आलू गोभी रेसिपी - Aaloo Gobhi Recipe in Hindi

हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे आलू गोभी रेसिपी जो उत्तर भारत की एक लोकप्रिय डिश हैं| यह सब्जी एकदम कम समय में और फटाफट बन जाती हैं| इस सब्जी को आप अपने डेली रुटीन में लंच और डिनर में भी शामिल कर सकते हैं| यह रोजाना खाने के लिए एक परफेक्ट डिश हैं| इसे आप पूरी, तवा रोटी, बटर रोटी, साधा चावल, जिरा राइस, पराठा, नान, के साथ खा सकते हैं| Aaloo Gobhi की सब्जी वैसे हर घर में अलग-अलग स्टाइल से बनाई जाती हैं| गरम मसालें और देसी तडके के साथ बनी यह रेसिपी हर घर और हर दिलों की पसंद होती हैं| छोटे बच्चे भी इस Aaloo Gobhi को बड़े चाव से खाते हैं| आलू गोभी की सब्जी एक क्लासिक और भारतीय पारंपरिक रेसिपी हैं, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती हैं| यह Aaloo Gobhi Recipe हर स्टाइल की बनावट में अच्छी लगती हैं| आप इसे चाहों तो सुखी भी बना सकते हैं या फिर ग्रेवी के साथ भी बना सकते हैं| हर स्टाइल में इसका अपना एक खास और बेहतरीन स्वाद हैं| आलू गोभी की सब्जी तो हर एक लोगों को पसंद होती ही हैं, पर जब उसमे देसी तड़का लगाकर जो रेस्टोरेंट वाला स्वाद आता हैं, हर उम्र के लोगों के दिल को जीत लेता हैं| और आपको रेस्टोरेंट स्टाइल आलू गोभी की सब्जी खाने के लिए कही बाहर जाने की जरूरत नही इसे आप अपने घर पर ही कम सामग्री, आसान विधि और कुछ खास टिप्स के साथ बना सकते हैं| तो आइए जानते हैं Aaloo Gobhi रेसिपी के आसान स्टेप्स और टिप्स भी| 


Aaloo Gobhi Recipe


सर्विंग (Serving) :- 4 लोगों के लिए

कुल समय (Total Cooking Time) :- 30 मिनट

  • तैयारी का समय : 5-10 मिनट (सब्जियां काटना)
  • पकाने का समय : 20 मिनट


सामग्री :-


  • 250 ग्राम फूलगोभी (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
  • 2 आलू (मध्यम आकार के और चौकोर टुकड़ों में कटे हुए)
  • 2 टमाटर (बारीक़ कटे हुए)
  • 1 छोटा आकार का प्याज (बारीक़ कटा हुआ)
  • 2 तेजपत्ता (मसालें का पत्ता)
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच (धनिया-अदरक-लहेसून का पेस्ट)
  • ¼ छोटा चम्मच हिंग (वैकल्पिक)
  • ½ छोटा चम्मच जिरा
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वाद के अनुसार)
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक (स्वाद के अनुसार)
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)
  • 2 कप पानी (या जरूरत के हिअब से)
  • 3 बड़े चम्मच तेल


आलू गोभी बनाने की विधि :-


सब्जियां काटना :

सबसे पहले फूलगोभी को डंठल से अलग करें और छोटे टुकड़ों में काट लें| आलू को भी छिलके निकालकर छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें| टमाटर को भी अच्छे से धोकर बारीक़ काट लें| कटी हुई सारी सब्जियां अलग रख दें|


सब्जियां साफ़ करना :

सबसे पहले फूलगोभी को छोटे टुकड़े में काटकर गरम पानी में 5-10 मिनट के लिए भिगो दें| गोभी की सारी गंदगी और कीटाणु निकल जाए| फिर गोभी को गरम पानी में से छानकर ठंडे पानी में डालें, उसमे कटे हुए आलू के टुकड़े भी डालें और अच्छे से धो कर एक छलनी में रखें|


वाटन (पेस्ट) तैयार करना :

फ्रेश हरा धनिया को अच्छे से धो कर काट लें| 1 कप हरा धनिया, 1 इंच अदरक, 10-12 कलि लहेसून और जिरा को एक मिक्सी जार में डालकर अच्छे से पिस लें| थोडा-थोडा पानी डालकर इसका चिकना और गाढ़ा पेस्ट बनाए|


मसालें और सब्जियां डालकर पकाना :

  • सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें| उसमे तेजपत्ता और कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भुन लें| अब इसमें फूलगोभी और आलू डालकर 2-3 मिनट तक तेल में ही पकाएं|
  • अब इसमें कटा हुआ टमाटर, धनिया-अदरक-लहेसून का पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए| बीच-बीच में करछी चलाते रहें| ताकि सभी सब्जियां और मसालें तल में चिपके नहीं|
  • अब इसमें पानी डालें (आप इसमें जितनी ग्रेवी रखना चाहते हों, उतना ही पानी डालें) और ढककर 10-15 मिनट तक धीमी आंच पकाए| बीच में एक बार आलू और गोभी को हाथ से दबाकर चेक कर लें पकें हैं या नहीं|


फ़ाइनल फिनिशिंग करना :

  • आलू गोभी पक जाएं, तब इसमें गरम मसाला डालें और 2 मिनट पकाएं| अब गैस बाद करें और ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालकर सजाएं| तैयार हैं स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली रेस्टोरेंट स्टाइल आलू गोभी की सब्जी|
  • आप इसे तवा फुल्का रोटी, बटर रोटी, बटर नान, पराठा, पूरी, जिरा राइस, साधा राइस इन सबके साथ सर्व कर सकते हैं|


निष्कर्ष :-

आलू गोभी की सब्जी एक क्लासिक और पारंपरिक रेसिपी हैं, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती हैं| आसान विधि और कुछ टिप्स के साथ बनाई गई यह रेसिपी भारत के सभी खास व्यंजनों में से एक हैं| यह सब्जी आप अपने घर पर किसी खास मौके पर या कोई छोटी-बड़ी पार्टी में बना सकते हैं| इसका रेस्टोरेंट जैसा स्वाद रोज के खाने को और भी बेहतरीन विकल्प और मजेदार बनाता हैं| आप भी इसे जरूर ट्राय करें अपने फॅमिली, मेहमान और दोंस्तों के साथ शेयर करें| और ऐसी ही हमारी दूसरी स्वादिष्ट रेसिपीज जानने के लिए इस ब्लॉग पर Follow करें| अगर आपका रेसिपी से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो आप मुझे कमेंट में पूछ सकते हैं|


टिप्स :-


  • आलू को काटने के बाद पानी में जरूर रखें ऐसा करने से आलू काले नहीं पड़ेंगे|
  • सर्व करते वक्त आप इसके साथ नींबू जरूर सर्व करें इससे इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता हैं|
  • आप अपने स्वाद अनुसार इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक की मात्रा घटा या बढ़ा सकते हैं|
  • इसमें धनिया-अदरक-लहेसून का पेस्ट डालना ना भूले इससे इसका असली और रेस्टोरेंट स्टाइल वाला स्वाद आता हैं|
  • आप इसमें हरे मटर भी डाल सकते हैं, या फिर सूखे सफ़ेद मटर को उबालकर भी डाल सकते हैं|
  • गोभी को काटने के बाद इसे गरम पानी से धोना बहुत जरूरी होता हैं, ताकि गोभी की स्मेल और सारी गन्दगी कीड़े निकल जाए|

अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो मेरी दूसरी रेसिपी भी जरूर ट्राय करें| 


Read More: Aaloo Paratha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ