हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे इस गर्मियों की कडकती धुप में शरीर को ठंडक देने वाला Gud Ka Sharbat की रेसिपी| अगर आप गर्मियों के मौसम में अगर कुछ ठंडा, प्राकृतिक और सेहतमंद पीना चाहतें हैं तो Gud Ka Sharbat एक बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं| इसे बनाने के लिए आपको ना ज्यादा समय चाहिए और ना ही ज्यादा सामग्री अपने घर जो चीजे हमेशा उपलब्ध होती हैं उसी से यह Gud Ka Sharbat बन जाता हैं| यह ना सिर्फ शरीर को ठंडक देता हैं, बल्कि शरीर के विषारी पदार्थ को भी बाहर निकालने में मदद करता हैं जिससे हमारी किडनी और लीवर बिलकुल सुरक्षित रहते हैं| गुड़ आयरन से भरपूर होता हैं और Gud Ka Sharbat गर्मियों में शरीर को डीहाइड्रेट होने से भी बचाता हैं| गुड़ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं यह आपके शरीर में खून के बहाव को भी बढ़ाता हैं| यह हमारे शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रोल को भी कम करता हैं जिससे हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या नही होती| आप इसे सुबह नाश्ते के बाद या लंच के बाद पीना बेहतर होता हैं| तो चलिए जानते हैं Gud Ka Sharbat कैसे बनाए|
सर्विंग (Serving) : 4 गिलास के लिए
बनाने का समय : 10-15 मिनट
सामग्री :-
- 1 कप गुड़ (कटा हुआ या गुड़ का चूर्ण)
- 4 कप पानी
- 2 छोटे चम्मच नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच भुना जिरा पाउडर
- काला नमक (स्वाद के अनुसार)
- 1 बड़ा चम्मच पुदीना के पत्ते (गार्निशिंग के लिए)
- 4 नींबू के स्लाइस (गार्निशिंग के लिए)
- बर्फ के टुकड़े (आवश्यकता नुसार)
गुड़ का शरबत बनाने की विधि :-
- सबसे पहले एक्बर्तन में 1 कप गुड़ को 2 कप पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगों के रखे|
- जब गुड़ पूरी तरह से पानी में घुलकर पिघल जाए, तो इसे छलनी से छान लें ताकि इसमें कोई अधुद्धियाँ या कचरा ना रहें|
- अब इसमें बचा हुआ पानी (2 कप), नींबू का रस, भुना जिरा पाउडर, और काला नमक डालकर मिलाए और 10-15 मिनट फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें|
- अब सर्विंग गिलास में पहले बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से गुड़ का शरबत डालें|
- ऊपर से पुदीना के पत्तों से और गिलास में एक-एक नींबू के स्लाइस लगाकर गार्निश करें और ठंडा-ठंडा गुड़ का शरबत सर्व करें|
निष्कर्ष :-
टिप्स :-
- गुड़ जैविक (Organic) हो तो शरबत ज्यादा स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बनेगा|
- शरबत में आप नींबू के रस की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार घटा या बढ़ा सकते हैं|
- आप इस शरबत में पुदीने के पत्तों की जगह पर तुलसी के पत्ते भी डाल सकते हैं या फिर चाहों तो दोनों डाल सकते हैं|
- गुड़ के शरबत में पुदीना और तुलसी के पत्ते डालने से शरबत का स्वाद बढ़ता हैं और यह फ्लेवर के लिए जरूरी हैं|
- गुड़ को गलने के लिए आप हल्का गुनगुना पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे गुड़ पानी में जल्दी घुल जाएगा और फिर इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें|
- भुना जिरा पाउडर और काला नमक जरूर डालें इससे शरबत का टेस्ट बहुत अच्छा आता हैं|
- इसे हमेशा ताजा बनाकर पिए फ्रिज में आप इसे ज्यादा से ज्यादा 24 घंटे के लिए स्टोर करके रख सकते हैं|
- आप इस शरबत को बच्चों को भी दे सकते हैं लेकिन उनको सिमित मात्रा में दें|
0 टिप्पणियाँ