हेल्लो दोस्तों, Nikkis Flavor Hub में आप सभी का स्वागत हैं| आज मैं लेकर आई हूँ आप सबके लिए Veg Hakka Noodles की रेसिपी जो सबको पसंद होते हैं, चाहें बच्चे हो या बड़े सब लोग इसे चाव से खाते हैं| अगर आप रेस्टोरेंट स्टाइल स्वादिष्ट और चटपटे वेज हक्का नूडल्स घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हैं| हक्का नूडल्स एक लोकप्रिय इंडो-चाइनीस डिश हैं, जिसे रंग-बिरंगी सब्जियां, मसालेदार सॉस और उबले हुए नूडल्स के साथ तेज आंच पर तैयार किया जाता हैं| यह डिश ना केवल बच्चो को बल्कि बड़ो को भी बेहद पसंद आती हैं| चाहे बच्चो का टिफिन हो या घर की पार्टी हो Veg Hakka Noodles हमेशा सुपर हिट रहते हैं और पार्टियों में इस मेनू की वजह से चार चाँद लग जाते हैं| और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता हैं की इसे बार-बार खाने का मन करता हैं| तो आप भी सिर्फ 30 मिनट में बेहद आसान तरीके से रेस्टोरेंट स्टाइल हक्का नूडल्स घर पर बना सकते हैं| तो आइए जानते हैं Veg Hakka Noodles बनाने का सबसे आसान तरीका कुछ खास टिप्स के साथ|
कितने लोगों के लिए (Serving) :- 4 लोगों के लिए
बनाने का समय (Cooking Time) :-
तैयारी का समय : 10 मिनटपकाने का समय : 15 - 20 मिनट
कुल समय : 25 - 30 मिनट
सामग्री :-
- 2 पैकेट नूडल्स
- 1 कप पत्ता गोभी (कटी हुई)
- 1 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 1 कप गाजर (कटी हुई)
- 2 मध्यम आकार के प्याज (कटे हुए)
- 5-6 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 4 छोटा चम्मच चिली सॉस
- 4 छोटा चम्मच सोया सॉस
- 4 छोटा चम्मच टोमैटो सॉस
- 4 छोटा चम्मच विनेगर
- नमक स्वाद के अनुसार
- तेल (थोडा सा)
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
वेज हक्का नूडल्स बनाने की विधि :-
- नूडल्स उबालना : सबसे पहले एक कढ़ाई में पानी डालकर गरम करें| थोडा सा नमक और थोडा तेल डालकर पानी को उबालें| पानी उबलने के बाद उसमे नूडल्स डालें और 2-3 मिनट पकाकर तुरंत ठंडे पानी में डालें और फिर निकालकर एक छलनी में रख दीजिये ताकि नूडल्स में से अतिरिक्त पानी निकल जाए|
- सब्जियां मिलाना : अब एक कढ़ाई में थोडा सा तेल डालकर गरम करें| उसमे पहले कटा हुआ प्याज और कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का सा भुन लीजिये| फिर कटी हुई शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, गाजर डालें और स्वाद के अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें और 2-3 मिनट तक पकाएं|
- मसालें मिलाना : अब पकी हुई सब्जियों में चिली सॉस, सोया सॉस, टोमैटो सॉस, और विनेगर डालकर अच्छे तरह मिक्स कर लीजिये|
- नूडल्स डालना : अब उबले हुए नूडल्स डालकर सब अच्छे से मिला लीजिये (अगर नूडल्स ज्यादा लंबे हो तो आप इसे तोड़ सकते हैं बहुत ज्यादा लंबे नूडल्स खाने में मजा नही आएगा)|
- अब बिलकुल तैयार हैं गरमा-गरम वेज हक्का नूडल्स इसके ऊपर कटा हुआ हरा धनिया डालकर सजाए और सर्व करें|
निष्कर्ष :-
टिप्स :-
- नूडल्स को ज्यादा ना पकाए, नहीं तो वह टूट सकते हैं|
- नूडल्स को गरम पानी में उबालने के बाद तुरंत ठंडे पानी में डालें या फिर नूडल्स को छलनी में डालकर उसके ऊपर ठंडा पानी डालें (ऐसा करने से नूडल्स चिपचिपे नही होते हैं)|
- नूडल्स उबालने से पहले गरम पानी में नमक और तेल जरूर डालें (पानी में तेल डालने से नूडल्स खिले खिले बनते हैं)|
- सब्जियों को ज्यादा ना पकाए, उनको हल्का क्रंची ही रखे ताकि नूडल्स का स्वाद और अच्छा आए|
- नूडल्स को हमेशा तेज आंच पर ही पकाए, ऐसा करने से नूडल्स में स्ट्रीट फूड स्टाइल फ्लेवर आता हैं|
- अगर आपको इसमें साधा प्याज पसंद नहीं हो तो आप उसकी जगह पर हरी प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इससे नूडल्स और भी टेस्टी बनते हैं|
2 टिप्पणियाँ
WOW - SO YUMMY & VERY TESTY
जवाब देंहटाएं👍
हटाएं