Hello Friends, मैं निकिता अपने Nikkis Flavor Hub ब्लॉग में आप सभी का स्वागत करती हूँ| दोस्तों, आज मैं लेकर आई हूँ आपके लिए एक और Summer Drink (जिरा सोडा) की रेसिपी| Jira Soda एक पारंपरिक भारतीय पेय हैं जो स्वाद के साथ-साथ पाचन के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना जाता हैं| गर्मी के मौसम में ठंडा जिरा सोडा शरीर को तरोताजा करने का एक परफेक्ट उपाय हैं| अगर आप अपने घर पर अपने फॅमिली के लिए या फिर अपने मेहमानों के लिए कुछ ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बिलकुल परफेक्ट हैं| इसमें भुना हुआ जिरा पाउडर का फ्लेवर होता हैं साथ ही काला नमक और नींबू का हल्का सा खट्टापन और ठंडा पानी मिलाकर एक ऐसा स्वाद तैयार होता हैं जो गर्मियों की कड़कती धुप में मन को ताजगी से भर देता हैं| जिरा और काला नमक के औषधीय गुण पाचन शक्ति को मजबूत बना देते हैं और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं| बाज़ार में मिलने वाले Chemical युक्त Drink की तुलना में घर का बना Jira Soda सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं, और यह घर पर बड़ी आसानी से और बहुत कम टाइम में बन जाता है| चाहें भोजन के पहले हो या बाद में एक गिलास ठंडा जिरा सोडा आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देता हैं| तो आईये जानते जिरा सोडा घर पर बनाने आसान तरीका कुछ खास टिप्स के साथ|
कितने लोगों के लिए (Serving) : 2 लोगों के लिए
बनाने का समय : 10 मिनट
सामग्री :-
- 2 छोटे चम्मच भुना जिरा पाउडर
- ½ छोटा चम्मच काला नमक
- 1 छोटा चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 2 गिलास ठंडा पानी या सोडा वॉटर
- बर्फ के टुकड़े (जरूरत के अनुसार)
- पुदीना की पत्तियां (गार्निश के लिए)
जिरा सोडा बनाने की विधि :-
- सबसे पहले जीरे को हल्का सा भुनकर पिस लें और पाउडर तैयार करें|
- एक बाउल में भूना जिरा पाउडर, काला नमक, नींबू का रस और चीनी मिलाए|
- अब इसमें ठंडा पानी या सोडा वॉटर डालें और अच्छे से मिलाए|
- अब एक गिलास में बर्फ के कुछ टुकड़े डालें और ऊपर से तैयार किया हुआ मिश्रण डालें|
- ऊपर से कुछ पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें|
- स्वादिष्ट, ठंडा और ताजगी भरा जिरा सोडा सर्व करने के लिए तैयार है|
निष्कर्ष :-
टिप्स :-
- जिरा सोडा में जिरा हल्का भूनने के बाद पीसकर ही डालें तभी उसका टेस्ट और खुशबु और भी ज्यादा निखर जाती हैं|
- अगर आप इस ड्रिंक में सोडा वॉटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ध्यान रहे की जिरा सोडा तैयार करने के बाद इसे तुरंत सर्व करें ताकि बुलबुले (fizz) बरक़रार रहे|
- आप इसमें चीनी की जगह पर गुड़ का पानी भी मिला सकते हैं|
- अगर आप यह ड्रिंक छोटे बच्चो के लिए बना रहे हैं तो इसमें सोडा वॉटर ना डालें उसकी जगह पर नींबू और साधा पानी ज्यादा डालें|
0 टिप्पणियाँ