मट्ठा-छाछ - Chhaas Recipe in Hindi - महाराष्ट्रियन मट्ठा

हेल्लो दोस्तों, Nikkis Flavor Hub में आप सभी का स्वागत हैं| आज मैं लेकर आई हूँ गर्मियों में बहुत ही आसान और झटपट बनने वाला पेय महाराष्ट्रियन मट्ठा की रेसिपी जो सबको पसंद होता हैं| मुझे भी बहुत पसंद हैं| वैसे अभी गर्मी का सीजन शुरू हो गया है, तो गर्मी में सभी लोग कुछ ठंडा पीना पसंद करते हैं तो ऐसे में आप बिल्कुल आसान और जल्दी से बनने वाली मट्ठा की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं| यह मट्ठा की रेसिपी आप किसी खास मौके पर भी बना सकते हैं| मट्ठा को आप लंच और डिनर में भी शामिल कर सकते हैं और आप चाहें तो इसे श्याम के टाइम पे स्नैक्स के तौर पर भी पी सकते हैं| मट्ठा टेस्ट में तो बहुत स्वादिष्ट होता ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता हैं, और बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाता हैं| गर्मियों में अगर आप लोग कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं, तो आप इस Chhaas Recipe को जरूर ट्राय करें| मट्ठा को सुबह के ब्रेकफास्ट के बाद या लंच के बाद पीना बहुत अच्छा माना जाता हैं, क्योंकि मट्ठा पीने से पाचन सुधारता हैं और खाना पचने में भी आसानी होती हैं| तो आइए जानते हैं Chhaas Recipe के बारे में कुछ खास टिप्स के साथ| 


Chhaas Recipe


कितने लोगों के लिए :- 2 लोगो के लिए

बनाने का समय :- 10 मिनट



सामग्री :-

  • 2 कप मीठा दही
  • 2 चम्मच शक्कर
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1/4 चम्मच काला नमक
  • 2-3 हरी मिर्च (वैकल्पिक)
  • ठंडा पानी (जरुरत के हिसाब से)
  • हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)
  • बर्फ़ (वैकल्पिक)


मट्ठा/छास बनाने की विधि :-


  •  सबसे पहले एक कटोरी/पतेली में दही डाल कर उसे अच्छे से फेट ले, ताकि दही बिल्कुल चिकनी हो जाए|
  • इसमें थोड़ा ठंडा पानी डाल कर मिक्स करें| इसको आप अपने हिसाब से रख सकते हैं - गाढ़ा या पतला
  • अब इसमें चीनी, काला नमक डालें, और जिरा को थोडा पीस कर डाल दीजिये और अच्छे से मिलाइये|
  • अगर आप थोड़ा तीखा पसंद करते हैं तो इसमें हरी मिर्च को मोटे टुकड़ों में काट कर डाल सकते हैं, अगर आप अपने बच्चों के लिए बना रहे हैं तो आप हरी मिर्च को नही डाले|
  • अब इसके फ्लेवर के लिए थोड़ा ताजा हरा धनिया काट कर डालें और मिक्स करें (आप फ्लेवर के लिए पुदीना भी इस्तेमाल कर सकते हैं) अब इसे ग्लास में डाल कर परोसें| अगर आप ज्यादा ठंडा पीना पसंद करते हैं तो इसमे बर्फ के कुछ टुकड़े डाल दे|
  • तो तयार है ठंडा ठंडा मट्ठा| आप भी इस रेसिपी को अपने घर पर जरूर ट्राय करें और यह रेसिपी आपको कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताए|


निष्कर्ष :- 

छाछ रेसिपी एक पारंपरिक भारतीय पेय हैं जो ना केवल स्वाद में लाजवाब होता हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं| गर्मियों के मौसम में यह पुरे शरीर को ठंडक पहुचाता हैं और पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाए रखता हैं| कुछ साधारण सामग्री से तैयार होने वाली यह रेसिपी हर घर की जरूरत तो हैं ही और इसके साथ हर दिल की पसंद भी हैं| आप इसे अपने रोज के लंच और डिनर में शामिल करके अपने स्वास्थ को प्राकृतिक रूप से बेहतर बना सकते हैं| छाछ सिर्फ एक पेय ही नही, बल्कि भारतीय खानपान की संस्कृति का बेहत खास हिस्सा भी हैं - जिसे स्वाद, सेहत और ताजगी तीनों के लिए अपनी रोजाना जिंदगी में अपनाना चाहिए| आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें अपने दोस्तों, फॅमिली और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें और ऐसे ही अच्छी-अच्छी रेसिपीज देखने के लिए मुझे Blog पर Follow करें| 



टिप्स :-

  • आपका  जब भी मन हो मट्ठा पीने का तो इसको ताज़ा बना कर पिये, सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद है|
  • ये गर्मी में अपने शरीर को भी हाइड्रेटेड रखता है, गर्मी के दिनों में ज्यादा तर पानी की कमी से गला सुखने लगता है तो इसे पीने से काफी राहत मिलती है|
  • और इससे पाचन क्रिया भी मजबूत रहती है, आप इसे लंच के बाद या श्याम में स्नैक्स के तौर पर भी पी सकते हैं|
  • छाछ आप अगर छोटे बच्चों के लिए बना रहें हैं, तो आप इसमें हरी मिर्च ना डालें|

अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो मेरी दूसरी रेसिपीज भी जरूर ट्राय करें|

Read More: Mango Lassi

Read More: Jira soda

Read More: Mango Juice

Read More: Mango Falooda
 

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ