हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे हेल्दी और सेहत के लिए फायदेमंद दलिया उपमा| Dalia Upma एक स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी हैं| जो, गेहूँ के दलिया से बनाई जाती हैं| यह Dalia Upma फाइबर, प्रोटीन, और मिनरल से भरपूर होती हैं| और जो लोग डाइट करते हैं या फिर जो वजन घटाना चाहतें हैं, उनके लिए यह रेसिपी बहुत मददगार साबित हो सकती हैं| दलिया को Broken Wheet कहा जाता हैं| दलिया गेहू के बारीक़-बारीक़ टुकड़ों से बनता हैं इसलिए यह पचने में भी काफी हल्का होता हैं| अगर कोई बीमार व्यक्ति हो तो आप उनको भी यह Dalia Upma खिला सकते हैं| दलिया में अपनी अमनपसंद सब्जियां भी डाल सकते हैं जैसे – हरे ताजे मटर या फ्रोजन मटर, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, फ्रेश धनिया, इन सब सब्जियों में दलिया को पकाकर मुलायम Dalia Upma तैयार होता हैं| इसको और ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए आप इसम बीन्स या गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर भी डाल सकते हैं| यह बिलकुल हल्का फुल्का खाना हैं, आप इसे सुबह ब्रेकफास्ट में या डिनर में भी खा सकते हैं| यह नाश्ता बहुत कम तेल में बनकर तैयार हो जाता हैं| अगर आप कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहतें हैं तो Dalia Upma आपके लिए परफेक्ट चॉइस हैं| तो चलिए बनाते हैं हेल्दी Dalia Upma की रेसिपी कुछ आसान स्टेप्स और टिप्स के साथ|
सर्विंग (Serving) : 2-3 लोगों ले लिए
कुल समय (Total Cooking Time) : 25 मिनट
- तैयारी का समय : 10 मिनट (सब्जियां काटना और दलिया भूनना)
- पकाने का समय : 15 मिनट
सामग्री :-
- 1 कप गेहूँ का दलिया
- 1 प्याज (मध्यम आकार का)
- 1 टमाटर (मध्यम आकार का)
- 1 गाजर (बारीक़ कटा हुआ)
- 1 मध्यम आकार का आलू
- ½ कप हरे मटर (ताजे या फ्रोजन)
- 2-3 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- 6-7 करीपत्ता
- ½ छोटा चम्मच जिरा
- ½ छोटा चम्मच राई (सरसों)
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 3 कप पानी
- नमक (स्वाद के अनुसार)
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
दलिया उपमा बनाने की विधि :-
सब्जियां काटना :
- सबसे पहले प्याज और हरी मिर्च को बारीक़ काट लें| टमाटर और गाजर को भी अच्छे से धोकर बारीक़ काट लें| आलू के छिलके निकालकर उसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काटे|
- अगर आप फ्रोजन मटर का इस्तेमाल कर रहें हैं, तो उन्हें 10 मिनट के लिए पानी में रखे उसके बाद ही इस्तेमाल करें|
दलिया भूनना :
- एक कढ़ाई में दलिया को सुखा ही हल्का सुनहरा होने तक 3-4 मिनट मध्यम आंच पर भुन लें|
- जब खुशबु आने लगे, गैस बंद करें और भुने हुए दलिया को एक प्लेट में निकाल लें|
तड़का लगाना :
- अब उसी कढ़ाई में तेल गरम करें| राई, जिरा और करीपत्ता डालकर चटकने दें|
- फिर बारीक़ कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर प्याज को हल्का सुनहरा होने तक पकाएं|
सब्जियां पकाना :
- अब इसमें हरे मटर, और आलू डालकर 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें|
- अब गाजर और टमाटर डालें, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें और 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें|
पानी डालकर पकाना :
- जब सारी सब्जियां अच्छे से पक जाए तब इसमें 3 कप पानी डालें और उबाल आने दें|
- जब पानी उबलने लगे तब इसमें भुना हुआ दलिया डालें और अच्छे से मिलाएं|
- ढककर 10-12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं| जब तक दलिया अच्छे से फुलकर नरम ना हो जाए और पूरा पानी सोख ना लें|
सर्व करें :
- अब गैस बंद करें, ऊपर से बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिलाए|
- गरमा-गरम दलिया उपमा तैयार हैं| इसे एक प्लेट में निकालें और मीठा दही या अचार के साथ सर्व करें|
निष्कर्ष :-
टिप्स :-
- चाहें आप दलिया उपमा बना रहे हों या दलिया की साधी खिचड़ी बनाने से पहले इसे भूनना जरूरी होता हैं|
- दलिया को अगर पहले से भुन के रखे तो और भी बेहतर समय बचेगा|
- अगर आप इसमें स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो आप नींबू का रस भी ऐड कर सकते हैं|
- इसमें आप अपनी पसंदीदा सब्जियां मिला सकते हैं जैसे – बीन्स, शिमला मिर्च ....|
- अगर आप यह दलिया उपमा छोटे बच्चों के लिए बना रहें हैं तो इसमें हरी मिर्च ना डालें और उनकी पसंद की सब्जियां ही डालें जिससे वो इस रेसिपी को आनंद लेकर खा सकें|
0 टिप्पणियाँ