हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे बिलकुल नयी और बनाने में आसान ऐसी क्रिस्पी Urad Dal Pakoda Recipe| बरसात का मौसम हो या श्याम की चाय का समय गरम-गरम उड़द दाल के पकोडे हर बार स्वाद का तड़का लगा देते हैं| ये पकोड़े ना सिर्फ कुरकुरे होते हैं, बल्कि प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं| जब पीसी हुई उड़द दाल में मसालें मिलकर पकोड़े तले जाते हैं, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता हैं| धनिया और पुदीना की चटनी, इमली की चटनी, तली हुई हरी मिर्च के साथ इस पकोड़े का और भी ज्यादा मजा आता हैं| मुझे तो उड़द दाल के पकोड़े बहूत पसंद है,और मेरे फॅमिली में भी ये पकोड़े बहुत ज्यादा पसंद है| अगर आप प्याज के पकोड़े, आलू के पकोड़े ट्राई कर चुके है तो अभी आप ये उड़द दाल के पकोड़े जरूर ट्राय करें| यह रेसिपी जल्दी बनती हैं और सभी उम्र के लोगों को पसंद आती हैं| आप इसे अपने छोटे बच्चो के टिफिन में भी केचअप के साथ दें सकते हैं| मुझे पूरा यकीन हैं की यह उड़द दाल के पकोड़े आपको भी जरूर पसंद आएंगे| तो आईये जानते है Urad Dal Pakoda बनाने का एकदम आसान और सही तरीका कुछ खास टिप्स के साथ|
कितने लोगों के लिए : 3-4 लोगों के लिए
बनाने का समय : 30 मिनट
सामग्री :-
- उड़द की दाल – 1 कटोरी ( 250 ग्राम )
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
- जिरा – ½ छोटा चम्मच
- अदरक - लहेसून पेस्ट – ½ चम्मच
- बेकिंग सोडा – ¼ छोटा चम्मच
- नमक ( स्वाद के अनुसार )
- मीठी नीम की पत्तिया – 10-15
- हरा धनिया – बारीक़ कटा हुआ
- तेल – तलने के लिए
उरद दाल पकोड़ा बनाने की विधि :-
- सबसे पहले उड़द की दाल को 5-6 घंटे पानी में भिगो के रखे| उसके बाद पानी निकाल कर दाल को मिक्सी में डालें और थोडा पानी डालकर बारीक़ पिस लीजिए| (ध्यान रहे पानी ज्यादा ना डाले जितनी जरूरत हो उतना ही डाले)|
- अब पीसी हुई दाल को एक बर्तन में निकालें और उसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, साबुत जिरा, अदरक – लहेसून का पेस्ट, बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया, और बारीक़ कटी हुई मीठी नीम की पत्तिया डालकर अच्छे से मिक्स करें और सबसे आखरी में बेकिंग सोडा डाल कर और अच्छे से फेट ले|
- एक कढ़ाही में तेल गरम करें और तैयार बैटर में से छोटे – छोटे साइज़ के पकोड़े गरम तेल में डालें और उसे मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक फ़्राय करें, और निकाल कर टिशु पेपर पर रखे|
- उड़द दाल के पकोड़े बिलकुल तैयार है अब इसे एक प्लेट में निकाल ले और टोमेटो सॉस या हरी चटनी और कढ़ी के साथ गरमा - गरम पकोड़े सर्व करें|
निष्कर्ष :-
टिप्स :-
- दाल को कम से कम 3-4 घंटे पानी में भिगोना जरूरी हैं| ताकि दाल पिसते समय इसका स्मूथ बैटर तैयार हो|
- दाल पिसते समय ज्यादा पानी ना डालें वरना पकोड़े बहुत ज्यादा नरम बनेंगे|
- पकोड़े बनाने से पहले पीसी हुई दाल को सारे मसालें और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से फेंटना जरूरी होता हैं| ताकि पकोड़े अच्छे से फुल सके|
- पकोड़े मीडियम आंच पर ही तले ताकि वह अंदर से अच्छे से पक जाएं और बाहर से क्रिस्पी बने|
- आप इस पकोड़े में साबुत जिरा की जगह पर जिरा हल्का सा क्रश कर के या फिर भूना जिरा पाउडर भी डाल सकते है|
- आप इस पकोड़े को सुबह नाश्ते में चाय के साथ खा सकते है और चाहो तो इसे लंच और डिनर में भी शामिल कर सकते है|
1 टिप्पणियाँ
Nice, Bahut testy and crispy hai 👌😋
जवाब देंहटाएं