आम रस - Mango Juice Recipe in Hindi - मैंगो जूस रेसिपी

घर पर आम रस ( मैंगो जूस ) कैसे बनाए हेल्लो दोस्तों, Nikkis Flavor Hub में आप सभी का स्वागत हैं| मैं आज आप के लिए लेकर आई हूँ एक और समर ड्रिंक रेसिपी जिसे पिने के लिए आपको कही बाहर जाने की जरूरत नही है,आप इसे आसानी से घर पर बना सकते है, और बनाकर फ्रिज में २-३ दिन के लिए स्टोर भी कर के रख सकते है, इसे बनाने के लिए बिलकुल कम समय लगता है, और गर्मी के दिनों में कुछ स्पेशल खाना चाहते है तो आप आम रस के साथ पूरी भी खा सकते है| "गर्मी के मौसम में ताजगी से भरपूर आम का जूस बनाना सीखे आसानी से घर पर| यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हैं और बच्चो से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी | तो आइए जानते है आम रस (Mango Juice) घर पर बनाने का आसान और सही तरीका और कुछ टिप्स| 

Mango juice


कितने लोगों के लिए :  3-4 लोगों के लिए 

बनाने का समय : सिर्फ 15 मिनट 


सामग्री :-

  • 4 पके हुए आम (ताजे और रसीले)
  • 3-4 बड़े चम्मच चीनी
  • 2 कप ठंडा पानी
  • बर्फ के कुछ टुकड़े (वैकल्पिक-Optional)
  • इलायची पाउडर (स्वाद के अनुसार)


मैंगो जूस बनाने की विधि :-


  • आम को अच्छे से धो ले, छिलका निकाल कर गुठली को हटा दे फिर आम के गुदे को एक बर्तन में रखे|
  • इसके बाद आम गुदे को मिक्सी में डाले और थोडा ठंडा पानी, बर्फ (अगर आप डालना चाहो) और चीनी डाल कर अछे से स्मूथ पिस ले| (ध्यान रहे आम के गुदे को मिक्सी में पिसते वक्त ज्यादा पानी ना डाले क्यूकी आम का रस थोडा गाढ़ा होना चाहिए)|
  • अब आम के रस (मैंगो जूस) को मिक्सी में से एक बर्तन में निकल ले और उसमे थोडा इलायची पाउडर डाल कर मिक्स करें|
  •  तैयार रस (जूस) को एक कांच के गिलास में निकाल कर ऊपर से थोडा इलायची पाउडर छिडके और ठंडा ठंडा आम रस (मैंगो जूस) सर्व करे|


निष्कर्ष :-

आम का जूस ना सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता हैं, बल्कि यह ठंडक और उर्जा से भी भरपूर होता हैं| घर के बने आम रस में एक प्राकृतिक स्वाद और पोषण दोनों होते हैं| गर्मी के मौसम में कुछ भी ठंडा पीने का मन हो तो, यह Mango Juice एक परफेक्ट विकल्प हैं| तो दोस्तों है ना बिलकुल आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपी तो आप भी एक बार इसे घर पर जरूर बनाकर देखे और मुझे कमेंट में बताये की आपको ये रेसिपी कैसी लगी|


टिप्स :-


  •  आम के गुदे को मिक्सी में पिसते वक्त आप पानी की जगह पर दूध का भी इस्तेमाल कर सकते है|
  •  लेकिन पानी डाल कर तैयार किया हुआ आम रस ( मैंगो जूस ) ताजा और पचने के लिए बिलकुल हल्का होता है|
  • अगर आप जूस में बर्फ नही डालना चाहते है तो आप जूस को तैयार कर के थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखे|
  • अगर अचानक से आपके घर पर मेहमान आ जाए और उनके लिए कुछ ड्रिंक बनाना चाहते है तो आप इसे जरूर ट्राय कर सकते है|
  • मैंगो जूस का फ्लेवर बढ़ने के लिए इसमें इलायची पाउडर डालना बिलकुल भी ना भूले|

अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो मेरी दूसरी रेसिपीज भी जरूर ट्राय करें|

Read More: Chhaas Recipe

Read More: Mango Lassi

Read More: Mango Falooda

Read More: Jira Soda




एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ