दोस्तों, आज हम बनाएंगे आलू पराठा जिसे सब लोग बड़े चाव से खाते हैं| यह एक पंजाबी डिश हैं और यह आलू पराठा रेसिपी सबको पसंद होती हैं| बच्चो का तो यह पसंदीदा नाश्ता हैं| इसे आप अपने बच्चो के टिफिन में भी दे सकती हैं यह आलू के पराठे टोमैटो केचअप के साथ वह आनंद लेकर खाएंगे| इतना ही नहीं Aaloo Paratha प्रोटीन से भरपूर होता हैं क्योंकि आलू में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं, इसलिए यह आलू पराठा रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत पौष्टिक भी हैं| अगर आप भी सुबह-सुबह कुछ चटपटा और पेट भरने वाला नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो आलू पराठा से बेहतर और कुछ नहीं| Aaloo Paratha Recipe सभी भारतीय नाश्ता में से सबसे लोकप्रिय और सबके दिल से जुडी रेसिपी हैं| जब गरमा-गरम आलू का पराठा और उसके ऊपर घी या बटर डालकर जब दही और आम के अचार के साथ परोसा जाए, तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता हैं| इस रेसिपी में मैं आपको बताउंगी की कैसे थोड़ी और जो घर पर आसानी से उपलब्ध हो उसी सामग्री से रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर ही पाया जा सकता हैं| तो आइए जानते Aaloo Paratha Recipe के बारे में और साथ ही कुछ खास टिप्स|
कितने लोगों के लिए (Serving) :-
- 4 लोगों के लिए (अगर हर व्यक्ति को 2 पराठे परोसे)
बनाने का समय (Total Cooking Time) : 35 – 40 मिनट
- तैयारी का समय : 15 मिनट
- पकाने का समय : 20 – 25 मिनट
सामग्री :-
स्ट्फिंग (भरावन) के लिए :
4 उबले हुए आलू (मध्यम आकार के)½ कप हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)
1-2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहेसून का पेस्ट
½ छोटा चम्मच जिरा
8-10 करीपत्ता (बारीक़ कटा हुआ)
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
नमक (स्वाद के अनुसार)
पराठे के लिए :
2 कप गेहूँ का आटानमक (स्वाद के अनुसार)
पानी (आटा गूंथने के लिए)
घी या तेल (पराठे सेंकने के लिए)
आलू पराठा बनाने की विधि :-
- आटा गूंथना : सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें| नमक और थोडा-थोडा पानी डालकर नरम आटा गूँथ लीजिए (जैसे रोटियां बनाने के लिए गूंथते हैं)| आटा गूंथने के बाद 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें|
- स्ट्फिंग (भरावन) तैयार करना : जब तक आटा सेट होता हैं तब तक हम भरावन तैयार कर लेंगे| भरावन तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में सिर्फ 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाए तब इसमें जिरा और करीपत्ता डालें अब इसमें अदरक-लहेसून का पेस्ट, बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर 1-2 मिनट के लिए सारे मसालें को एकदम धीमी आंच पर भुन लें| अब इसमें उबले हुए आलू को मैश करके डालें और मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि सारे मसालें आलू में अच्छे से मिल जाए| अंत में इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालें और मिक्स करें| मिश्रण को पूरा ठंडा होने दें|
- पराठा बनाना : पराठे के लिए हमने जो आटा गुंथ के रखा था उसमे से एक-एक लोई लेकर बेलें, उसके बिच 1 चम्मच आलू का मिश्रण रखें और चारों तरफ से बंद करके थोडा सुखा आटा छिड़ककर फिर से बेलें|
- पराठा सेंकना : तवे को गरम करें, गरम तवे पर थोड़ा-थोड़ा घी या तेल डालें| अब पराठे को तवे पर रखें, जब पराठा एक बाजु से हल्का सुनहरा होने तक सेंक जाए तो पराठे को पलटकर दुसरे बाजु से भी हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें|
- परोसे / सर्व करें : पराठे को एक प्लेट में निकालें, और आम का अचार, टोमैटो केचअप या मीठा दही के साथ गरमा-गरम परोसे|
दोस्तों हैं ना मस्त, स्वादिष्ट, आसान और सबके मुह में पानी आ जाए ऐसी यह आलू पराठा की रेसिपी| तो आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें अपने फॅमिली और मेहमानों के साथ शेयर करें और आपको मेरी यह रेसिपी कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताएं| अगर आपको मेरी रेसिपी पसंद आती हैं तो मुझे Instagram पर Follow करें|
निष्कर्ष :-
आलू पराठा केवल एक स्वादिष्ट डिश ही नहीं, बल्कि यह भारतीय लोगों के लिए सुबह का खास हिस्सा भी हैं| यह रेसिपी स्वाद, संतुष्टि और पौष्टिक तत्व तीनो का परफेक्ट मेल हैं| चाहे मेहमानों के लिए हो, या अपने घर पर ब्रेकफास्ट के लिए या फिर बच्चो का लंच बॉक्स यह हर मौके पर फीट बैठता हैं| इसे बनाना जितना आसान हैं, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब हैं|टिप्स :-
- आलू पराठा के भरावन में अगर आप बारीक़ कटा हुआ प्याज डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं| लेकिन प्याज डालने से पराठा जल्दी नरम पड़ सकता हैं क्योंकि प्याज में गीलापन होता हैं| और इससे पराठा जल्दी टूट भी सकता हैं|
- आलू का मिश्रण (भरावन) तैयार करने के बाद मिश्रण को पूरा ठंडा कर लें, ताकि पराठा बेलते वक्त चिपके और टूटे नहीं|
- अगर आप छोटे बच्चो के लिए पराठे बना रहें हैं तो आप इसमें हरी मिर्च का इस्तेमाल ना करें|
- मिश्रण तैयार करते वक्त आलू को अच्छे से मैश करें (ध्यान रखें की आलू के एक भी मोटे टुकड़े ना रहें) वरना पराठे फट सकते हैं|
- पराठा बेलते समय थोडा सुखा आटा छिडके जिससे यह फटे नहीं|
0 टिप्पणियाँ