हेल्लो दोस्तों, आज मैं लेकर आई हूँ चटपटा आम का अचार की रेसिपी| गर्मियों का मौसम और आम का अचार – भारतीय रसोई और अचार का हमेशा एक अटूट रिश्ता रहा हैं| चाहें पराठे हो या दाल-चावल, घर का बना आम का अचार हर खाने को खास बना देता हैं| आज हम आपके लिए लाएं हैं एकदम भारतीय पारंपरिक अंदाज़ में कच्चे आम को लेकर नानी-दादी स्टाइल का खट्टा-तीखा आम का अचार| Mango Pickle भारत के कोने-कोने में पसंद किया जाता हैं बच्चो से लेकर बड़ों तक सब लोग इसे खाना पसंद करते हैं| Mango Pickle कही बाहर से लेने से अच्छा हैं की हम घर का बना फ्रेश और स्वछता का ध्यान रखते हुए यह आम का अचार बनाएंगे| वैसे इसके कई अलग-अलग प्रकार के नाम है - महाराष्ट्र में इसे मराठी में लोंच बोला जाता हैं, इंग्रजी में इसे Mango Pickle बोला जाता हैं, हिंदी में अचार बोला जाता हैं, और गुजराती में इसे अथाना बोला जाता हैं| भाषा कोई भी हो यह आम का अचार अपने चटपटे स्वाद के कारन ही सबका दिल जीत लेता हैं और चाहें घर का खाना हो, कोई दावत हो या फिर शादी की पार्टी हो यह आम का अचार खाने का मजा दोगुना कर देता हैं| Mango Pickle सिर्फ एक साइड डिश ही नहीं, बल्कि हमारे घर की परंपरा, स्वाद, और सांस्कृतिक का एक हिस्सा भी हैं| ये वही आम का अचार हैं जो हर घर में माँ-दादी माँ के हाथो से बनता हैं इसलिए इसमें स्वाद के साथ-साथ बहुत सारा प्यार भी होता हैं| तो आप इस आम का अचार को पुरे स्वाद और प्यार से भरपूर बनाए इसके लिए जानिए कुछ आसान स्टेप्स और खास टिप्स|
सामग्री :-
- 1 किलो कच्चे आम (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- 2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर
- 100 ग्राम नमक (या स्वादानुसार)
- 3 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़े चम्मच सौंफ
- 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
- 2 बड़े चम्मच राई (सरसों)
- ½ छोटा चम्मच हिंग
- 300 ग्राम सरसों का तेल (अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए)
आम का अचार बनाने की विधि :-
आम तैयार करें :
- अच्छे आम को अच्छे से धोकर साफ़ कपडे से अच्छी तरह से पोछ लें| अब उन्हें मनचाहे आकार में काट लें|
- कटे हुए आम के टुकड़ों में नमक और हल्दी मिलाकर पुरे 1 दिन के लिए धुप में रखे ताकि नमी सुख जाए|
मसालें भुने :
- एक कढ़ाई में सौंफ, मेथी दाना और राई को हल्का सा भुन लें|
- मसाला जब पूरा ठंडा हो जाए तब इन मसालों को दरदरा पिस लें|
अचार बनाना :
- आम के टुकड़ों में पिसे हुए मसालें, लाल मिर्च पाउडर और हिंग मिलाए|
- अब ऊपर से सरसों का तेल डालकर (सरसों का तेल गरम करके ठंडा होने दें उसके बाद ही इस्तेमाल करें) अच्छे से मिक्स करें ताकि सारे मसालें सभी आम के टुकड़ों पर अच्छे से लग जाए|
- अब अचार को एक साफ़ और सूखे कांच के बर्तन में या चीनी कांच के जार में भर लें|
धुप में रखे
- अचार को 5-7 दिन तक धुप में रखे और रोज एक-दो बार चम्मच से चलाते रहें|
- 1 हफ्ते में अचार पूरी तरह से तैयार हो जाएगा|
स्टोरेज टिप्स :
- खाने के लिए अचार निकालते वक्त हमेशा साफ़ और सूखे चम्मच से अचार निकालें|
- अचार को कांच के या चीनी कांच के एयरटाइट जार में भरें|
- अचार एक साल तक ख़राब नहीं होगा अगर उसे सही तरीके से रखा जाए|
सर्व करें :
- तैयार अचार को जब आपका मन हो तब खा सकते हैं|
- इस आम का अचार को आप रोटी, दाल-चावल, पराठे और पुरे लंच और डिनर में भी परोस सकते हैं|
निष्कर्ष :-
टिप्स :-
- आम का अचार में सरसों का तेल हमेशा अच्छे से गरम करके ठंडा होने के बाद ही इस्तेमाल करें|
- आम के टुकड़ों को ज्यादा मोटे ना काटे वरना मसाला टुकड़ों के अंदर तक नही जाएगा|
- अचार को कांच के जार में भरने से पहले जार को धुप में रखकर अच्छे से सुखा लें|
- अचार के लिए हमेशा खट्टे और पुरे कच्चे आम ही चुने (हलके पके या थोड़े मीठे आम ना चुने)|
- कटे आम को थोड़ी देर धूप में सुखाने से इसके अंदर की नमी निकल जाती हैं और अचार लंबे समय तक टिकता हैं|
- मेथी दाना और हिंग की मात्रा का संतुलन बनाए रखे इसकी मात्रा ज्यादा बढ़ाने से अचार का टेस्ट कडवा हो सकता हैं|
- आम के अचार में आप साबुत राई की जगह पर राई की दाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
- अचार के जार को हमेशा साफ़ और सूखे जगह पर ही रखे|
- सर्दियों के मौसम में अचार को धुप में रखना जरूरी हैं|
0 टिप्पणियाँ