हलवा पूरी | हलवा पूरी काला चना | Halwa Puri kala Chana Recipe | स्पेशल कॉम्बिनेशन थाली – हलवा पूरी और काले चने का यह पारंपरिक संयोजन भारत के कई हिस्सों में खासकर गुरु पौर्णिमा, नवमी, अष्टमी, और नवरात्री जैसे खास पर्वो पर प्रसाद के रूप बनाया जाता हैं| यह Halwa Puri kala Chana Recipe प्रसाद के रूप में हर उम्र के लोगों को पसंद होती हैं| भारत में खास अवसर पर इस भोजन को बड़े-बड़े मंदिरों में प्रसाद के रूप में बाटा जाता हैं| इसका स्वाद इतना टेस्टी होता हैं की इसे खाने से कोई भी मना नहीं करता| इसमें पूरी का हल्का कुरकुरापन, हलवे की मिठास और चने का प्रोटीन एक साथ मिलाकर एक संपूर्ण और संतुलित थाली तैयार होती हैं| अगर आप की किसी खास अवसर पर यह भोजन घर पर ही बनाना चाहते हैं, तो यह एक साधारण लेकिन परिपूर्ण पकवान वाली थाली हैं| जिसे अपने थाली में सजा हुआ देखकर ही मन प्रसन्न हो जाता हैं| और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और आसानी से बन जाता हैं| इस खास Halwa Puri kala Chana Recipe को बनाने की विधि जानिए हिंदी में|
सर्विंग (Serving) : 4-5 लोगों के लिए
कुल समय (Total Cooking Time) : 1 घंटा
- तैयारी का समय : 20 मिनट (सब्जियां तैयार करना, आटा गूंथना)
- पकाने का समय : 40 मिनट
सामग्री :-
सूजी का हलवा के लिए :
- 1 कप सूजी (रवा)
- ½ कप देसी घी
- 1 कप चीनी
- 2-3 कप पानी
- ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- ½ कप कद्दूकस किया सुआ सुखा नारियल
- ½ कप ड्राई फ्रूट्स (कटे हुए बादाम, काजू, किशमिश, चारोली)
काले चने की सब्जी के लिए :
- 1 कप काले चने (रातभर या 6-7 घंटे भिगोए हुए)
- 2 बड़ा चम्मच तेल
- ½ छोटा चम्मच जिरा
- 5-6 करीपत्ता
- 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक़ कटे हुए)
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- 2 छोटा चम्मच अदरक-लहेसून का पेस्ट
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक (स्वाद के अनुसार)
- हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)
पूरी बनाने के लिए :
- 2-3 कप गेहूँ का आटा
- ½ छोटा चम्मच नमक
- पानी (आवश्यकतानुसार – आटा गूंथने के लिए)
- तेल (तलने के लिए)
हलवा पूरी काला चना बनाने की विधि :-
हलवा बनाने की विधि :
- सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम करें सूजी को हल्का सा सुनहरा होने तक भुने|
- अब अलग से पानी गरम करके गरम पानी भुने हुए सूजी में डालें (ध्यान रहें पानी डालते समय धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि इसमें कोई गुठलिया ना पड़े)|
- अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाए| अब हलवे को धीमी आंच पर ही 8-10 मिनट तक पकने दें|
- जब हलवा गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद करें और अंत में इसमें कद्दूकस किया हुआ सुखा नारियल और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाए|
काले चने की सब्जी बनाने की विधि :
- भिगोए हुए काले चने को अच्छे से धोकर उसके बाद कूकर में डालें| थोडा पानी और थोडा नमक डालकर 3-4 सिटी आने तक पकाए|
- अब एक पैन या कढ़ाई में तेल गरम करें, जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तब इसमें जिरा और करीपत्ता डालकर चटकने दें|
- अब इसमें बारीक़ कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भुने| अब इसमें हरी मिर्च और अदरक-लहेसून का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए|
- अब धनिया पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर सारे सूखे मसालें डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह से तब तक भुने जब तक तेल सारे मसालों से अलग ना हो जाए|
- अब इसमें उबले हुए चने डालकर अच्छे से मिलाए ताकि चने सारे मसालों के साथ अच्छी तरह से मिक्स हो जाए और 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए|
- अंत में इसमें बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें और गैस बंद करें|
पूरी बनाने की विधि :
- एक बड़े बाउल में या परात में गेहूँ का आटा लेकर उसमे नमक डालकर मिक्स करें| अब थोडा-थोडा पानी डालकर आटा गुंथे (जैसे रोटी बनाने के लिए आटा गूंथते हैं वैसे ही)|
- अब तैयार आटे में से छोटी-छोटी लोई लेकर गोल-गोल पुरियां बेल लें| एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमे एक-एक पूरी डालकर हल्की सुनहरी होने तक दोनों तरफ से फ्राई करें|
परोसने का तरीका :
- एक थाली में गरमा-गरम पूरी, हलवा और मसालेदार चने की सब्जी को परोसे|
- चाहें तो साथ में छोटा टुकड़ा गुड़ या छोटी कटोरी दही भी रख सकते हैं|
पोषक तत्त्व और लाभ :-
- सूजी का हलवा – सूजी के हलवे में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं इससे शरीर को उर्जा मिलती हैं और पाचन में सहायक हैं|
- काले चने की सब्जी – इसमें प्रोटीन, आयरन और फाइबर होता हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता हैं, और ब्लड में हिमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता हैं|
- घी – घी में हेल्दी फैट और विटामिन A और विटामिन D होता हैं जो त्वचा और मस्तिष्क के लिए लाभकारी हैं|
- गेहूँ के आटे की पूरी – फाइबर और मैग्नेशियम होता हैं और गेहूँ के आटे से बनी पुरिया पचने के लिए बहुत हल्की होती हैं| और उर्जा प्रदान करता हैं|
निष्कर्ष :-
उपयोगी टिप्स :-
- चने को कूकर में चढाते समय थोडा नमक और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर पकाए| इससे चने जल्दी पकते हैं|
- हलवे को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए हलवा में थोड़े दूध में भिगोए हुए कुछ केसर के धागे मिला सकते हैं|
- पूरी बनाने के लिए आटा गूंथते समय इसमें नमक जरूर डालें, इससे पुरियां फूली-फूली और स्वादिष्ट बनती हैं|
- पुरियां तलते समय तेल मध्यम गरम होना चाहिए, ताकि वह अच्छे से फुले और ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बने|
- पुरियां तलते समय अगर तेल ज्यादा गरम हो जाए तो पुरिया ऊपर से जल सकती हैं और अंदर से कच्ची रहेगी|
- अगर आप पूजा में भोग लगाने के लिए यह स्पेशल थाली बना रहें हैं और सात्विक भोजन बनाना चाहते हैं तो चने की सब्जी में प्याज और लहेसून ना डालें|
- अगर आप इस धार्मिक भोजन को प्रसाद के रूप में बाँटना चाहते हैं और सब्जी में दूसरी वेरायटी रखना चाहते हैं, तो आलू की सुखी सब्जी बेस्ट हैं| पूरी और सुखी सब्जी भी बहुत स्वादिष्ट लगती हैं, और थाली में सब्जी में एक और वेरायटी मिल जाती हैं|
0 टिप्पणियाँ