हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे अंडा करी रेसिपी| Anda Curry / Egg Curry / Anda Curry Recipe / Egg Curry Recipe / Dhaba Style Egg Curry, एक ऐसी स्वादिष्ट और देसी डिश हैं, जो हाईवे के ढाबे की याद दिला देती हैं| इस Anda Curry में पड़े मसालों की खुशबु, प्याज-टमाटर की तीखी ग्रेवी और उबले हुए अंडो का लाजवाब स्वाद इस डिश को और भी ज्यादा खास बना देते हैं| जिन लोगों को भी नॉन-वेज खाना बहुत पसंद हैं उनके लिए यह Anda Curry Recipe बहुत खास होने वाली हैं| यह Anda Curry Recipe दिखने में जितनी टेस्टी, और यम्मी लगती हैं इसका रियल टेस्ट भी उतना ही जबरदस्त हैं और इसे बनाना उतना ही आसान हैं| इसे बनाने में बहुत कम समय लगता हैं| Anda Curry Recipe ना सिर्फ लाजवाब होती हैं, बल्कि इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती हैं| जो शरीर के लिए और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं| इस Anda Curry Recipe को आप साधी फुल्का रोटी, पराठा, बटर रोटी, जिरा राइस या अपने मनपसंद चावल के साथ खा सकते हैं| तो चलिए शुरू करते हैं Anda Curry Recipe बनाना और जानिए स्टेप-बाय-स्टेप विधि और बेस्ट टिप्स सिर्फ www.nikkisflavorhub.com पर|
सर्विंग (Serving) : 3-4 लोगों के लिए
कुल समय (Total Cooking Time) : 40-45 मिनट
- तैयारी का समय : 20-25 (अंडे उबालना और सब्जियां काटना)
- पकाने का समय : 20-25 मिनट
सामग्री :-
- 6-7 अंडे (उबले हुए)
- 3 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए)
- 2 मध्यम आकार के टमाटर (प्यूरी बनाकर)
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहेसून का पेस्ट
- ½ कप हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच साधारण लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटा चम्मच भुना जिरा पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- नमक (स्वाद के अनुसार)
- 3-4 बड़े चम्मच तेल
- पानी (आवश्यकतानुसार)
- रेसिपी यहाँ पढ़े: रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन करी रेसिपी
- रेसिपी यहाँ पढ़े: क्रिस्पी चिकन पकोड़ा रेसिपी
- रेसिपी यहाँ पढ़े: चिकन फ्राई रेसिपी
ढाबा स्टाइल अंडा करी बनाने की विधि :-
सब्जियां तैयार करना :
- सबसे पहले प्याज को बारीक़-बारीक़ काट लीजिए| अदरक-लहेसून का पेस्ट भी तैयार करके रखे|
- टमाटर को अच्छे से धोकर उसकी प्युरी बनाकर रखे| इससे आप का बहुत सारा समय बचेगा|
अंडे को उबालें :
- पहले अंडे को अच्छी तरह से मध्यम आंच उबाल लें, (अंडे अच्छे से उबले हैं या नही वो चेक करने के लिए – एक अंडे को चम्मच से काट कारकर उसका छिलका उतारकर देखे अगर छिलका आसानी से निकल जाएं इसका मतलब अंडे अच्छे से उबाल गए हैं)| अब इसे ठंडा होने दे उसके बाद छिल लें|
- अंडे को छिलने के बाद एक पैन या कढ़ाई में थोडा सा तेल गरम करें और सारे साबुत अंडे को बीच में चाकू से हल्का सा चिरा लगाए हल्दी और थोडा नमक डालकर हल्का सुनहरा रंग आने तक धीमी आंच पर भुने (शैलोफ्राई करें)| भूनने के बाद एक प्लेट में निकालकर रख दें|
तड़का लगाए :
- अब उसी पैन या कढ़ाई में तेल गरम करें, अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भुने|
- जब प्याज अच्छे से भुन जाए तब इसमें अदरक-लहेसून का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए|
मसालें डालकर ग्रेवी तैयार करें :
- अब इसमें टमाटर की प्यूरी, भुना जिरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालकर मध्यम आंच पर तब तक भुने जब तक तेल सारे मसालों से अलग ना हो जाए|
- अब ग्रेवी में आवश्यकतानुसार पानी मिलाए (आप ग्रेवी को जितनी गाढ़ी या पतली रखना चाहते हैं उतना ही पानी डालें)| हाई फ्लेम पर ग्रेवी में उबाल आने दें|
अंडे मिलाए :
- जब ग्रेवी में उबाल आ जाए तब गैस का फ्लेम कम करें और अंडे को एक-एक करके धीरे-धीरे ग्रेवी में डालते जाएं (एकदम से सारे अंडे ना डालें वरना गरम ग्रेवी हाथ पर आ सकती हैं)|
- अंडे डालने के बाद 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर ही अंडा करी को पकाए अब अंत में इसमें गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाए, ताकि ग्रेवी अंडे में अंदर तक समां सकें|
- जब अंडा करी अच्छे से पक तब गैस बंद करें और ऊपर से कटा हुआ फ्रेश हरा धनिया डालकर गार्निश करें|
गरमा-गरम अंडा करी सर्व करें :
- अंडा करी को गरमा-गरम तंदूरी रोटी, फुल्का रोटी, बटर रोटी, नान, जिरा राइस, लच्छा पराठा के साथ सर्व करें|
- साथ में कटा हुआ कच्चा प्याज और नींबू को अवश्य परोसे इससे इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा और अनुभव मजेदार हो जाएगा|
पोषण सुचना :-
- कैलोरी (Calories) : 230-250 kcal
- प्रोटीन (Protein) : 12-15 ग्राम
- फैट (Fat) : 14 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट : 8-10 ग्राम
- फाइबर (Fiber) : 8-9 ग्राम
पोषण संबंधी लाभ :-
निष्कर्ष :-
टिप्स :-
- अगर आप चाहें तो उबले हुए अंडे को करी में बिना भुने ही डाल सकते हैं| लेकिन, अंडे को हल्का सा भुनकर डालने से ग्रेवी में उसका स्वाद और भी अच्छा आता हैं|
- मसालें को अच्छे से भूनना जरूरी होता हैं मसाला जितना अच्छे से भूनेगा सब्जी का स्वाद उतना ही अच्छा आता हैं|
- मसालें को भूनते वक्त कुछ पानी की बुँदे डालकर और हमेशा धीमी आंच पर भूनने से मसाले भूनने में आसानी होती हैं और मसालें जलने का डर नहीं रहता|
- अगर आप तीखी ग्रेवी पसंद करते हैं तो इसमें आप लाल मिर्च पाउडर की मात्रा बढ़ा दें| इसमें सारे मसालों की मात्रा आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं|
- इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल करने से ग्रेवी का रंग बहुत अच्छा आता हैं|
- गरम मसाला को हमेशा अंत में ही डालें इससे सब्जी का स्वाद बहुत अच्छा आता हैं|
- अंडे को ग्रेवी में डालने से पहले या भूनने से पहले चाकू से छोटा चीरा जरूर लगाए इससे ग्रेवी और सारे मसालें अंडे में अंदर तक समां सकते हैं|
FAQ :-
- 6-7 अंडे (उबले हुए)
- 3 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए)
- 2 मध्यम आकार के टमाटर (प्यूरी बनाकर)
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहेसून का पेस्ट
- ½ कप हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच साधारण लाल मिर्च पाउडर
0 टिप्पणियाँ