Serving (सर्विंग) : 4 लोगों के लिए
कुल समय (Total Time) : सिर्फ 15 मिनट
तैयारी का समय - 5 मिनट
पकाने का समय - 10 मिनट
सामग्री :-
रसम के लिए :
- ½ कप अरहल/तुअर की दाल (उबली हुई)
- 2 टमाटर (बारीक़ कटा हुए)
- 1 नींबू जितनी इमली
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहेसून का पेस्ट
- ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच जिरा
- ½ छोटा चम्मच राइ (सरसों के दाने)
- 8-10 करीपत्ता
- 1 सुखी लाल मिर्च
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच रसम मसाला
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- नमक स्वाद के अनुसार
- 2-3 कप पानी
- बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया (गार्निश के लिए)
तडके के लिए :
- 1 चम्मच तेल या घी
- ¼ छोटा चम्मच हिंग
- 1 सुखी लाल मिर्च
- 1-2 करीपत्ता
राइस बनाने के लिए :
- 1 कप बासमती राइस या नॉर्मल राइस
- 2 कप पानी
- ½ छोटा चम्मच जिरा
- 2-3 तेजपत्ता (मसालें के पत्ते)
- 2 छोटा चम्मच तेल
- नमक (स्वाद के अनुसार)
रसम राइस बनाने की विधि :-
रसम बनाने के लिए :
- सबसे पहले इमली को गरम पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें| जब इमली अच्छे से भीग जाए तब इसके बीज निकालकर मिक्सी में इसका पेस्ट बना लें|
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमे जिरा, राइ, तेजपत्ता, करीपत्ता और सुखी लाल मिर्च डालें|
- अब इसमें अदरक-लहेसून का पेस्ट, बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च और कटे हुए टमाटर डालकर मध्यम आंच पर अच्छे से 2-3 मिनट तक पकाएं|
- फिर इसमें इमली के पानी को छानकर डालें, साथ ही इसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, रसम मसाला डालें और अच्छे से भुन लें|
- अब इसमें उबली हुई अरहल/तुअर की दाल को मसल कर डालें, 2-3 कप पानी डालें और 5-6 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं, जब रसम अच्छे से पक जाए तब गैस बंद करें|
तड़का लगाने के लिए :
- एक छोटे तड़का पैन में तेल या घी गरम करें| अब इसमें करीपत्ता, सुखी लाल मिर्च और हिंग डालकर अच्छे से चटकने दें|
- गैस बंद करें और गरम-गरम तड़का रसम के ऊपर डालें और बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालकर गार्निश करें|
राइस बनाने के लिए :
- चावल को अच्छे से 1-2 बार धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें|
- एक बर्तन लें जिसमे आप चावल बनाना चाहते हैं| इसमे पानी डालकर उबालें, अब इसमें जिरा, नमक, तेजपत्ता और तेल डालें|
- जब पानी अच्छे से उबल जाए तब इसमें चावल डालें और ढककर धीमी आंच पकाए जब तक सारा पानी सुख जाए और चावल पक जाए (ध्यान रहें चावल बिलकुल खिलखिला होना चाहिए)
- अब गैस बंद करें और 5 मिनट के लिए ढककर रख दें| अब चावल तैयार हैं|
परोसने का तरीका :
- राइस को एक बाउल में निकालें उसके ऊपर गरमा-गरम रसम डालें और अच्छे से मिक्स करें|
- उसके ऊपर थोडा कटा हुआ हरा धनिया डालें और नींबू, कच्चा प्याज, पापड़ के साथ गरमा-गरम Rasam Rice सर्व करें|
निष्कर्ष :-
रसम राइस एक आसान, झटपट और बेहद स्वादिष्ट साऊथ इंडियन रेसिपी हैं जिसे आप किसी भी समय बना सकते हैं| जब भी आपका मन करें कुछ हल्का, आरामदायक, स्वादिष्ट, और पौष्टिक खाने का तब रसम राइस एक परफेक्ट चॉइस हैं| इसे आप जरूर ट्राय करें अपने मेहमानों और फॅमिली के साथ शेयर करें और इस रेसिपी के साथ आपका अनुभव कैसा रहा मुझे कमेंट में जरूर बताएं|
टिप्स :-
- रसम राइस आप बिना अरहल/तुअर दाल डालें भी बना सकती हैं| लेकिन दाल डालने से रसम का टेक्सचर बहुत अच्छा आता हैं| और पौष्टिक के साथ-साथ इसका स्वाद भी लाजवाब आता हैं|
- रसम को ज्यादा गाढ़ा ना बनाएं क्योकि रसम पतला ही अच्छा लगता हैं|
- रसम बनाने के बाद इसमें अलग से तड़का जरूर लगाए इससे रसम का स्वाद और भी बढ़ जाता हैं|
- अगर रसम मसाला नही डालना चाहो तो जिरा और काली मिर्च का पाउडर डालें इससे भी स्वाद अच्छा आएगा|
- रसम को आप बासमती राइस या अपना रेगुलर जो रोज इस्तेमाल करते हैं उसके साथ खाए| रसम को इडली, अप्पे, उत्तपम, के साथ भी खाया जा सकता हैं बहुत स्वादिष्ट लगता हैं|
- आपको रसम सबसे ज्यादा किस चीज के साथ खाना पसंद है?
अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो आप मेरी दूसरी रेसिपी भी जरूर ट्राय करें|
Read More: Punjabi Rajma Chawal
0 टिप्पणियाँ