दोस्तों, आज हम बनाएंगे ठंडी ठंडी मैंगो लस्सी रेसिपी| गर्मियों का मौसम आते ही हमें कुछ ठंडा, स्वादिष्ट और भरपूर एनर्जी देने वाला ड्रिंक चाहिए होता हैं| ऐसे में आम की लस्सी एक बेहतरीन विकल्प हैं| Mango Lassi गर्मी में पेट और पुरे बॉडी को ठंडक तो देती ही हैं, इसके साथ ही यह स्वाद में भी बहुत लाजवाब होती हैं| वैसे देखा जाए तो आम फलो का राजा हैं और यह सबके दिल पर राज करता हैं| आम तो सभी फलों में से सबकी पहली पसंद होती हैं| छोटे बच्चों से लेकर बड़ो तक सबको आम पसंद होता हैं| आम से कहीं प्रकार की चीजे बनती हैं जैसे – Mango Lassi, Mango Milkshake, Mango smoothie, आम रस, Mango Barfi, Mango Kulfi, Mango Faluda ऐसे ही और भी प्रकार की चीजे आम से बन सकती हैं| आम अपने आप में ही इतना स्वादिष्ट होता हैं की, उसको काटकर भी खाया जा सकता हैं ऐसे ही आज हम गर्मी के दिनों में कुछ नया ट्राय करेंगे मैंगो लस्सी| यह रेसिपी बहुत ही आसान हैं और घर पर सिर्फ 5 मिनट में बन जाती हैं| यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं| अभी आम का भी सीजन हैं और गर्मी का भी सीजन चल रहा हैं तो ऐसे में यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हैं| अगर आप भी इस बार गर्मियों में कुछ खास ट्राय करना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को जरूर आजमाकर देखें| आइए जानते सिर्फ 5 मिनट में मैंगो लस्सी घर पर कैसे बनाए|
सर्विंग (Serving) : 2 लोगों के लिए
बनाने का समय : सिर्फ 5 मिनट
सामग्री :-
- 2 बड़े रसीले और पके हुए आम (छिलके निकालकर छोटे टुकड़े में कटे हुए)
- 1 कप मीठा दही (ठंडा)
- ½ कप दूध (ठंडा)
- 2-3 बड़े चम्मच शक्कर (स्वाद के अनुसार)
- ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 4-5 बर्फ के टुकड़े
- ठंडा पानी (वैकल्पिक और अगर जरूरत पड़े तो)
- 1 छोटा चम्मच कटे हुए बादाम और पिस्ता (गार्निश के लिए)
मैंगो लस्सी बनाने की विधि :-
- सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर उसके छिलके निकाल लें और आम को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें|
- अब मिक्सचर जार में कटे हुए आम, दही, दूध, शक्कर और इलायची पाउडर डालकर सबको अच्छे से ब्लेंड करें और इसका स्मूथ पेस्ट बना लें|
- अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर एक बार फिर अच्छे से ब्लेंड करें| एक बार चेक करें अगर लस्सी बहुत ही ज्यादा गाढ़ी लग रही हैं तो आप इसमें थोडा ठंडा पानी मिला सकते हैं, (लेकिन ध्यान रहें लस्सी ज्यादा पतली नहीं करनी हैं)|
- अब ठंडी ठंडी मैंगो लस्सी को ग्लास में निकालें और ऊपर से बारीक़ कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर सजाए और इसे तुरंत सर्व करें| तैयार हैं ठंडी-ठंडी मैंगो लस्सी|
निष्कर्ष :-
आम की लस्सी एक आसान, स्वादिष्ट और बहुत ही कम समय में बनने वाली रेसिपी हैं| जो गर्मी के दिनों के लिए एकदम परफेक्ट हैं| यह शरीर को ठंडक देने के साथ साथ एनर्जी भी देती हैं| इस रेसिपी को आप एक बार जरूर ट्राय करें| इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें और इस स्वादिष्ट आम की लस्सी का आनंद लें| और यह रेसिपी आपको कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताए, और आपको आम की कौनसी डिश सबसे ज्यादा पसंद हैं?
टिप्स :-
- आम की लस्सी बनाने के लिए रसीले और पके हुए आम का ही इस्तेमाल करें| कच्चे आम ना लें| पके हुए आम से ही लस्सी ज्यादा अच्छी और स्वादिष्ट बनती हैं|
- अगर आम ज्यादा मीठे हैं तो, लस्सी बनाते वक्त उसमे शक्कर कम डालें या ना डालें|
- लस्सी ज्यादा पतली ना बनाए| गाढ़ी लस्सी के लिए दूध की मात्रा कम रखें|
- मैंगो लस्सी में इलायची पाउडर डालना बिलकुल भी ना भूले| अगर इलायची पाउडर ना हो तो छोटी इलायची के दाने निकालकर तवे पर गरम करके उसका पाउडर बनाए|
- मैंगो लस्सी में इलायची तो फ्लेवर बढाती ही हैं लेकिन आप इसका फ्लेवर और बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसमें केसर के कुछ धागे या गुलाब जल भी डाल सकते हैं|
- मैंगो लस्सी बनाने की लिए फ्रेश आम का ही इस्तेमाल करें|
- अगर आप इसमें बर्फ नही डालना चाहते तो आप लस्सी बनाकर कुछ देर फ्रिज में भी रख सकते हैं|
अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो मेरी बाकि रेसिपीज भी जरूर ट्राय करें|
Read More: Mango Juice
Read More: Mango Falooda
Read More: jira Soda
Read More: Chhaas Recipe
0 टिप्पणियाँ