ओट्स चिल्ला - Oats Chilla Recipe in Hindi - ओट्स का चिल्ला

हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे हेल्दी और टेस्टी Oats Chilla रेसिपी| अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी, और जल्दी से बनने वाला और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो ओट्स का चिल्ला आपके लिए एक परफेक्ट रेसिपी हैं| यह रेसिपी खासतौर पर उनके लिए हैं जो हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं और जो वजन घटाना चाहते हैं| ओट्स में फाइबर और प्रोटीन दोनों भरपूर मात्रा में होते हैं| जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और पुरे शरीर को भरपूर एनर्जी देते हैं| Oats Chilla एक बहुत ही आसान, पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता हैं, जो हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त हैं| यह रेसिपी ना केवल शरीर के लिए फायदेमंद हैं बल्कि इस नाश्ते के स्वाद में भी कोई कमी नही हैं| व्यस्त सुबह में अगर आप जल्दी से कुछ बनाना चाहते हैं तो Oats Chilla से बेहतर और कुछ नहीं| आप इसे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में भी खा सकते हैं| Oats Chilla आम का अचार, मीठा दही, या टोमैटो सॉस के साथ भी खा सकते हैं| इस नाश्ते को खाकर आप अपने पुरे दिन को हेल्दी और एक्टिव बना सकते हैं| तो आइए जानते हैं हेल्दी और टेस्टी Otas Chilla बनाने की आसान विधि और बेस्ट टिप्स| 


Oats Chilla Recipe


कितने लोगों के लिए : 3-4 लोगों के लिए

बनाने का समय : 25-30 मिनट


सामग्री :-

  • 2 कप ओट्स
  • 4 बड़े चम्मच बेसन (चने का आटा)
  • 2-3 बड़े चम्मच दही
  • 2 बड़े आकार के प्याज (बारीक़ कटे हुए)
  • 2 बड़े टमाटर (बारीक़ कटे हुए)
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
  • 2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहेसून पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जिरा
  • नमक (स्वाद के अनुसार)
  • 3-4 बड़े चम्मच तेल
  • पानी (जरूरत के हिसाब से)


ओट्स चिल्ला बनाने की विधि :-


सब्जियां तैयार करना :

प्याज, टमाटर, मिर्ची और हरे धनिया को अच्छी तरह से बारीक काटकर एक प्लेट में रखे (सब्जियों को मोटा ना काटे वरना चिल्ले बनाते वक्त वह फट सकते हैं)

बैटर तैयार करें :

सबसे पहले एक बड़े बाउल में ओट्स लें| इसमें बेसन (चने का आटा) और दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें| थोडा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें और बैटर को 15-20 मिनट के लिए ढककर बैटर को फूलने के लिए रखे (बैटर अच्छे से फुल जाएगा)|

सब्जियां और मसालें मिलाना :

फुले हुए बैटर में बारीक़ कटे हुए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और कटा हुआ धनिया डालकर मिक्स करें और इसके साथ ही इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, अदरक-लहेसून पेस्ट और जिरा डालें और अच्छे से सारे मसालें मिक्स कर लें| सब्जियां डालने के बाद बैटर अगर ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो इसमें आवश्यकता नुसार पानी डालकर घोल को थोडा पतला करें|

तैयार बैटर से चिल्ला बनाए :

अब एक नॉनस्टिक तवा या रोटी बनाने का तवा गरम करें, उसके ऊपर थोडा तेल डालें और तवे को तेल से ग्रीस कर लें| अब तैयार बैटर में से थोडा बैटर बड़े चम्मच में लेकर तवे पर डालें और चिल्ले को चारो बाजु से गोल फैलाए| जब चिल्ला एक बाजु से सुनहरा पक जाए तब उसे पलटकर दूसरी बाजु से भी सुनहरा होने सेंके| ऐसे ही एक एक करके सारे चिल्ले बना लें|

सर्व करें :

गरमा-गरम ओट्स का चिल्ला मीठा दही, हरी चटनी, टोमैटो सॉस या अपने पसंदीदा अचार के साथ सर्व करें|



निष्कर्ष :-

ओट्स का चिल्ला एक सरल, पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता हैं जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता हैं| ओट्स में भरी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता हैं और इसमें सब्जियां मिलाकर यह नाश्ता और भी ज्यादा पौष्टिक बनता हैं| इसकी खासियत यह हैं की, यह नाश्ता बहुत ही जल्द और बहुत कम तेल में बनकर तैयार होता हैं| इसलिए ओट्स का चिल्ला हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं| आप इसे सुबह के नाश्ते में, अपने टिफिन के लिए या सफ़र के लिए भी बना सकते हैं| तो हैं ना दोस्तों एकदम हेल्दी और टेस्टी रेसिपी| जब भी आपका कुछ हेल्दी के साथ साथ टेस्टी खाने का मन हों तो आप इसे जरूर ट्राय करें| अपने दोस्तों, और फॅमिली के साथ शेयर करें और यह रेसिपी आपको कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताए|



टिप्स :-

  • ओट्स चिल्ला बनाने के लिए आप ओट्स को मिक्सी में हल्का दरदरा पीसकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • आप इसमें बाइंडिंग के लिए बेसन (चने का आटा) की जगह पर गेहूँ का आटा भी डाल सकते हैं या फिर दोनों थोडा थोडा डाल सकते हैं|
  • ओट्स चिल्ला बनाने के लिए आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जियां मिला सकते हैं जैसे – गाजर, शिमला मिर्च, क्रश किए हुए मटर|
  • अगर आप व्रत के लिए बना रहें हैं, तो बेसन की जगह पर सिंघाड़े का आटा, राजगिरा का आटा, या साबूदाना का आटा मिला सकते हैं|
  • अगर आपको चिल्ला बाहर से थोड़ा क्रिस्पी चाहिए तो आप इसमें थोडा चावल का आटा भी डाल सकते हैं|
  • आप इसमें सारे मसालों की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं|
  • ओट्स का चिल्ला आप अपने बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं| आप इसमें हलके मसालें और अपने बच्चों के मनपसंद रंग-बिरंगी सब्जियां डालें तो बच्चों को भी यह बहुत पसंद आएगा|
  • ओट्स को भिगोने के बाद उसे 15-20 मिनट के लिए फूलने के लिए जरूर रखें|


FAQ :-


Ques : 2 कप ओट्स का चिल्ला में कितनी कैलोरी होती हैं ?

Ans : 2 कप ओट्स में कितनी कैलोरी होती हैं यह उसमे डालें गए सामग्री पर निर्भर करता हैं – की आप उसमे कौनसी सब्जियां और मसालें कितनी मात्रा में मिला रहे हैं, फिर भी देखा जाए 2 कप ओट्स, 4 बड़े चम्मच बेसन (चने का आटा), 2-3 बड़े चम्मच दही, 2 प्याज, 2 टमाटर, और बाकि मसालें इन सबका मिलाकर देखा जाए तो TOTAL – 1000 किलोकैलोरी होती हैं|



Ques : ओट्स का चिल्ला खाने के क्या फायदे हैं ?

Ans : ओट्स का चिल्ला एक हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता हैं जो वजन घटने से लेकर दिल की सेहत तक इसे कई फायदे हैं| ओट्स में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती हैं जिससे यह हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता हैं| और यह नाश्ता एकदम कम तेल में बनकर तैयार होता हैं| ओट्स का चिल्ला खाने के बाद आप लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं| इससे आपका वजन भी कन्ट्रोल में रहता हैं और आपके शरीर का फैट भी नही बढ़ता और यह आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाए रखता हैं| इसके और भी कई सारे फायदे हैं जैसे 
  • वजन घटाने में सहायक
  • पाचन तंत्र को बेहतर और मजबूत बनाने में सहायक
  • दिल के सेहत के लिए फायदेमंद
  • डायबिटीज (शुगर) को कंट्रोल करता हैं|
  • यह एनर्जी से भरपूर हैं इसलिए हमारी बॉडी दिनभर एक्टिव रहती हैं|
  • प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत हैं|
  • बच्चो और बुजुर्गों के लिए भी अच्छा हैं क्योंकि इसमें ज्यादा तेल और मसालें का इस्तेमाल नहीं होता|
  • बॉडी स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
  • बहुत ही जल्दी बनता हैं| मतलब सुबह की भागदौड़ में यह नाश्ता आपका समय बचाएगा|


Ques : चिल्ला बनाने के लिए कौन-से ओट्स बेस्ट हैं ?

Ans : चिल्ला बनाने के लिए सबसे बेस्ट होते हैं Rolled Oats !
  • यह हल्के मोटे होते है अगर आप दरदरा पीसकर भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं|
  • पचने में आसान और पोषण से भरपूर|
  • बैटर तैयार करने के बाद थोड़ी दे रखने पर अच्छे से फुल जाते हैं|
  • इसलिए मैं Reccomend करुँगी की Saffola Oats बेस्ट हैं|


Ques : 1 दिन में कितना ओट्स खा सकते हैं ?

Ans : 1 दिन में आप 1 कटोरी ओट्स खा सकते हैं दिनभर में किसी भी समय पर खा सकते हैं लेकिन इसे सुबह ब्रेकफास्ट में खाना सबसे बेहतर होता हैं| इसे फाइबर ज्यादा होने के कारन एक दिन में 1 कटोरी से ज्यादा ओट्स खाना शरीर के लिए विपरीत परिणाम पैदा कर सकता हैं|



Ques : ओट्स को हिंदी में क्या कहते हैं ?

Ans : ओट्स को हिंदी में जई कहते हैं| Oats = जई (Jai)



Ques : सुबह खली पेट ओट्स खाने से क्या होता हैं ?

Ans : सुबह खली पेट ओट्स खाना आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता हैं इसलिए सुबह का टाइम बेस्ट हैं| इससे आपका शरीर दिनभर एक्टिव रहेगा आप पेट भरा हुआ महसूस करेंगे इससे आपको पल-पल में भूक भी नहीं लगेगी|



Ques : ओट्स में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं ?

Ans : ओट्स में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जैसे –
  • कार्बोहाइड्रेट्स
  • फाइबर
  • प्रोटीन
  • मैग्नेशियम
  • आयरन
  • जिंक


Ques : क्या ओट्स खाने से वजन बढ़ता हैं या घटता हैं ?

Ans : ओट्स में भरपूर पोषक तत्व होते हैं इससे आप अपना पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं| इसके कारन आप ज्यादा खाना या पल-पल में खाने से (OverEating) से बचते हैं, और इसमें Low कैलोरी होती हैं और ओट्स Fat Free होता हैं इससे आपका वजन Control में रहता हैं| इससे आपका वजन घटेगा लेकी बढेगा बिलकुल भी नहीं|



Ques : क्या वजन घटाने के लिए ओट्स चिला खा सकते हैं ?

Ans : हाँ, वजन घटाने के लिए ओट्स चिल्ला बिलकुल खा सकते हैं| यह Fat Free होता हैं इससे आपका वजन नहीं बढेगा| और वजन घटाने के साथ-साथ यह आपके सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं|
 

अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो मेरी दूसरी रेसिपीज भी जरूर ट्राय करें|


Read More: Aloo Paratha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ