हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे महाराष्ट्रियन स्टाइल उपमा रेसिपी जो महाराष्ट्र में उपिट के नाम से मशहूर हैं| महाराष्ट्रियन व् पारंपरिक Upma Recipe की बात ही कुछ और हैं| यह Upma Recipe सुगंधभरा और बहुत ही पौष्टिक नाश्ता हैं| रवा/सूजी को घी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भुना जाता हैं और इसमें करारी मूंगफल्ली, फ्रेश हरा धनिया का स्वाद और कुछ तजि सब्जियां की पौष्टिकता से यह Upma Recipe और भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी बनता हैं| यह रेसिपी ना केवल जल्दी बनती हैं बल्कि यह डाइट फ्रेंडली भी हैं| इस Upma Recipe को आप चाहे तो बच्चो के टिफिन में भी दे सकते हैं, और अपने सफ़र के लिए भी ले जा सकते हैं| यह नाश्ता हर मौके के लिए परफेक्ट हैं, अगर आपके घर मेहमान आ जाए तो आप इस Upma Recipe को नाश्ते के तौर पर फटाफट बना सकते हैं| महाराष्ट्र के पारंपरिक स्वाद से भरपूर यह Upma Recipe आपके नाश्ते में इंस्टेंट एनर्जी और देसी तड़का दोनों जोड़ता हैं| तो आइए जानते हैं Upma Recipe के बारे में वीस्तार से और साथ ही देखेंगे कुछ महत्वपूर्ण टिप्स|
सर्विंग (Serving) : 5-6 लोगों के लिए
कुल समय (Total Cooking Time) : 15-20 मिनट
- तैयारी का समय : 5-10 मिनट
- पकाने का समय : 10-15 मिनट
सामग्री :-
- 2 बड़े आकार के प्याज (कटा हुआ)
- 7-8 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- 2-3 बड़े आकार के टमाटर (बारीक़ कटे हुए)
- ½ छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)
- 4-5 गिलास पानी (गरम पानी)
- ½ कप हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ गार्निश के लिए)
- 1-2 छोटा चम्मच नींबू का रस (वैकल्पिक)
वेज उपमा बनाने की विधि :-
रवा/सूजी भुने :
सबसे पहले एक कढ़ाई में रवा/सूजी डालें और उसमे 1 बड़ा चम्मच घी या तेल डालकर सूजी को हल्का गुलाबी रंग आने तक 4-5 मिनट मध्यम आंच भुन लें| भुने हुए सूजी को एक प्लेट में निकालकर साइड में रख दें|
मूंगफल्ली तले :
अब उसी कढ़ाई में तेल या घी डालकर गरम होने दें| मूंगफल्ली डालकर सुनहरी और करारी होने तक भुने और उसे भी तेल निथारकर अलग प्लेट में निकालकर रखे|
तड़का लगाए :
जिसमे मूंगफल्ली भुनी थी उसी बचे हुए तेल/घी में राई और जिरा डालकर चटकने दें, फिर करीपत्ता, कटे हुए प्याज, और बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डालकर प्याज नरम होने तक मध्यम आंच पर पकाए|
टमाटर और मसालें मिलाएं :
जब प्याज पककर नरम हो जाए तब इसमें बारीक़ कटे हुए टमाटर, डालें साथ में हल्दी पाउडर, नमक, डालें और ढककर 2-3 मिनट टमाटर सॉफ्ट होने तक मध्यम आंच पकाए|
भुनी सूजी और पानी डालें :
अब ढक्कन हटाकर चेक करें अगर टमाटर अच्छे से पक गए हैं तब इसमें भुनी हुई सूजी और भुनी हुई मूंगफल्ली डालकर सारे मसालों के साथ अच्छे से मिक्स करें और तुरंत उबलता हुआ पानी धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियाँ ना बने|
ढककर भाप पर पकाए :
अब ढक्कन रखकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, जब पानी पूरी तरह से सोख लें और रवा अच्छे से फुल जाए, तब गैस बंद करें|
गार्निश करें :
अब इसमें बारीक़ कटा हुआ फ्रेश हरा धनिया और नींबू का रस (अगर खट्टा पसंद हैं तो) डालकर मिलाएं| आप चाहें तो गरम-गरम उपमा पर घी की कुछ बुँदे भी डाल सकते हैं इससे इसका स्वाद और भी अच्छा आता हैं|
उपमा सर्व करें :
अब गरम-गरम उपमा को एक प्लेट में निकालें और चाहों तो नारियल और दही की खट्टी चटनी के साथ या तली हुई हरी मिर्च के साथ इसे परोसे|
पोषण सुचना :-
सर्विंग (serving) : 1 Per Plate
पोषक तत्त्व और लाभ :
सूजी में निम्नलिखित विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं|
- विटामिन B-Complex जैसे – (B1, B2, B3, B6, B9) – उर्जा प्रदान करता हैं, दिमाग की सेहत और पाचन तंत्र की सेहत को मजबूत बनाता हैं|
- Iron (लोहा) – खून में हिमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता हैं|
- मग्नेशियम (Magnesium) – मांसपेशियों और नसों के लिए जरूरी
- जिंक (Zink) – इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता हैं|
निष्कर्ष :-
महाराष्ट्र के पारंपरिक तरीके से बना हुआ स्वाद से भरपूर यह उपमा आपके नाश्ते में इंस्टेंट एनर्जी और देसी तड़का दोनों जोड़ता हैं| यह उपमा स्वास्थ्यवर्धक के साथ ही स्वाद में लाजवाब होता हैं इसलिए इसे छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई खाना पसंद करता हैं| इस नाश्ते की खासियत यह हैं की इसे आप मॉर्निंग ब्रेकफास्ट, श्याम की चाय के साथ, या हल्का डिनर, मेहमानों के साथ, दोस्तों और परिवार के लोगों की महेफिल में कभी भी जब आपका मन करें तब आप इसे बनाकर खा सकते हैं| यह नाश्ता हर एक मौके के लिए परफेक्ट हैं| आप भी इस महाराष्ट्रियन के खास और पारंपरिक उपमा रेसिपी को आजमाए और अपने किचन को एक और वेरायटी दें| यह रेसिपी आप अपने परिवार, दोस्तों और मेहमानों के साथ शेयर करें और सबके साथ इस रेसिपी का भरपूर आनंद लें| यह रेसिपी आपको कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताए|
टिप्स :-
- उपमा बनाने के लिए आप 3 प्रकार में से कोई भी सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं – (बारीक़ सूजी, मध्यम सूजी, मोटा सूजी)|
- अगर आप बारीक़/महीन सूजी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पानी की मात्रा कम रखे|
- उपमा बनाने के लिए सूजी/रवा को भूनना बहुत जरूरी होता है| अगर सूजी को भूनेंगे नहीं तो उपमा चिपचिपा बनेगा|
- उपमा को और भी ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें हरे ताजे मटर या फ्रोजन मटर, बारीक़ कटे गाजर, शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं|
- अगर आप इसका ओरिजिनल डाइट वर्जन बनाना चाहते हैं तो आधा भाग सूजी और आधा भाग ओट्स का पाउडर का इस्तेमाल करें|
- नींबू का रस और ऊपर से घी की कुछ बुँदे डालना वैकल्पिक हैं लेकिन अगर आप उपमा का फ्लेवर बढ़ाना चाहते हैं और थोडा खट्टा खाना पसंद करते हैं तो नींबू का रस और घी जरूर डालें|
- अगर आप चाहों तो इसमें नारियल का बुरादा ऊपर से डाल सकते हैं इससे उपमा को असली कोकण फ्लेवर आएगा|
- आप अपने पसंद के अनुसार इसमें पानी की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं – अगर आप थोडा मुलायम उपमा पसंद करते हैं तो पानी ज्यादा डालें और अगर खिला-खिला उपमा पसंद करते हैं तो पानी की मात्रा कम रखे|
FAQ :-
Ques 1 : 1 कप रवा उपमा के लिए कितना पानी चाहिए ?
Ans : 1 कप रवा उपमा के लिए आप 2 गिलास पानी का उपयोग कर सकते है, या फिर अपने असंद के अनुसार पानी की मात्रा को घटा या बढ़ा सकते हैं अगर आप मुलायम उपमा खाना पसंद करते हैं तो पानी ज्यादा डालें और अगर खिला-खिला उपमा बनाना चाहते हैं तो पानी की मात्रा को घटा सकते हैं|
Ques 2 : सूजी और रवा एक ही होता हैं क्या ?
Ans : सूजी और रवा दोनों Same ही हैं| दोनों ही गेहूँ से बनाए जाते हैं, सूजी/रवा 3 प्रकार की होती हैं – बारीक़ सूजी, मीडियम सूजी, मोटी सूजी, आप उपमा बनाने के लिए इन तीनो प्रकार की सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आप इडली, डोसा बना रहे हैं तो आप बारीक़ वाली सूजी का इस्तेमाल करे|
Ques 3 : सूजी का असली नाम क्या हैं ?
Ans : सूजी गेहूँ के दाने को पीसकर प्रोसेस करके तैयार की जाती हैं, सूजी को महाराष्ट्र में मराठी में रवा बोला जाता हैं और English में इसे Semolina कहा जाता हैं| सूजी का प्रयोग पास्ता, मैगी, नूडल्स, सेवई, लड्डू, हलवा, इडली,डोसा और भी कई सारी डिशेस बनाने के लिए सूजी का इस्तेमाल किया जाता हैं|
Ques 4 : सूजी में कौन-सा विटामिन पाया जाता हैं ?
Ans : पोषक तत्त्व और लाभ :
सूजी में निम्नलिखित विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं|
विटामिन B-Complex जैसे – (B1, B2, B3, B6, B9) – उर्जा प्रदान करता हैं, दिमाग की सेहत और पाचन तंत्र की सेहत को मजबूत बनाता हैं|
Iron (लोहा) – खून में हिमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता हैं|
मग्नेशियम (Magnesium) – मांसपेशियों और नसों के लिए जरूरी
जिंक (Zink) – इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता हैं|
Ques 5 : सूजी को English में क्या कहा जाता हैं ?
Ans : सूजी को English में Semolina (सेमोलिना) कहा जाता हैं|
यह गेहूँ को दरदरा पीसकर तैयार की जाती हैं, और इसे Coarse Wheat Flour भी कहते हैं|
भारत में इसे सूजी या रवा बोला जाता हैं|
Ques 6 : सूजी और मैदा में क्या फर्क होता हैं ?
Ans : सूजी गेहूँ को दरदरा पीसकर बनती हैं| इसकी बनावट मोटी और दरदरी होती हैं, इसका रंग हल्का पीला होता हैं इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए यह मैदा से ज्यादा हेल्दी होती हैं इसका उपयोग उपमा, हलवा, इडली, डोसा, और भी बहुत सारी डिशेस बनाने के लिए किया जाता हैं और यह मैदा की तुलना में पचने में भी बहुत हल्की होती हैं, जल्दी पच जाती हैं|
जब की – मैदा गेहूँ को बारीक़ और बिलकुल महीन पीसकर और छानकर तैयार किया जाता हैं| मैदा बारीक़ और मुलायम होता हैं, इसका रंग पूरा सफ़ेद होता हैं, इसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती हैं मैदा में कम पोसन और ज्यादा कैलोरी होती हैं इसका इस्तेमाल केक, ब्रेड, समोसा, मोमोज, बिस्किट बनाने के लिए किया जाता हैं और यह सूजी की तुलना में पचने में भारी होता हैं और देर से पचता हैं|
अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो आप एक बार महाराष्ट्रियन स्टाइल पोहा की रेसिपी भी जरूर ट्राय करें|
0 टिप्पणियाँ