडली इतनी सॉफ्ट होती हैं की इसे आप सांबर के साथ भी खा सकते हैं या फिर अगर आप सांबर नहीं बनाना चाहते हैं तो आप इसे नारियल और मूंगफल्ली की चटनी के साथ भी खा सकते हैं| इसका स्वाद दोनों के साथ लाजवाब आता हैं| आप इसे सुबह ब्रेकफास्ट में या रात के हल्के डिनर के रूप में भी खा सकते हैं| आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें| अपने फॅमिली, दोस्तों और मेहमानों के साथ शेयर करें और यह रेसिपी आपको कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताए| ऐसी ही पौष्टिक और लाजवाब रेसिपीज देखने के लिए विजिट करें: www.nikkisflavorhub.com पर|


टिप्स :-

  • बैटर को गाढ़ा रखे, अगर बैटर पतला हो जाए तो इडली फूलेगी नहीं|
  • खमीर (फर्मेंटेशन) अच्छे से हो, इसके लिए बैटर को गरम जगह पर रखे|
  • अगर आप ठंडी या बारिश के सिजन में इडली बना रहे हैं तो इसमें मेथी दाना जरूर डालें, इससे फर्मेंटेशन अच्छा होगा और बैटर फूलकर डबल हो जाएगा|
  • अगर आप चाहें तो इसमें हल्का सा खट्टापन के लिए बैटर में दहीं डालकर रखे इससे इडली का स्वाद बहुत अच्छा आता हैं|
  • इडली को स्टीम करने से पहले इडली पात्र को तेल लगाना ना भूले वरना इडली उसमे चिपक जाएगी|
  • सांबर में सब्जियां जरूर डालें इससे सांबर ज्यादा पौष्टिक बनता हैं|
  • अगर आप सांबर में सब्जियां पसंद नहीं करते हैं, आपको प्लेन सांबर पसंद हैं तो आप इसमें सिर्फ प्याज और टमाटर डालकर भी सांबर बना सकते हैं|
  • सांबर में इमली का पानी जरूर डालें इससे सांबर का टेस्ट थोडा खट्टा आता हैं|

FAQ :-


Ques 1 :  दाल-चावल की इडली और सूजी की इडली मेक्या अंतर हैं ?

Ans :   दाल-चावल की इडली पारपरिक होती हैं, जिसमे खमीर (फर्मेंटेशन) की जरूरत पड़ती हैं, जब की, सूजी की इडली आप तुरंत (इंस्टेंट) बना सकते हैं|


Ques 2 :  क्या यह इडली छोटे बच्चों को दे सकते हैं ?

Ans :   जी हाँ, बिलकुल यह नाश्ता सुपाच्य और प्रोटीन से भरपूर होता हैं इसलिए यह इडली बच्चों को देना एकदम सुरक्षित हैं| बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं|


Ques 3 :  क्या इडली वजन कम करने में सहायक हैं ?

Ans :   हाँ, यह इडली बिना फ़्राय किए बनती हैं इसे सिर्फ स्टीम किया जाता हैं इसलिए यह ज्यादा पौष्टिक होती हैं, और इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं इसलिए यह वजन कम करने में सहायक हैं|


Ques 4 :  सांबर बनाने के लिए कौन-कौन सी दाल का उपयोग किया जा सकता हैं ?

Ans :   सांबर मुख्य रूप से अरहल (तुअर) की दाल से ही बनता हैं, लेकिन आप इसमें मिक्स दालें का भी उपयोग कर सकते हैं जैसे – मूंग की दाल, मसूर की दाल भी ट्राय कर सकते हैं|


Ques 5 :  सांबर में इमली क्यों डाली जाती हैं ?

Ans :   सांबर में इमली खट्टेपन के लिए डाली जाती हैं| इमली को गरम पानी में भिगोकर उसे मैश करके फिर उसको छानकर इमली का पानी सांबर में डाला जाता हैं| जब इमली का खट्टापन सारी सब्जियां और मसालों के साथ मिलता हैं तब सांबर को एक बहुत अच्छा टेस्ट आता हैं|


Ques 6 :  इडली सांबर खाने से क्या फायदे होते हैं ?

Ans :   इडली सांबर में बहुत सारे विटामिन्स, और मिनरल्स पाए जाते हैं, इसलिए इडली सांबर खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता हैं|
  • प्रोटीन (Protein) – शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों की मरम्मत करता हैं और उन्हें मजबूत बनता हैं|
  • फाइबर (Faiber) – पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता हैं, और खाया हुआ जल्दी पचता है|
  • आयरन (Iron) – शरीर में खून की कमी नहीं होने देता, एनीमिया से बचाता हैं|
  • कैल्शियम (Calcium) – हड्डियों को मजबूत बनाता हैं|
  • पोटेशियम (Potassium) – दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनता हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता हैं| 
  • कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) – उर्जा (Energy) का मुख्य स्त्रोत हैं, शरीर को भरपूर उर्जा प्रदान करता हैं|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ