सूजी का ढोकला - Suji Dhokla Recipe in Hindi - रवा ढोकला

हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे झटपट सूजी का ढोकला| सूजी का ढोकला एक लोकप्रिय गुजराती डिश हैं, जो अब पुरे भारत में नाश्ते और हल्के भोजन के रूप में खाया जाता हैं| यह Suji Dhokla का नाश्ता बहुत ही हल्का, स्पंजी, और आसानी से पचने वाला स्नैक्स हैं, जो बिना किसी झंझट के बहुत जल्दी तैयार हो जाता हैं| वैसे तो ढोकला बहत प्रकार का होता हैं जैसे – बेसन का ढोकला, रवा-बेसन का ढोकला, दाल-चावल का ढोकला, चने की दाल का ढोकला और सूजी का ढोकला| तो आज आज की हमारी रेसिपी की खास बात यह हैं की, बेसन की जगह पर हम सूजी का ढोकला बनाएंगे| Suji Dhokla में रवा (सूजी) का उपयोग होता हैं| जिससे इसका टेक्सचर और भी स्पंजी और स्वादिष्ट होता हैं, और यह सूजी ढोकला खाते समय गलें में भी नहीं फसता हैं| अगर आप सुबह की भागदौड़ में बेहद ही आसान और झटपट बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो सूजी का ढोकला आपके लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता हैं| यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता हैं और इसे हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसने से इसका स्वाद और भी दोगुना बढ़ जाता हैं| यह नाश्ता बहुत ही स्पंजी, आसान होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं, क्योंकि यह बहुत कम तेल में बनता हैं और इसे स्टीम किया जाता हैं इसको अलग से फ्राय करने की या पकाने की जरूरत नही होती| तो आइए बनाते हैं एकदम आसान, स्पंजी और झटपट Suji Dhokla रेसिपी और इसके बेस्ट टिप्स| 


Suji Dhokla Recipe Taiyar Hain


सर्विंग (Serving) : 4 लोगों के लिए

बनाने का समय : 40-45 मिनट


मीडियम पर मेरी Guest रेसिपी देखें : आलू-कबाब-रेसिपी-aaloo-kabab-recipe-in-hindi


सामग्री :-

बैटर के लिए :

  • 1 कटोरी सूजी (रवा)
  • 1 कटोरी दही (फेंटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 नींबू का रस (पूरा एक नींबू)
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • नमक (स्वाद के अनुसार)
  • पानी (आवश्यकतानुसार)

तडके के लिए :

  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)
  • 2-3 हरी मिर्च (लंबाई में कटी हुई)
  • 8-10 करीपत्ता
  • नमक (चुटकीभर)

गार्निश के लिए :

  • हरा धनिया (कटा हुआ)
  • ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • कसा हुआ नारियल (वैकल्पिक)


अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो मेरी दूसरी रेसिपीज भी जरूर ट्राय करें|


सूजी का ढोकला बनाने की विधि :-

बैटर तैयार करें :

  • एक बड़े बाउल में सूजी, दही, तेल, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, नींबू का रस और नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें|
  • अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए चम्मच से चलाते रहे और घोल तैयार करें (ध्यान रहें बैटर ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला ना हो)|
  • अब इसे ढककर 15-20 मिनट के फूलने दें|

बैटर को स्टीम करें :

  • एक बड़े भगोने में या ढोकला स्टैंड में 2-3 गिलास पानी गरम करें|
  • अब एक थाली या ढोकला प्लेट लें, जिसमे आप ढोकला स्टीम करना चाहते हैं उसको तेल लगाकर चिकना करें ताकि ढोकला उसमे चिपके नहीं|

बैटर में बेकिंग सोडा मिलाए :

  • जब पानी उबलने लगे, तभी तैयार किए हुए बैटर मे बेकिंग सोडा डालें और तुरंत मिलाए (ध्यान रहे सोडा डालने के बाद बैटर को एक ही डायरेक्शन में चलाते हुए सोडा मिक्स करे)|
  • जब झाग बनने लगेगा, तब बैटर को तुरंत तेल से ग्रीस की हुई थाली में डालें (बिलकुल भी देरी ना करें)|

ढोकला पकाएं :

  • अगर आप एक बड़े भगोने में पानी उबलने के लिए रखते हैं तो उस पानी में एक स्टैंड रखे या कोई कटोरी रख दें जिसके ऊपर आप बैटर की थाली रख सकें|
  • अब बैटर की थाली को स्टैंड पर रखे और ऊपर के ढक्कन रखकर मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं|
  • 15 मिनट बाद चाकू या टूथपिन ढोकला में डालकर चेक करें – अगर वह साफ़ (Clean) निकलकर आए तो ढोकला तैयार हैं|
  • अब गैस बंद करें और ढोकला की थाली को बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रखे|
  • जब ढोकला पूरी तरह से ठंडा हो जाए तभी उसको एक थाली में निकालें|

तड़का लगाए :

  • एक पैन में तेल गरम करें| उसमे राई, हरी मिर्च, करीपत्ता और चुटकीभर नमक डालकर चटकने दें|
  • यह तड़का छोटे चम्मच से ढोकला के ऊपर हर तरफ फैला दें|

ढोकला सर्व करें :

  • स्पंजी और झटपट सूजी का ढोकला तैयार है| अब ढोकला को चौकोर टुकड़ों में या अपने मनचाहे आकार में काटे|
  • ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया, कद्दूकस किया हुआ नारियल और चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर डालकर गार्निश करें|
  • अब ढोकले एक प्लेट में निकाले और हरी चटनी या इमली की खट्टी-मीठी चटनी के साथ परोसे|

टिप्स :-

  • सूजी का ढोकला बनाने के लिए अगर आप चाहों तो सूजी को दही डालकर अच्छे से मिक्स करें और पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें और रातभर के लिए ढककर रख सकते हैं|
  • अगर सूजी का बैटर रातभर फूलने के लिए रखे तो ढोकला और भी ज्यादा स्पंजी बनेगा|
  • बैटर तैयार करते वक्त पानी हमेशा थोडा-थोडा ही डालते जाए और चम्मच से चलाते हुए बैटर तैयार करें, ताकि इसमें कोई गांठ ना जमे|
  • बैटर का टेक्सचर हमेशा सही रखे ना ज्यादा गाढ़ा ना ज्यादा पतला|
  • बेकिंग सोडा हमेशा अंत में ही बैटर में डालें और सोडा डालने के तुरंत बाद स्टीम करें| नही तो गैस ख़त्म हो जाएगी और ढोकला नहीं फूलेगा|
  • पानी को पहले से ही उबलने के लिए रखे तभी बैटर थाली में डालें ताकि समय भी बचे और ढोकला भी अच्छा फुल जाए|
  • गरम-गरम ढोकले के ऊपर तड़का ना डालें| जब ढोकला हल्का गरम हो तभी ढोकला के ऊपर तड़का डालें|
  • बैटर में आप बेकिंग सोडा के जगह पर इनो फ्रूट सॉल्ट भी डाल सकते हैं|

निष्कर्ष :-

सूजी का ढोकला एक ऐसा व्यंजन हैं जो स्वाद, स्वास्थ्य और समय तीनो के लिए अच्छा हैं| इसे आप नाश्ते में, टिफिन में या श्याम की चाय के साथ किसी भी समय खा सकते हैं| इसकी खास बात ये हैं की यह बहुत ही कम तेल में बनता हैं और इसको अलग से फ्राय करने की जरूरत नही होती बस एक बार स्टीम करो और ढोकला तैयार| इससे यह नाश्ता बाकि नाश्ता की तुलना में सेहत के लिए और भी फायदेमंद विकल्प बन जाता हैं| अगर आप ढोकला बनाने में एक्सपर्ट हैं तो अच्छा हैं| लेकिन अगर आप आप Beginner हैं या फिर आप सूजी का ढोकला पहली बार बना रहे हैं, तो इसके सभी स्टेप और टिप्स को ध्यान में रखते हए बनाए आपका ढोकला भी एक ही बार में परफेक्ट बनेगा| यह रेसिपी खासतौर पर व्यस्त महिलाओं के लिए, स्टूडेंट्स, और ऑफिस गोइंग लोगों के लिए बेहद उपयोगी हैं| जिन्हें कम समय में कुछ टेस्टी और हेल्दी चाहिए होता हैं| तो हैं ना एकदम टेस्टी नाश्ता आप भी इसे एक बार जरूर ट्राय करें| अपने परिवार, मेहमान और दोस्तों के साथ यह रेसिपी शेयर करें| यह रेसिपी आपको कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताए|


FAQ :-


Ques 1 : क्या सूजी का ढोकला बिना इनो के बन सकता हैं ?

Ans : हाँ, आप इनो की जगह बेकिंग सोडा डाल सकते हैं| बेकिंग सोडा डालने से भी ढोकला अच्छा फूलता हैं और स्पंजी बनता हैं|


Ques 2 : क्या इसे पहले से बनाकर स्टोर किया जा सकता हैं ?

Ans : हाँ, सूजी का ढोकला आप बनाकर 1-2 दिन के लिए फ्रिज में रख सकते हैं| लेकिन सर्व करते समय हल्का गरम करके खाए|


Ques 3 : सूजी का ढोकला सख्त क्यों बनता हैं ?

Ans : अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा रखा गया हो, और बेकिंग सोडा या इनो डालने के बाद बैटर को ज्यादा देर तक फेंटने से उसका गैस ख़त्म हो जाता हैं और ढोकला स्पंजी बनने की जगह पर सख्त हो जाता हैं| अगर ढोकला स्पंजी बनाना हो तो बैटर का टेक्सचर थोडा पतला रखे और बेकिंग सोडा या इनो डालने के बाद थोडा ही फेंटे और तुरंत ही स्टीम करें, इससे ढोकला स्पंजी बनेगा|


Ques 4 : क्या सूजी का ढोकला बनाने से पहले सूजी को भूनना चाहिए ?

Ans : नहीं, सूजी का ढोकला बनाने के लिए इसे भूनने की जरूरत नहीं होती हैं| आप इसे तुरंत ही वैसी ही इस्तेमाल कर सकते हैं|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ