कितने लोगों के लिए :- 4 - 5 लोगों के लिए
बनाने का समय :- (15 - 20) मिनट
सामग्री :-
- जाड़ा पोहा (चपटा चावल) - ½
- किलोमूंगफल्ली - ½ कप
- राई (सरसों) - ½ छोटा चम्मच
- जिरा - ½ छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - ½ छोटा चम्मच
- नमक - स्वाद के अनुसार
- मीठी नीम की पत्तिया – 8-10
- प्याज - 2 (मध्यम आकार के कटे हुए)
- हरी मिर्च – 7-8 (कटी हुई)
- आलू – 2 (मध्यम आकार के कटे हुए)
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- नींबू – स्वाद के अनुसार
- हरा धनिया – बारीक़ कटा हुआ (गार्निश के लिए)
- सेव - (गार्निश के लिए)
- चीनी (शक्कर) – ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
पोहा बनाने की विधि :-
- सबसे पहले पोहा को साफ कर लीजिये, उसके बाद पोहा को एक छलनी में डालकर नल के निचे या पानी डालकर अच्छे से धो लीजिये. (ध्यान रहें पोहा को एकदम हलके हाथो से धोना हैं और इसमें ज्यादा पानी नहीं रखना हैं ताकि पोहा गिला ना रहें)|
- एक कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच तेल गरम करें और पहले मूंगफल्ली भुन लीजिये जब मूंगफल्ली अच्छे से भुन जाए और कुरकुरी हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लें|
- फिर उसी कढ़ाई में तेल डालें जब तेल हल्का गरम हो जाए तब उसमे राई डालकर चटकने दें जब राई अच्छे से चटक जाए उसके बाद उसमे जीरा डाल दीजिये|
- अब इसमें मीठी नीम की पत्तिया (करीपत्ता), कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक पकने दें, जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए तब उसमे आलू (छिलके निकालकर छोटे टुकडो में कटे हुए) डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लीजिये|
- आलू डालने के बाद उसमे हल्दी, नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और ढक्कन रख कर 3-4 मिनट तक आलू को मध्यम आंच पकने दें जब आलू पक जाए तब इसमें भिगोया हुआ पोहा और मूंगफल्ली डालकर अच्छे से मिक्स कर लें ताकि पोहा में सारे मसाले अच्छे से मिल जाए|
- अंत में इसमें थोड़ी सी चीनी (स्वाद हल्का सा मीठा बनाने के लिए) और बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डाल दीजिये, अब इसे अच्छे से मिला लीजिये|
- अब बिलकुल तैयार हैं निक्की की स्टाइल में चटपटा, नमकीन पोहा इसे एक प्लेट में निकालकर उसके ऊपर निम्बू का रस और सेव/भुजिया डालकर गरमा-गरम पोहा चाय के साथ सर्व करें, इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा|
निष्कर्ष :-
पोहा एक हल्का, पौष्टिक, और झटपट बनने वाला नाश्ता हैं, जो भभारत के हर एक कोने में पसंद किया जाता हैं| इसमें उपयोग होने वाली सामग्री साधारण होते हुए भी स्वाद और सेहत दोनों में भरपूर होती हैं| चाहें सुबह का ब्रेकफास्ट हो या हलकी भूक के समय कुछ टेस्टी खाने का मन पोहा हमेशा एक बढ़िया विकल्प होता हैं| नींबू का खट्टापण और और फ्रेश धनिया की खुशबु इसके स्वाद को और भी लाजवाब बना देती हैं| आप भी इसे इस स्टाइल में जरूर ट्राय करें और अपने परिवार, मेहमान और दोस्तों के साथ इस रेसिपी का आनंद लें|
टिप्स :-
- अगर पोहा सुखा लग रहा हो तो हलका सा पानी छिड़के और ढक्कन रखकर भाप आने दें, इससे पोहा नरम और स्वादिष्ट लगता हैं|
- जब हरे मटर का सिजन चलता हैं तब आप पोहा में हरे मटर भी डाल सकते हैं, इससे पोहा और भी ज्यादा टेस्टी लगता हैं, और आप इसमें छिलके निकाले हुए कच्चे आलू की जगह पर उबले हुए आलू के छिलके निकालकर उसको मोटे टुकडो में काट कर भी डाल सकते हैं. (लेकिन उबले हुए आलू पहले से ही पके होते हैं तो आप पोहा बनाते वक्त इसे ज्यादा पकने ना दें)|
- आप पोहा में ऊपर से नींबू और सेव के अलावा बारीक़ कटा हुआ कच्चा प्याज और खट्टा मीठा चिवड़ा भी खा सकते हैं, बहुत टेस्टी लगता हैं मैं तो मस्त नींबू, प्याज, चिवड़ा और सेव डालकर खाती हूँ आप भी जरूर ट्राय करें मुझे यकीन हैं आपको भी पसंद आएगा|
- पोहा ऐसे भी बहुत टेस्टी लगता हैं लेकिन महारास्ट्र के हर घर में और गलियों में इसे तरी वाले चने के साथ खाया जाता हैं|
- मैं आपको तरी वाले चने बनाना भी बताऊंगी इसलिए मेरी हर एक रेसिपी आप तक पहुचने के लिए मुझे फॉलो करें|
- तो दोस्तों आप भी यह पोहा की रेसिपी निक्की के स्टाइल में बनाकर देखें और यह रेसिपी आपको कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताए|
अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो मेरी दूसरी रेसिपीज भी जरूर ट्राय करें|
Read More: Aaloo Kabab
Read More: Aaloo Paratha
Read More: Healthy Oats Khichadi
1 टिप्पणियाँ
👌😋
जवाब देंहटाएं