हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे Mango Falooda रेसिपी| अगर गर्मियों के मौसम में कुछ मीठा खाना हैं जो ठंडा भी हो, स्वादिष्ट भी हो और पुरे शरीर और दिल को ताजगी भी दे, तो Mango Falooda से बेहतर और कुछ नहीं| यह एक इंडियन डेसर्ट ड्रिंक है| जिसमे मलाईदार दूध, रसीला पका हुआ आम, चिया सीड्स (सब्जा), वर्मिसेली (सेवई), और पसंदीदा फ्लेवर की आइसक्रीम का बेहतरीन कॉम्बिनेशन होता हैं| और यह मैंगो फालूदा का कॉम्बिनेशन सबको पसंद आता हैं| फालूदा तो छोटे बच्चो की जान होता हैं| Mango Falooda छोटे बच्चो के साथ-साथ बड़े लोगों की भी अपना दीवाना बना देता हैं| मैंगो फालूदा स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं| इसे आप कभी भी पी सकते हैं चाहे वह मॉर्निंग ड्रिंक हो या फिर श्याम की हलकी सी भूक यह हर समय के लिए परफेक्ट हैं| Mango Falooda को आप किसी भी खास मौके पर या पार्टी में बनाकर सबको पिला सकते हैं और सबका दिल जीत सकते हैं| तो आप भी इस रेसिपी को जरूर आजमाएं| आइए जानते हैं गर्मियों के मौसम में दिल को ठंडक और ताजगी देने वाला Mango Falooda कैसे बनाए|
सर्विंग (Serving) : 4 लोगों के लिए
बनाने का समय : 20 - 25 मिनट
सामग्री :-
- 2 गिलास दूध (उबालकर ठंडा किया हुआ)
- 1 गिलास आम की प्यूरी (पके और रसीले आम से)
- ½ कप फालूदा सेव (उबली हुई)
- 2 बड़े चम्मच सब्जा के बीज (चिया सीड्स – पानी में भिगोए हुए)
- 4 बड़े चम्मच वनीला आइसक्रीम
- 2 बड़े चम्मच चीनी (या स्वादानुसार)
- 1 कप आम के टुकड़े (पके हुए आम के छोटे टुकड़े काटकर)
- केसर और ड्राई फ्रूट्स (गार्निशिंग के लिए)
मैंगो फालूदा बनाने की विधि :-
आम तैयार करें :
दूध तैयार करें :
सेव और सब्जा तैयार करें :
गिलास में लेयरिंग तैयार करें :
- सबसे पहले गिलास में 1 छोटा चम्मच भीगा हुआ सब्जा डालें|
- फिर 2-3 छोटे चम्मच उबली हुई सेव डालें|
- उसके बाद 3-4 चम्मच आम की प्यूरी डालें| उसके बाद ठंडा दूध डालें|
- उसके ऊपर 2-3 छोटे चम्मच कटे हुए आम के टुकड़े डालें|
- अंत में उसके ऊपर एक चम्मच वनीला आइसक्रीम डालें|
- ऐसे ही एक-एक करके सारे गिलास तैयार करें|
गार्निश करें :
सर्व करें :
निष्कर्ष :-
टिप्स :-
- आम का फालूदा बनाने के लिए हमेशा ताजा, पका हुआ, और रसीला आम का ही इस्तेमाल करें|
- फालूदा सेव और सब्जा के बीज को पहले से भी भिगो के तैयार रखे ताकि फालूदा बनाने के लिए कम समय लगे|
- इसे हमेशा ताजा ही बनाकर पिए|
- गरम दूध में चीनी मिलाने के बाद दूध को ठंडा करने के लिए थोड़ी देर फ्रिज में रख सकते हैं|
- अगर आप ज्यादा मीठा नही खा सकते या फिर चीनी का इस्तेमाल नही करना चाहते हैं तो आपके लिए मीठे आम की मिठास ही काफी हैं|
- फालूदा में ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जरूर डालें इससे फालूदा का फ्लेवर और टेस्ट और भी बढ़ जाता हैं|
0 टिप्पणियाँ