हेल्लो दोस्तों, Nikkis Flavor Hub में आप सभी का स्वागत हैं| आज मैं लेकर आई हूँ गर्मियों में बहुत ही आसान और झटपट बनने वाला पेय महाराष्ट्रियन मट्ठा की रेसिपी जो सबको पसंद होता हैं| मुझे भी बहुत पसंद हैं| वैसे अभी गर्मी का सीजन शुरू हो गया है, तो गर्मी में सभी लोग कुछ ठंडा पीना पसंद करते हैं तो ऐसे में आप बिल्कुल आसान और जल्दी से बनने वाली मट्ठा की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं| यह मट्ठा की रेसिपी आप किसी खास मौके पर भी बना सकते हैं| मट्ठा को आप लंच और डिनर में भी शामिल कर सकते हैं और आप चाहें तो इसे श्याम के टाइम पे स्नैक्स के तौर पर भी पी सकते हैं| मट्ठा टेस्ट में तो बहुत स्वादिष्ट होता ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता हैं, और बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाता हैं| गर्मियों में अगर आप लोग कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं, तो आप इस Chhaas Recipe को जरूर ट्राय करें| मट्ठा को सुबह के ब्रेकफास्ट के बाद या लंच के बाद पीना बहुत अच्छा माना जाता हैं, क्योंकि मट्ठा पीने से पाचन सुधारता हैं और खाना पचने में भी आसानी होती हैं| तो आइए जानते हैं Chhaas Recipe के बारे में कुछ खास टिप्स के साथ|
कितने लोगों के लिए :- 2 लोगो के लिए
बनाने का समय :- 10 मिनट
सामग्री :-
- 2 कप मीठा दही
- 2 चम्मच शक्कर
- 1 चम्मच जीरा
- 1/4 चम्मच काला नमक
- 2-3 हरी मिर्च (वैकल्पिक)
- ठंडा पानी (जरुरत के हिसाब से)
- हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)
- बर्फ़ (वैकल्पिक)
मट्ठा/छास बनाने की विधि :-
- सबसे पहले एक कटोरी/पतेली में दही डाल कर उसे अच्छे से फेट ले, ताकि दही बिल्कुल चिकनी हो जाए|
- इसमें थोड़ा ठंडा पानी डाल कर मिक्स करें| इसको आप अपने हिसाब से रख सकते हैं - गाढ़ा या पतला
- अब इसमें चीनी, काला नमक डालें, और जिरा को थोडा पीस कर डाल दीजिये और अच्छे से मिलाइये|
- अगर आप थोड़ा तीखा पसंद करते हैं तो इसमें हरी मिर्च को मोटे टुकड़ों में काट कर डाल सकते हैं, अगर आप अपने बच्चों के लिए बना रहे हैं तो आप हरी मिर्च को नही डाले|
- अब इसके फ्लेवर के लिए थोड़ा ताजा हरा धनिया काट कर डालें और मिक्स करें (आप फ्लेवर के लिए पुदीना भी इस्तेमाल कर सकते हैं) अब इसे ग्लास में डाल कर परोसें| अगर आप ज्यादा ठंडा पीना पसंद करते हैं तो इसमे बर्फ के कुछ टुकड़े डाल दे|
- तो तयार है ठंडा ठंडा मट्ठा| आप भी इस रेसिपी को अपने घर पर जरूर ट्राय करें और यह रेसिपी आपको कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताए|
निष्कर्ष :-
छाछ रेसिपी एक पारंपरिक भारतीय पेय हैं जो ना केवल स्वाद में लाजवाब होता हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं| गर्मियों के मौसम में यह पुरे शरीर को ठंडक पहुचाता हैं और पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाए रखता हैं| कुछ साधारण सामग्री से तैयार होने वाली यह रेसिपी हर घर की जरूरत तो हैं ही और इसके साथ हर दिल की पसंद भी हैं| आप इसे अपने रोज के लंच और डिनर में शामिल करके अपने स्वास्थ को प्राकृतिक रूप से बेहतर बना सकते हैं| छाछ सिर्फ एक पेय ही नही, बल्कि भारतीय खानपान की संस्कृति का बेहत खास हिस्सा भी हैं - जिसे स्वाद, सेहत और ताजगी तीनों के लिए अपनी रोजाना जिंदगी में अपनाना चाहिए| आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें अपने दोस्तों, फॅमिली और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें और ऐसे ही अच्छी-अच्छी रेसिपीज देखने के लिए मुझे Blog पर Follow करें|
टिप्स :-
- आपका जब भी मन हो मट्ठा पीने का तो इसको ताज़ा बना कर पिये, सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद है|
- ये गर्मी में अपने शरीर को भी हाइड्रेटेड रखता है, गर्मी के दिनों में ज्यादा तर पानी की कमी से गला सुखने लगता है तो इसे पीने से काफी राहत मिलती है|
- और इससे पाचन क्रिया भी मजबूत रहती है, आप इसे लंच के बाद या श्याम में स्नैक्स के तौर पर भी पी सकते हैं|
- छाछ आप अगर छोटे बच्चों के लिए बना रहें हैं, तो आप इसमें हरी मिर्च ना डालें|
FAQ :-
Ques : मट्ठा और छास में क्या अंतर हैं ?
Ans : मट्ठा और छास दोनों ही सामान हैं, दोनों में कोई अंतर नहीं हैं दही को मथकर मक्खन को अलग किया जाता हैं और जो बचा हुआ पतला तरल निकलता हैं वो छास/मट्ठा कहेलाता हैं| महाराष्ट्र में मराठी में इसे मट्ठा कहा जाता हैं और हिंदी में इसे छास कहा जाता हैं| इसे भोजन के बाद या भोजन के साथ पिया जाता हैं| यह मसालेदार मट्ठा/छास को भोजन के बाद पीने से पाचन मजबूत होता हैं|
Ques : छास में क्या क्या मिलाया जाता हैं ?
Ans: छास में चीनी, जिरा पाउडर, काला नमक, फ्लेवर के लिए बारीक़ कटा हुआ धनिया, और और अगर थोडा तीखा स्वाद चाहिए तो स्वाद अनुसार हरी मिर्च और बर्फ इसको ठंडा बनाए रखने के लिए यही सब सामग्री छास को तैयार करने के लिए मिलाई जाती हैं |
Ques : छास पीने के क्या फायदे हैं ?
Ans: छास पीने के बहुत सारे फायदे हैं जैसे -
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं|
- शरीर को ठंडक देता हैं|
- एसिडिटी और कब्ज में राहत देता हैं|
- वजन घटाने में मदत करता हैं|
- इम्युनिटी को मजबूत बनता है और इसको बढाने में मदत करता हैं|
- हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाता हैं और हम रोगों से दूर रहते हैं|
Ques : क्या छास रोज पी सकते हैं ?
Ans: हाँ, छास रोज पी सकते हैं| इसे रोज पीना सुरक्षित भी हैं और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी हैं| खासकर गर्मियों के दिनों में यह शरीर को ठंडक देता हैं और हमे भरपूर एनर्जी प्रदान करता हैं| इससे हमारी बॉडी दिनभर एक्टिव रहती हैं|
Ques : क्या डायबीटीज के मरीज छास पी सकते हैं ?
Ans: हाँ डायबीटीज के मरीज छास पी सकते हैं| लेकिन इसमें मीठा ना डालें| डायबिटीज वालों के लिए यह बिलकुल सुरक्षित हैं| इससे शुगर नही बढ़ती और और इससे पाचन भी सुधारता हैं|
अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो मेरी दूसरी रेसिपीज भी जरूर ट्राय करें|
Read More: Mango Lassi
Read More: Jira soda
Read More: Mango Juice
Read More: Mango Falooda
Read More: Gud ka Sharbat
3 टिप्पणियाँ
Very nice recipe
जवाब देंहटाएंNICE
जवाब देंहटाएं👍😊
हटाएं