मैकरोनी पास्ता - Macaroni Pasta Recipe in Hindi - इंडियन स्टाइल

मैकरोनी पास्ता | Macaroni Pasta | इंडियन स्टाइल मैकरोनी पास्ता | बेसिक मैकरोनी पास्ता | वेज पास्ता – एक ऐसी स्वादिष्ट और मसालेदार व्यंजन हैं, जिसे खासतौर पर देसी मसालों के साथ तैयार किया जाता हैं| Macaroni Pasta Recipe खासकर बच्चों के लिए टिफिन और झटपट स्नैक्स के लिए एकदम परफेक्ट हैं| हरी सब्जियों और मसालों से भरपूर यह पास्ता ना केवल स्वाद में बेहतरीन हैं, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं| Macaroni Pasta बच्चों और बड़ों दोनों की फेवरेट डिश होती हैं| तो आइए जानते हैं मैकरोनी पास्ता कैसे बनाए| 

Indian Style Macaroni Pasta Recipe


सर्विंग (Serving) : 2-3 लोगों के लिए

कुल समय (Total Cooking Time) : 20-25 मिनट

  • तैयारी का समय : 10 मिनट
  • पकाने का समय : 10-15 मिनट

सामग्री :-

  • 1 कप मैकरोनी पास्ता (Elbow Pasta)
  • 1 मध्यम आकार का टमाटर (बारीक़ कटा हुआ)
  • 1 प्याज (बारीक़ कटा हुआ)
  • 4-5 लहेसून की कलियाँ (बारीक़ कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 बड़ा चम्मच टोमेटो सॉस
  • नमक (स्वाद के अनुसार)
  • 1 छोटा चम्मच पास्ता मसाला
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)



अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो दूसरी चाइनिस रेसिपी भी जरूर ट्राय करें|




मैकरोनी पास्ता बनाने की विधि :-

मैकरोनी उबालें :

एक बर्तन में पानी गरम करें, पानी में थोडा नमक और तेल डालें| जब पानी उबलने लगे तब इसमें मैकरोनी डालें और 7-8 मिनट तक पकाए| जब पास्ता नरम हो जाए तब उसे छलनी में निकालें और ऊपर से तुरंत ठंडा पानी डालें|

मसाला भुने :

एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमे लहसुन और अदरक और बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डालकर भुने| फिर बारीक़ कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाए|

सब्जियां डालें :

अब कटे हुए टमाटर डालें, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पास्ता मसाला डालकर अच्छे से मिलाए और धीमी आंच पर तब तक पकाए जब तक तेल सारे मसालों से अलग ना हो जाए|

मैकरोनी मिलाए :

अब इसमें उबले हुए मैकरोनी पास्ता डालकर अच्छी तरह से मिलाए ताकि सारे मसालें पास्ता में अच्छे से मिक्स हो जाए| अब टमाटर सॉस डालकर 2 मिनट धीमी आंच पर पकाए|

गार्निश करें और परोसे :

अब गैस बंद करें और ऊपर से बारीक़ कटा हुआ फ्रेश हरा धनिया डालकर हलके हाथो से मिक्स करें और एक प्लेट मे निकालकर गरमा-गरम मैकरोनी पास्ता सर्व करें|


पोषक तत्त्व :-

(Nutrition Per 1 Plate Serving)

  • कैलोरी (Calories) - 250-300 kcal
  • कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) - 35-40 ग्राम
  • प्रोटीन (Protein) - 7-8 ग्राम
  • फैट (Fat) - 10-12 ग्राम
  • फाइबर (Fibar) - 3-5 ग्राम

फायदे (Benifits) :-

  • सब्जियों से भरपूर होने के कारण यह फाइबर, विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं|
  • छोटे बच्चों के लिए लंचबॉक्स आईडिया और हेल्दी स्नैक्स के तौर पर परफेक्ट विकल्प|
  • मैकरोनी में कार्बोहाइड्रेट होने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती हैं|

निष्कर्ष :-

इंडियन स्टाइल मैकरोनी पास्ता एक स्वादिष्ट, चटपटी और झटपट बनने वाली रेसिपी हैं| जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती हैं| देसी मसालों और सब्जियों से भरपूर यह डिश न केवल स्वाद में बेहतरीन होती हैं| बल्कि पोषण से भी भरपूर रहती हैं| यह बच्चों के टिफिन, श्याम के स्नैक्स या हल्के खाने के तौर पर एक परफेक्ट विकल्प हैं| अगर आप कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो यह मसाला मैकरोनी पास्ता जरूर आजमाएं – एक बार बनाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा| आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें, और अपने दोस्तों, परिवार के लोग और मेहमानों के साथ शेयर करें| यह रेसिपी आपको कैसी लगी आपके इस अनुभव को हमारे साथ जरूर शेयर करें|


उपयोगी टिप्स :-

  • मैकरोनी पास्ता को उबालते समय इसमें नमक और तेल जरूर डालें इससे स्वाद भी अच्छा आएगा और पास्ता आपस में चिपकेंगे नहीं|
  • आप चाहें तो टमाटर और प्याज के साथ बाकि सब्जियां भी डाल सकते हैं जैसे – शिमला मिर्च, गाजर, हरे मटर, बीन्स|
  • आप इसमें चीज भी मिला सकते हैं इससे छोटे बच्चों के लिए एक नया वर्जन बन जाएगा और वह इसे आनंद लेकर खाएंगे|
  • आप इसमें बारीक़ कटे हुए टमाटर की जगह पर टमाटर की प्यूरी भी मिला सकते हैं|
  • गेहूँ की मैकरोनी या मल्टीग्रेन पास्ता का उपयोग करके इसे और भी ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं|
  • स्वाद बढ़ने के लिए ऑरेगैनो और रेड चिली फ्लेक्स का इस्तेमाल करें|

FAQ :-


Ques 1 :  क्या मैकरोनी पास्ता बच्चों को दिया जा सकता हैं ?

Ans :   हाँ, यह मैकरोनी पास्ता की रेसिपी छोटे बच्चों के लिए भी एकदम परफेक्ट हैं, इसमें सब्जियां होने के कारन यह हेल्दी भी हैं यह रेसिपी बच्चों के स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखती हैं| इसे बच्चे और बड़े दोनों खा सकते हैं|


Ques 2 :  क्या मैकरोनी पास्ता बिना टमाटर के बन सकता हैं ?

Ans :   हाँ, आप मैकरोनी पास्ता को बिना टमाटर के भी बना सकते हैं, कटे हुए टमाटर की जगह पर टोमेटो सॉस या दहीं या क्रीम डाल सकते हैं|


Ques 3 :  पास्ता उबालते समय आपस में चिपकता क्यों हैं ?

Ans :   पास्ता उबालते समय पानी में थोडा तेल डालें, और लगातार चलाते रहें जिससे पास्ता आपस में चिपके नहीं|


Ques 4 :  पास्ता किससे बनता हैं ?

Ans :   पास्ता अक्सर मैदा से बनता हैं, इसे बनाने के लिए मैदा को तेल और पानी के साथ गुंथा जाता हैं, और फिर इसे अलग-अलग आकार में बनाया जाता हैं| इसे गेहू के आटे से और सूजी/रवा (Semolina) से भी बनाया जाता हैं|


Ques 5 :  मैकरोनी कैसे तैयार की जाती है ? 

Ans :   मसाला मैकरोनी / वेज मैकरोनी तैयार करने के लिए सबसे पहले मैकरोनी को गरम पानी में 7-8 मिनट तक सिर्फ 80% तक उबाला जाता हैं| उसके बाद इसे एक छलनी में डालकर उसके ऊपर तुरंत ठंडा पानी डाला जाता हैं| और फिर सारे सब्जियों और मसालों के साथ इसे पकाया जाता हैं| पूरी रेसिपी यहाँ पढ़ें – www.nikkisflavorhub.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ