दोस्तों, आज मैं लेकर आई हूँ आपके लिए Healthy Oats Khichadi रेसिपी जो बहुत स्वादिष्ट, आसान, और स्वास्थवर्धक हैं| यह ओट्स की रेसिपी ब्रेकफास्ट और हल्का-फुल्का डिनर के लिए बिलकूल परफेक्ट हैं और ये वजन कम ( WEIGHT LOSS ) के लिए भी फायदेमंद हैं| इस लेख में मैं Healthy Oats Khichadi लेकर आई हूँ जो एक डाइट रेसिपी हैं और जिसके कही सारे फायदे भी हैं, ओट्स फाइबर, प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर होता हैं, जो आपको दिनभर फिट रखता हैं और यह पचने के लिए भी बहुत हल्का होता हैं, चाहे आप वजन घटाना चाहते हो या फिर हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हो यह रेसिपी हर किसी के लिए हैं| ओट्स से आप कई सारी चीजे बना सकते हैं जैसे - ओट्स खिचड़ी, ओट्स पोहा, ओट्स स्मूथी, ओट्स का चिला, ओट्स के अप्पे,और भी कई सारी चीजे बनती हैं| तो आईये जानते हैं Healthy Oats Khichadi घर पर कैसे बनाए|
कितने लोगो के लिए : 4-5 लोगों के लिए
पकाने का समय : 30 मिनटसामग्री :-
- 2 कप ओट्स
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 5-6 करीपत्ता
- ½ छोटा चम्मच जिरा
- ¼ छोटा चम्मच राई
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 - 3 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- 1 प्याज (बारीक़ कटा हुआ)
- 1 टमाटर (बारीक़ कटा हुआ)
- नमक (स्वाद के अनुसार)
- 3 - 4 कप पानी
- हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)
हेल्दी ओट्स बनाने की विधि :-
- सबसे पहले ओट्स को सुखा ही धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भून ले| अब भुना हुआ ओट्स दुसरे बर्तन में निकालें|
- एक पैन में तेल गरम करें तेल हल्का गरम हो जाए तो इसमें जिरा, राई और करीपत्ता डालकर चटकने दे| अब इसमें प्याज, हरी मिर्च डालें और हल्का सुनहरा होने तक भुन ले|
- अब इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिलाए और ढक्कन रख कर 2-3 मिनट तक पकाए|
- जब टमाटर अच्छे से पक जाए तब इसमें पानी डालें और 8-10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाए| जब तक ओट्स नरम ना हो जाए और पानी सोख ना ले|
- अब गैस बंद करें ऊपर से बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालकर सजाए| तैयार हैं स्वादिष्ट और हेल्दी ओट्स अब इसे गरमागरम परोसें|
- तो हैं ना बिलकुल बनाने में आसान आप इसे एक बार जरूर अपने घर पर बनाकर देखें और मुझे कमेंट में बताएं की आपको यह रेसिपी कैसी लगी|
निष्कर्ष :-
टिप्स :-
- आप ओट्स में तेल की जगह पर घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
- अगर आप प्याज नही खाते हैं तो आप प्याज छोड़कर बाकी सब्जियाँ इस्तेमाल कर सकते हैं|
- आप ओट्स में ताजे हरे मटर, गाजर जैसी सब्जियाँ भी डाल सकते हैं|
- इसका स्वाद और बढ़ाने के लिए आप इसमें अपने स्वाद अनुसार नींबू का रस डाल सकते है|
0 टिप्पणियाँ