हरी चटनी - Green Chutney Recipe in Hindi - ग्रीन चटनी रेसिपी

हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे एक ऐसी रेसिपी जो कॉमन हैं लेकिन बहुत ज्यादा हेल्पफुल हैं जिसे हम सभी दिशेस के साथ खा सकते हैं| या फिर यह कहों की इसके बिना हर एक डिशेस अधूरी हैं| जी हाँ मैं बात कर रही हु हरी चटनी की| Green Chutney, भारतीय खाने की और भारतीय नाश्ते की जान और शान दोनों हैं| इसे धनिया, पुदीना और मसालें से बनाया जाता हैं| आज की यह Green Chutney रेसिपी मैं आपको ऐसे स्टाइल में बताउंगी जो आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगी और इसे आप समोसे, कचौरी, पराठे, दाल चावल, आलू टिक्की, चाट, सेव पूरी, पानी पूरी, चटपटा स्नैक्स, नॉनवेज स्नैक्स इन सब डिशेस के साथ आप इस Green Chutney को खा सकते हैं| इससे आपका सभी नाश्ता और सभी स्नैक्स का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा| Green Chutney भारतीय थाली की एक बहुत ही सुप्रसिद्ध साइड डिश हैं| हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, और नींबू के रस से तैयार की गई यह चटनी ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि यह पाचन में भी सहायक होती हैं| इसकी खुशबु और रंगत खाने में चार चाँद लगा देती हैं| इसे बनाना भी बेहद आसान हैं और बहुत कम समय में तैयार हो जाती हैं| तो आइए इस Green Chutney को बनाकर अपने खाने को और नाश्ते को एक चटपटा स्वाद दे| 


Spicy Green Chutney Taiyar Hain


सर्विंग (serving) : 4 लोगों के लिए

बनाने का समय : 10 मिनट


सामग्री :-

  • 1 कप हरा धनिया (मोटा कटा हुआ)
  • ½ कप पुदीना की पत्तियाँ
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 10-12 कली लहेसून
  • 1 छोटा चम्मच जिरा
  • काला नमक (स्वाद के अनुसार)
  • 2 बड़ा चम्मच पानी
  • 1 छोटा आकार का टमाटर


हरी चटनी बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर को अच्छे से धोकर मोटा-मोटा काट लें|
  • अब एक मिक्सिंग जार में कटा हुआ हरा धनिया, पुदीना, कटा हुआ टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहेसून, जिरा, और काला नमक डालें|
  • जरूरत के अनुसार 2-3 चम्मच पानी डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से पीस लें ताकि चटनी चिकनी और गाढ़ी हो जाए|
  • अब पीसी हुई चटनी को एक बाउल में निकाले उसके ऊपर नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें, अब चटनी बिलकुल तैयार हैं|
  • इसको पराठे, पकोड़े, समोसे, कचौरी, चाट या अपने मनचाहे नाश्ते और स्नैक्स के साथ इस हरी चटनी को सर्व करें|

निष्कर्ष :-

हरी चटनी ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि पाचन में भी मदद करती हैं| इसका तजा स्वाद हर खाने के साथ मेल खाता हैं| चटनी और समोसे तो सबके फेवरेट होते हैं| इसी तरह चटनी हर नाश्ते के साथ खाई जा सकती हैं जैसे – तेल में तले गए समोसे और कचौरी के साथ हरी चटनी का तिखापन एकदम परफेक्ट बैलेंस बनाता हैं| पकोड़े और भजिया, पानी पूरी और चाट, पराठे आर थेपला, सैंडविच और ब्रेड स्नैक्स, डाल-चावल या खिचड़ी, या फिर तंदूरी आइटम्स इन सब चीजों के साथ आप इस हरी हौत्नी को एन्जॉय कर सकते हैं| आप भी इसे एक बार जरूर ट्राय करें और इस रेसिपी को अपने दोस्तों, परिवार, और मेहमानों के साथ शेयर करें| यह रेसिपी आपको कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताए|


टिप्स :-

  • चटनी को ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए उसमे नींबू का रस जरूर डालें| नींबू का रस डालने से चटनी का स्वाद ज्यादा अच्छा आता हैं|
  • अगर आप चाहें तो इसमें 1 छोटा टुकड़ा कच्चा आम या दहीं डाल सकते हैं| इससे खट्टापन और स्वाद दोनों बढ़ेगा|
  • आप इस हरी चटनी को पिसते वक्त इसमें थोड़ी मूंगफल्ली को हल्का सा भुन के भी डाल सकते हैं| इससे इसका कलर और टेक्सचर दोनों अच्छा आएगा|
  • इस हरी चटनी को आप फ्रिज में 3-4 दिन तक स्टोर कर सकते हैं|
  • पुदीना की मात्रा ज्यादा ना बढाए वरना चटनी में कड़वाहट आ सकती हैं|
  • अगर आपको ज्यादा गाढ़ी चटनी पसंद हैं तो इसमें पानी ज्यादा ना डालें|
  • आप ज्यादा तीखा खाना पसंद करते हैं तो इसमें हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा दें|
  • अगर आप लहेसून नही खाते हैं तो इसमें लहेसून ना डालें| लेकिन लहेसून से इस हरी चटनी को बहुत अच्छा फ्लेवर आता हैं|

FAQ :-


Ques : हरी चटनी में कौन-कौन सी सामग्री होती हैं ?

Ans :  हरी चटनी में हरा धनिया, पुदीना, जिरा, हरी मिर्च, टमाटर, अदरक, लहेसून, नींबू का रस और काला नमक यही सब सामग्री होती हैं| इसके अलावा भी आप अपने पसंदीदा चीजे ऐड कर सकते हैं जैसे – मूंगफल्ली, दही, करीपत्ता|


Ques : धनिया की चटनी खाने से क्या फायदा होता हैं ?

Ans :  हरा धनिया की चटनी खाने से सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता हैं| विस्तार से समझे............

पाचन में सहायक – पेट को ठंडक देती हैं और पाचन क्रिया को सुधारते हैं| इससे गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्या दूर होती हैं|

डीटोक्स करने में मददगार – धनिया शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकलने में मदद करता हैं| जिससे लीवर और किडनी बिलकुल सुरक्षित रहते हैं|

यह एक एमुनिटी बूस्टर हैं – धनिया में विटामिन C, विटामिन A, और एंटीऑक्सीडेन्ट्स होते हैं जो हमारे शरीर में रोग प्रतिकारक सहक्ति को बढ़ाता हैं|

ब्लड शुगर कंट्रोल करता हैं – धनिया के बीज और पत्तियाँ दोनों ही रक्त में शुगर लेवल को कम करता हैं जिससे डायबिटीज/शुगर वाले मरीजों को इससे बहुत फायदा होता हैं|

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद – धनिया त्वचा की एलर्जी को और बालों का झड़ना कम करता हैं|

कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर – धनिया में कम कैलोरी होती हैं और इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती हैं इससे वजन भी कंट्रोल में रहता हैं|


Ques : हरी चटनी को कितने दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं ?

Ans :  हरी चटनी को 3-4 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं, लेकिन इसे हमेशा ताजा बनाकर खाना अच्छा होता हैं|


Ques : क्या हरी चटनी में दही डाल सकते हैं ?

Ans :  हाँ, आप इसमें नींबू के रस की जगह पर दाही भी डाल सकते हैं| इससे इस चटनी को खट्टापन भी आएगा और स्वाद भी आएगा|


Ques : बच्चों के लिए चटनी कम तीखी कैसे बनाए ? 

Ans :  अगर आप अपने बच्चों के लिए यह हरी चटनी बनाना चाहते हैं, तो इसमें हरी मिर्च की मात्रा को कम रखे| धनिया और जिरा की मात्रा थोड़ी बढ़ा दें| और इसको ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें भुनी ही मूंगफल्ली डालें| इससे चटनी कम तीखी बनेगी टेस्टी भी बनेगी और छोटे बच्चे भी आसानी से स्वाद लेकर खाएंगे|


अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो ग्रीन चटनी के साथ खाए जाने वाले स्नैक्स की रेसिपीज भी जरूर ट्राय करें|

रेसिपी यहाँ पढ़े: Aloo Kabab Recipe

रेसिपी यहाँ पढ़े: Urad Dal Pakoda


अगर आप नॉन-वेज खाना पसंद करते हैं तो यह Green Chutney इन रेसिपीज के साथ भी जरूर ट्राय करें|

रेसिपी यहाँ पढ़े: Chicken Fry Recipe

रेसिपी यहाँ पढ़े: Crispy Chicken Pakoda Recipe

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ