हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे मटर पनीर रेसिपी| Matar Paneer एक ऐसी उत्तर भारतीय सब्जी हैं जो हर खास मौके पर और रोज के खाने में भी अपनी एक खास जगह बना चुकी हैं| पनीर की मुलायम बाइट्स और मटर की हलकी सी मिठास जब मसालेदार ग्रेवी में मिलती हैं, तब बनती हैं ये जायकेदार और पसंदीदा डिश जो सबके दिल को छु जाती हैं| चाहे शादी ब्याह की थाली हों या फिर रविवार का अपने परिवार के साथ स्पेशल लंच, Matar Paneer हर बार दिल जीत लेता हैं| यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर भी हैं, और इसे रोटी, पराठा, पूरी या अपने मन पसंद चावल के साथ या किसी भी चीज के साथ इसे सर्व किया जा सकता हैं| यह रेसिपी सिर्फ एक डिश ही नहीं बल्कि हर भारतीय रसोई की शान हैं| यह Matar Paneer की रेसिपी दिखने में जितनी सुन्दर लगती हैं स्वाद में उतनी ही लाजवाब होती हैं| इसे बनाना भी उतना ही आसान हैं| जब भी घर में कोई पार्टी हो या फिर परिवार और दोस्तों की दावत मेनू में मटर पनीर की वजह से चार चाँद लग जाते हैं| जानिए इस स्वादिष्ट Matar Paneer रेसिपी को बनाने की विधि और बेस्ट टिप्स|
सर्विंग (Serving) : 4-5 लोगों के लिए
बनाने का समय : 30-35 मिनट
सामग्री :-
- 250 ग्राम पनीर (चौकोर टुकड़ों में कटे हुए)
- 1 कप हरे मटर (फ्रेश या फ्रोजन)
- 3-4 बड़े आकार के टमाटर (प्यूरी बनाकर)
- 2 बड़े आकार के प्याज (बारीक़ कटे हुए)
- 5-6 करीपत्ता
- 2 बड़े चम्मच अदरक-लहेसून पेस्ट
- 2-3 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
- 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़े चम्मच मटर पनीर मसाला
- नमक (स्वाद के अनुसार)
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- ½ छोटा चम्मच जिरा
- 2-3 तेजपत्ता (मसालें का पत्ता)
- 2-3 बड़े चम्मच तेल
- 2 कप पानी
- हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)
मटर पनीर बनाने की विधि :-
पनीर को हल्का सा फ्राय करना :
- सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में थोडा तेल डालकर पनीर के टुकड़े को चुटकी भर हल्दी पाउडर डालकर 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें|
- अब सेंके हुए पनीर के टुकड़े एक प्लेट में निकालकर रख दें|
प्याज और मसालें का तड़का लगाना :
- जिस पैन में पनीर के टुकड़े फ्राय किये थे| अब उसी पैन में तेल गरम करें, उसमे जिरा डालकर अच्छे से चटकने दें|
- अब इसमें तेजपत्ता, करीपत्ता, और बारीक़ कटे हुए प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भुने|
- अब इसमें अदरक-लहेसून पेस्ट और बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डालें और खुशबु आने तक भुने|
टमाटर की प्यूरी और सूखे मसालें डालना :
- अब टमाटर की प्यूरी डालें, साथ ही हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मटर पनीर मसाला, (शॉप में आसानी से मिल जाता हैं), नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें|
- 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर सारे मसालें अच्छे से भुन लें (जब तक तेल सारे मसालों से अलग ना हो जाए)|
मटर डालना :
- अब इसमें हरे मटर डालें और मटर को 2-3 मिनट तक मसालें के साथ पकने दें|
- 2 कप पानी डालें (ध्यान रहे पानी ज्यादा ना डालें, ग्रेवी जितनी गाढ़ी या पतली करनी हो उतना ही पानी डालें) और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर ग्रेवी को पकाए|
पनीर डालना :
- अब इसमें फ्राय किये हुए पनीर के टुकड़े डालें, कसूरी मेथी को हाथ पर थोडा मसलकर डालें|
- ऊपर से गरम मसाला छिडके अच्छे से मिक्स करें और ढककर 3-4 मिनट तक पकाए|
मटर पनीर सर्व करें :
- अब ऊपर से बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालें|
- तैयार हैं गरमा-गरम मटर पनीर इसे रोटी, लच्छा पराठा, या अपने पसंदीदा राइस के साथ परोसे|
निष्कर्ष :-
टिप्स :-
- पनीर को आप बिना फ्राय करे भी डाल सकते हैं| लेकिन फ्राय किये हुए पनीर ज्यादा अच्छे लगते हैं|
- अगर आप चाहों तो तले हुए पनीर को 5 मिनट के लिए गरम पानी में रख सकते हैं इससे यह सॉफ्ट होते हैं|
- कसूरी मेथी और गरम मसाला को हमेशा आखिरी में ही डालें, इससे इस रेसिपी का स्वाद दोगुना बढ़ जाता हैं|
- अगर आप फ्रिज में रखे हुए फ्रोजन मटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसको सब्जी में डालने से पहले नॉर्मल पानी में थोड़ी देर के लिए रख दे बाद में इस्तेमाल करें|
- मटर पनीर की ग्रेवी ज्यादा पतली ना रखे, गाढ़ी ग्रेवी ज्यादा अच्छी लगती हैं|
- अगर आप ग्रेवी को और रिच बनाना चाहते हैं, तो इसमें आप थोड़े भिगोए हुए काजू का पेस्ट या फ्रेश मलाई डाल सकते हैं|
0 टिप्पणियाँ