छोले भटूरे - Chole Bhature Recipe in Hindi - पंजाबी स्टाइल छोले भटूरे

हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे पंजाबी स्टाइल छोले भटूरे रेसिपी| छोले भटूरे (Chole Bhature) उत्तर भारत की एक मशहूर और बेहद पसंद की जाने वाली स्ट्रीट फ़ूड डिश हैं| अभी तो यह रेसिपी पुरे भारत में हर एक कोने में पसंद की जाती हैं| इसे अलग-अलग नाम से बोला जाता हैं – छोले भटूरे (Chole Bhature), चना भटूरा, यह रेसिपी अपने आप में ही इतनी लाजवाब हैं की इसका स्वाद सबके जुबान पर और छोले भटूरे का नाम सबके दिल में बसता हैं| मसालेदार चने और फुले हुए खस्ता भटूरे का मेल इतना लाजवाब होता हैं, की यह हर उम्र के लोगों की पसंद बन चूका हैं| चाहें त्यौहार हो या रविवार का स्पेशल ब्रंच, Chole Bhature हर मौके को खास बना देता हैं| Chole Bhture का नाम सुनते ही मुह में पानी आने लगता हैं| फिर चाहें वह बच्चे हो या बड़े Chole Bhature सबके दिल को छु जाते हैं और इसे खाने के बाद सबकी जुबान पर वाह-वाह छोड़ जाता हैं| जब इस रेसिपी को बिलकुल पंजाबी स्टाइल में ही घर पर ही बनाया जाए तो इसका मजा ही कुछ और होगा| तो चलिए शुरू करते हैं पंजाबी स्टाइल Chole Bhature बनाना और जानते हैं कुछ ध्यान देने योग्य बाते| 


Punjabi Street Style Chole Bhature


सर्विंग (Serving) : 4-5 लोगों के लिए

कुल समय (Total Cooking Time) : 1 घंटा

  • तैयारी का समय : 20 मिनट
  • पकाने का समय : 40 मिनट

सामग्री :-

छोले के लिए :

  • 1 कप काबुली चना (रातभर भीगा हुआ)
  • 2 बड़े आकार के प्याज (बारीक़ कटे हुए)
  • 2 बड़े आकार के टमाटर (प्यूरी बनाकर)
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक - लहेसुन का पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच जिरा
  • 5-6 करीपत्ता
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
  • 2 बड़ा चम्मच चना ग्रेवी मसाला
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक (स्वाद के अनुसार)
  • 3-4 बड़े चम्मच तेल
  • 1-2 तेजपत्ता
  • पानी (आवश्यकतानुसार)
  • हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)

भटूरे के लिए :

  • 2 कप मैदा
  • ¼ कप सूजी
  • ½ कप दही (फेंटा हुआ)
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • ½ छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच चीनी (पीसी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • पानी (आवश्यकतानुसार – आटा गूंथने के लिए)
  • तेल (तलने के लिए)

अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो हमारी स्पेशल स्ट्रीट फूड वाली दूसरी रेसिपीज भी जरूर ट्राय करें|



छोले भटूरे यह एक पारंपरिक पंजाबी डिश हैं, तो अगर आप दूसरी पंजाबी रेसिपी ट्राय करना चाहते हैं तो निचे दिए गए रेसिपीज एक बार जरूर पढ़े|



आप हमारी स्पेशल कॉम्बिनेशन फ़ूड थाली की रेसिपी भी एक बार जरूर ट्राय करें|




छोले भटूरे बनाने की विधि :-

छोले बनाने की विधि :

  • भीगे हुए काबुली चने को प्रेशर कूकर में डालकर थोडा नमक और हल्दी पाउडर डालें| अब चने को 4 सिटी आने तक हाई फ्लेम पर पकाए|
  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तब इसमें जिरा, करीपत्ता, तेजपत्ता डालकर चटकाएँ| अब बारीक़ कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाए| फिर अदरक लहेसून का पेस्ट और हरी मिर्च डालें|
  • अब टमाटर की प्यूरी और सारे मसालें डालें – हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, और थोडा नमक डालकर अच्छे से मिलाए (नमक डालते समय ध्यान रखे की हमने चने पकाते समय भी नमक डाला था इसलिए उसी हिसाब से नमक डालें)|
  • सारे मसालें को अच्छे से भुने जब तक तेल सारे मसालों से अलग ना हो जाए| फिर इसमें उबले हुए काबुली चने डालें, उसके बाद इसमें चना मसाला और गरम मसाला मिलाए|
  • अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए| अंत में इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालकर गार्निश करें|

भटूरे बनाने की विधि :

  • मैदा को एक परात या बाउल में लेकर उसमे सूजी, फेटा हुआ दही, नमक, पीसी हुई चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा मिलाए| सब चीजो को अच्छे से मिक्स करें|
  • अब इसमें थोडा-थोडा पानी डालते हुए आटा गुंथे और थोडा तेल लगाकर आटा को चिकना करें| आटे को 3-4 घंटे के लिए ढककर गरम जगह पर रखे|
  • अब गुंथे हुए आटे में से छोटी-छोटी लोई लेकर बेले| अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, जब तेल मध्यम गरम हो जाए तब उसमे बेले हुए भटूरे डालकर दोनों तरफ से फुलाकर गोल्डन कलर आने तक तले (डीप फ्राई करें)|


गरमा-गरम छोले भटूरे परोसने का तरीका :

अब छोले भटूरे बनकर तैयार है| इसे एक प्लेट में निकाले, गरमा-गरम छोले भटूरे को प्याज के लच्छे, और नींबू के साथ परोसे| साथ में अगर आम का अचार रहें तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता हैं|


पोषक तत्त्व :-

(Nutrition Per 1 Plate Serving)
  • कैलोरी (Calories) – 350-450
  • प्रोटीन (Protein) – 10-12 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) – 50-60 ग्राम
  • फाइबर (Fiber) – 7-8 ग्राम
  • फैट (Fat) – 15-20 ग्राम
  • आयरन, फोलेट, कैल्शियम, और मैग्नेशियम से भरपूर|

छोले भटूरे खाने के लाभ :-

  • काबुली चना में प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता हैं, जिससे पाचन बेहतर होता हैं|
  • यह आयरन और फोलेट का अच्छा स्त्रोत हैं, जो एनीमिया से बचाने में सहायक होता हैं|
  • यदि भटूरे को कम तेल में शैलोफ्राई किया जाए, तो इसे हेल्दी ब्रेकफास्ट में शामिल किया जा सकता हैं|


निष्कर्ष :-

छोले भटूरे एक परंपरागत पंजाबी डिश हैं, जो स्वाद और उर्जा दोनों से भरपूर होती हैं| अगर आप कुछ मसालेदार और स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके परिवार और मेहमानों के लिए परफेक्ट हैं| जब आप घर पर ही इतना टेस्टी और बिलकुल स्ट्रीट स्टाइल जैसा स्वाद पा सकते हैं, तो फिर छोले भटूरे खाने के लिए बाहर क्यों जाना| बाहर के मुकाबले हम घर पर ही साफ सफाई से यह टेस्टी रेसिपी आसानी से बना सकते हैं| तो आप भी इस रेसिपी को एक बार जरूर आजमाए और अपने दोस्तों, यारो, के साथ फॅमिली मेहमानों के साथ इसका भरपूर आनंद उठाए और अपने अनुभव को हमारे साथ साझा करें| इस रेसिपी से जुड़ा कोई भी सवाल हो या फीडबैक देना चाहते हो तो Contact Form के जरिए आप हमसे Contact कर सकते हैं|


उपयोगी टिप्स :-

  • भटूरे का डो जितना अच्छे से फेर्मेंट होगा भटूरे उतने ही अच्छे फुले-फुले बनेंगे|
  • अगर आप चाहें तो भटूरे के लिए आटा गूंथते समय मैदा में 1-2 उबले हुए आलू को कद्दूकस करके भी डाल सकते हैं, इससे भटूरे एकदम सॉफ्ट बनेंगे|
  • अगर आप सुबह छोले भटूरे बनाने वाले हैं, तो छोले को रातभर भिगोने से वह जल्दी पाक जाते हैं|
  • काबुली चने को कूकर में चढाते समय थोडा बेकिंग सोडा डालने से चने जल्दी गलते हैं और मुलायम बनते हैं|
  • मसालें को अच्छे से भूनना जरूरी होता हैं जब तक तेल मसालें से अलग ना हो जाए, इससे ग्रेवी का स्वाद बहुत ही बढ़िया आता हैं|
  • अगर आप इसे बिलकुल ढाबा स्टाइल टच और स्वाद देना चाहते हैं, तो इसमें अंत में थोड़ी कसूरी मेथी को हाथो से मसलकर डालें और ऊपर से 1 छोटा चम्मच घी डालें इससे इसका स्वाद बढेगा|
  • भटूरे का आटा गूंथते समय उसमे सूजी डालना न भूले इससे भटूरे ऊपर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट बनेगे|
  • आटा को बहुत ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा नरम ना हो – जैसे हम रोटी के लिए आटा गूंथते हैं वैसा ही भटूरे के लिए गुंथे|
  • भटूरे बेलने के तुरंत बाद तलते जाए वरना भटूरे सूखेंगे और वह फूलेंगे नहीं|

FAQ :-


Ques 1 :  भटूरे की मैदा में क्या-क्या पड़ता हैं ?

Ans :   भटूरे की मैदा में निम्नलिखित सामग्री पडती हैं –

मैदा में सूजी, दही, नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, तेल, पानी, और अगर आप चाहें तो 1-2 चम्मच दूध भी मिला सकते हैं आटा को स्मूथ बनाने के लिए|


Ques 2 :  भटूरे का आटा कितनी देर पहले लगाना चाहिए ?

Ans :   गरम मौसम में : 3 से 4 घंटे पहले

सर्दी के मौसम में : 6 से 8 घंटे पहले

अगर आप सुबह भटूरे बना रहे हैं तो रात को आटा लगाकर फ्रिज में रखें और सुबह भटूरे बनाए|

आटा जितना अच्छे से फेर्मेंट होगा, भटूरे उतने ही फुले-फुले और मुलायम बनेंगे|


Ques 3 :  क्या छोले खाने से मोटापा बढ़ता हैं ?

Ans :   हाँ, कुछ हद तक बढ़ सकता हैं, अगर

छोले ज्यादा तेल-घी में बने हो

साथ में आप तले हुए भटूरे खा रहे हैं

लेकिन वजन बढ़ना तभी संभव हैं जब आप इसे रोज या ज्यादा मात्रा में खाए|

ऐसे तो एखाद बार खाने से वजन नही बढेगा|

काबुली चना प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत हैं, जो पेट जल्दी भरता हैं और भूख को कम करता हैं इसलिए आप ज्यादा खाने से बचते हैं इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता हैं|


Ques 4 :  1 प्लेट छोले भटूरे में कितनी कैलोरी होती हैं ?

Ans :   1 प्लेट में अगर 2 भटूरे और 1 छोटी कटोरी छोले और थोडा सलाद सर्व किये जाए तो इसमें लगभग 800-1000 kcal हो सकती हैं| लेकिन यह कैलोरी की मात्रा अनुमानित हैं| कैलोरी की मात्रा पूरी तरह से आपके बनाए गए भटूरे और छोले में डाले गए मसाले और तेल की मात्रा पर निर्भर करती हैं|


Ques 5 :  क्या छोले भटूरे से वजन बढ़ता हैं ?

Ans :   जी हाँ, अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में और ज्यादा तेल में तले हुए भटूरे खाते हैं तो , शायद वजन बढ़ सकता हैं| वजन ना बढे इसके लिए आप छोले भटूरे को सिमित मात्रा में और सलाद के साथ खाए – जैसे खीरा, गाजर, प्याज, नींबू, टमाटर स्लाइस इससे वजन नही बढेगा|


Ques 6 :  भटूरे को हेल्दी कैसे बनाए ?

Ans :   भटूरे को हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें आधा भाग मैदा और आधा भाग गेहूँ का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे यह पचने में भी आसान रहेगा और एक हेल्दी वर्जन भी बनेगा|


Ques 7 :  क्या छोले को बिना प्याज-लहेसून के बना सकते हैं ? 

Ans :   जी हाँ, आप छोले भटूरे को बिना प्याज-लहेसून के भी अवश्य बना सकते हैं, बस इसमें टमाटर प्यूरी, चना मसाला और सूखे मसालें की मात्रा को संतुलित रखे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ