पाव भाजी रेसिपी - Pav Bhaji Recipe in Hindi - मुंबई फेमस पाव भाजी

हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे मुंबई की फेमस पाव भाजी रेसिपी| Pav Bhaji Recipe भारत के सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड में से एक हैं| इसे गरमा-गरम मक्खन में भुने हुए पाव और मसालेदार सब्जियों से बनी भाजी के साथ परोसा जाता हैं| चाहें बच्चो की पार्टी हो या हो संडे की श्याम, Pav Bhaji Recipe हर मौके के लिए परफेक्ट हैं| भारत में इस Pav Bhaji Recipe को हर एक कोने में पसंद किया जाता हैं| जब भी पाव भाजी का नाम आता हैं सबके मुह में पानी आ जाता हैं| अब पाव भाजी खाने के लिए कही बाहर जाने की जरूरत नहीं हैं| मुंबई की फेमस स्ट्रीट स्टाइल Pav Bhaji आज हम घर पर ही बनाएंगे वो भी बेहद आसान तरीके से| आपको घबराने की बिलकुल भी जरूरत नहीं हैं आज मैं इस रेसिपी में स्ट्रीट स्टाइल स्वाद वाली Pav Bhaji Recipe घर पर ही बनाने का सबसे आसान तरीका बताउंगी और इस रेसिपी को आजमाकर आप परफेक्ट स्ट्रीट स्टाइल स्वाद घर पर ही पा सकते हैं| घर पर बनी हुई Pav Bhaji Recipe का स्वाद भी उतना ही परफेक्ट और लाजवाब होता हैं जितना बाहर की दुकानों पर मिलता हैं| पाव भाजी एक ऐसी डिश हैं जो हर लोगों के दिल पर राज करता हैं| तो चलिए शुरू करते हैं मुंबई फेमस स्ट्रीट फ़ूड Pav Bhaji Recipe बनाना और साथ ही देखेंगे इसके कुछ खास टिप्स| 



Garama-Garam Pav Bhaji Taiyar Hain


कितने लोगों के लिए (Serving) : 4-5 लोगों के लिए (अगर सबको 4-4 पाव सर्व किया जाए)

बनाने का कुल समय (Total Cooking Time) : 40-45 मिनट

  • तैयारी का समय : 15 मिनट
  • पकाने का समय : 25-30 मिनट

सामग्री :-

भाजी बनाने के लिए :

  • 3 आलू (मध्यम आकार के)
  • 1 कप फूलगोभी (कटी हुई)
  • 1 बीटरूट / चुकंदर (वैकल्पिक)
  • 2 गाजर (बारीक़ कटे हुए)
  • ½ कप हरे मटर (फ्रोजन या ताजे)
  • 3 बड़े आकार के टमाटर (बारीक़ कटे हुए)
  • 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक़ कटे हुए)
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहेसून का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच पाव भाजी मसाला
  • 2-3 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 नींबू
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 3 बड़े चम्मच तेल
  • नमक (स्वाद के अनुसार)
  • हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ गार्निश के लिए)

पाव के लिए :

  • 20 पिस पाव
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 2 छोटे चम्मच पाव भाजी मसाला (पाव सेंकने के लिए)


पाव भाजी बनाने की विधि :-

सब्जियां काटे :

  • सबसे पहले आलू के छिलके निकालकर छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें|
  • फूलगोभी के डंठल को अलग करके फूलगोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें|
  • बीटरूट (बीटरूट से भाजी का अच्छा कलर आटा हैं) और गाजर को भी बारीक़ टुकड़ों में काट लें|
  • टमाटर, प्याज और फ्रेश हरा धनिया को बारीक़ काटकर अलग रखे|
  • अगर आप फ्रोजन मटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसको 10-15 मिनट पानी में रखे उसके बाद इस्तेमाल करें|

सब्जियां उबालें :

  • आलू, फूलगोभी, गाजर, मटर, को एक बर्तन में डालकर 2-3 बार अच्छे से धो लें|
  • बीटरूट को काटने से पहले ही धो लें, काटने के बाद बिलकुल भी ना धोए| कटे हुए बीटरूट को in सब सब्जियों में डाल दें|
  • अब सारी सब्जियों में थोडा पानी और ½ छोटा चम्मच नमक डालकर 3-4 सिटी आने तक उबालें|
  • अब गैस बंद करें, और उबली हुई सब्जियों को हल्का सा मैश करें|

भाजी तैयार करें :

  • एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच मक्खन और 3 बड़े चम्मच तेल गरम करें| उसमे बारीक़ कटे हुए प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भुने|
  • अब उसमे अदरक-लहेसून का पेस्ट डालें और अच्छे से चलाते हुए 1-2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाए|
  • अब इसमें बारीक़ कटे हुए टमाटर, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें और टमाटर गलने तक पकाए|
  • अब उबालकर मैश की हुई सब्जियां डालें, थोडा पानी डालें और 10-15 मिनट तक अच्छे से धीमी आंच पर पकने दें, जब तक तेल भाजी से अलग ना हो जाए|
  • भाजी को मसलते रहे ताकि इसमें कोई मोटा टुकड़ा ना रहे और इसका टेक्सचर भी स्मूथ हो जाए, अगर तेल भाजी से अलग हो जाए इसका मतलब हैं भाजी तैयार हैं| अंत में इसमें बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालें|

पाव तैयार करें :

  • तवे पर थोडा सा मक्खन गरम करें, उसमे थोडा सा पाव भाजी मसाला डालें|
  • पाव को बीच में से काटे (ध्यान रखे पाव को पूरा आखरी तक नहीं काटना हैं) पाव एक दुसरे से जुड़े हुए होने चाहिए और पाव को दोनों तरफ से अच्छे से सेंके जब तक वे सुनहरे और हल्के कुरकुरे ना हो जाए|

पाव भाजी सर्व करें :

  • भाजी को प्लेट में निकालें ऊपर से गरम-गरम मक्खन की बुँदे डालें साथ में सेंके हुए पाव रखे|
  • इस गरमा-गरम पाव भाजी को कटा हुआ कच्चा प्याज और नींबू के साथ परोसे|

निष्कर्ष :-

मुंबई की फेमस पाव भाजी का असली स्वाद अब आप अपने किचन में ही पा सकते हैं| यह रेसिपी ना केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि बेहद आसान भी हैं| घर पर बनी रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी भाजी और तवे पर मक्खन डालकर सेंके हुए पाव बच्चो और बड़ों दोनों को पसंद आते हैं| अगली बार जब भी आपका कुछ चटपटा और स्ट्रीट फ़ूड खाने का मन हो, तो इस पाव भाजी की रेसिपी को जरूर ट्राय करें| अपने दोस्तों, परिवार और मेहमानों के साथ शेयर करें और यह रेसिपी आपको कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बातए| अगर इस रेसिपी से जुड़ा आपका कोई सवाल हो तो आप मुझे कमेंट में या Contact फॉर्म के जरिए पूछ सकते हैं|


टिप्स :-

  • पाव भाजी बनाने के लिए मक्खन का उपयोग जरूर करें इससे पाव भाजी का स्वाद बहुत अच्छा आता हैं|
  • भाजी में चुकंदर (बीटरूट) जरूर डालें इससे इसका कलर भी बहुत अच्छा आएगा और स्वाद भी बढ़ेगा|
  • पाव भाजी को लोहे की कढ़ाई में पकाने से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढेगा|
  • भाजी को गाढ़ा या पतला अपने हिसाब से रखे इसमें अपने स्वाद अनुसार पानी डालकर एडजस्ट करें|
  • पाव को मक्खन में सेंकना जरूरी हैं इससे इसका स्वाद बिलकुल रेस्टोरेंट जैसा आएगा|
  • अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं तो आप इसमें बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते हैं, या फिर लाल मिर्च पाउडर की मात्रा बढ़ा दें|

FAQ :-


Ques : क्या पाव भाजी में बटर की जगह पर तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं ?

Ans :  हाँ, पाव भाजी में बटर की जगह तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको बिलकुल स्ट्रीट स्टाइल और मार्केट जैसा स्वाद चाहिए तो पाव भाजी में बटर का इस्तेमाल जरूर करें|


Ques : कौन-सा ब्रांड का पाव भाजी मसाला अच्छा होता हैं ?

Ans :  पाव भाजी मसाला बहुत सारे ब्रांड में उपलब्ध हैं, लेकिन इसमें से सबसे ज्यादा अच्छा Suhana Pav Bhaji Masala और Everest Pav Bhaji Masala यह दोनों अच्छे ब्रांड हैं|


Ques : पाव भाजी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए ?

Ans :  पाव भाजी बनाने के लिए आपको आलू, मटर, फूलगोभी, चुकंदर (बीटरूट), प्याज, टमाटर, हरा धनिया, मक्खन, तेल, गाजर, अदरक-लहेसून का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, पाव भाजी मसाला, पाव, यह सब सामग्री चाहिए|


Ques : पाव भाजी में कौन-कौनसे मसालें डालते हैं ?

Ans :  पाव भाजी को स्ट्रीट स्टाइल स्वाद देने के लिए इसमें कुछ जरूरी सामग्री/मसालें डाले जाते हैं जैसे – मक्खन, अदरक-लहेसून पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, भाव भाजी मसाला, इन सब मसालों को डालना जरूरी होता हैं|


Ques : पाव भाजी में अदरक डालते हैं क्या ?

Ans :  हाँ, पाव भाजी में आप अदरक जरूर डालें| अदरक को आप कद्दूकस करके भी डाल सकते हैं या फिर अदरक-लहेसून का पेस्ट भी डाल सकते हैं| इससे पाव भाजी का स्वाद और भी निखारके आता हैं|


Ques : 1 पाव में कितनी कैलोरी होती हैं ?

Ans :  1 साधारण पाव (बिना मक्खन लगाए हुए) में लगभग 120 से 150 कैलोरी होती हैं| लेकीन यह पाव के आकार और पाव का ब्रांड के ऊपर भी निर्भर करता हैं|

प्रकार                                              कैलोरी

1 साधारण पाव (50g)                      120 कैलोरी

मक्खन लगी हुई पाव (1 tsp)           ~170 कैलोरी

तवे पर सेंकी हुई पाव                     ~200 कैलोरी


Ques : भाजी खाने से क्या फायदा होता हैं ?

Ans :  भाजी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता हैं क्योंकि इसे कई सारी सब्जियां डाली जाती हैं| सभी सब्जियां प्रोटीन, फाइबर, विटामिंस, और मिनरल से भरपूर होती हैं इसलिए भाजी खाना सेहत के लिए अच्छा हैं|


Ques : पाव को पचने में कितना समय लगता हैं ?

Ans :  सिर्फ पाव को पचने में साधारणता 2-3 घंटे लगते हैं| लेकिन यह आपके खाने की मात्रा, आपका पाचन तंत्र और पाव के साथ खाए गए अन्य पदार्थ पर निर्भर करता हैं| विस्तार से समजिये|

स्थिति                                        पचने का समय

1 साधारण पाव                           2 से 3 घंटे

मक्खन/बटर लगी हुई पाव           3 से 4 घंटे

पाव भाजी (भरी भोजन)               4 से 5 घंटे
 
अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो मेरी बाकि रेसिपीज भी जरूर ट्राय करें|

रेसिपी यहाँ पढ़े: Veg Hakka Noodles

रेसिपी यहाँ पढ़े: Dahi Bhalla Recipe

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ