सर्विंग (serving) : 4 लोगों के लिए (अगर सबको 1-1 कटोरी सर्व किया जाए)
कुल समय (Total Time) : 2 घंटे
- तैयारी का समय : 15 मिनट (फल काटना और कस्टर्ड का घोल तैयार करना)
- पकाने का समय : 10 मिनट (दूध उबालना और कस्टर्ड पकाना)
- ठंडा करने का समय : 1-2 घंटे (फ्रिज में रखने के लिए)
सामग्री :-
कस्टर्ड के लिए :
- ½ लीटर फुल क्रीम दूध
- 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर (वनीला फ्लेवर)
- 4 बड़े चम्मच शक्कर (स्वाद के अनुसार)
फल मिक्स करने के लिए (फ्रूट्स) :
- 1 सेब (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 केला (स्लाइस में कटा हुआ)
- 10 काले अंगूर (आधे कटे हुए)
- 10 हरे अंगूर (आधे कटे हुए)
- 1 कप अनार दाना
- 1 पका हुआ आम (छिलके निकालकर छोटे टुकड़ो में कटा हुआ) (अगर गर्मियों में बना रहे हैं)
गार्निश के लिए :
- 1 बड़ा चम्मच बादाम (बारीक़ कटे हुए)
- 1 बड़ा चम्मच पिस्ता (बारीक़ कटे हुए)
- 10-15 किशमिश
- 2 छोटे चम्मच चारोली
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि :-
दूध उबालें :
एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को मध्यम आंच पर उबालें| पतले तल वाला बर्तन इस्तेमाल ना करें वरना दूध जल सकता हैं|कस्टर्ड घोलें :
एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर लें उसमे 4-5 बड़े चम्मच ठंडा दूध मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें| पेस्ट में एक भी गांठ नही रहनी चाहिए|दूध में मिलाए :
जब दूध उबलने लगे, तब उसमे कस्टर्ड पाउडर का तैयार किया हुआ घोल धीरे-धीरे डालते जाएं और घोल डालते वक्त दूध को लगातार चलाते रहें| ताकि एक भी गांठ ना पड़े|कस्टर्ड गाढ़ा करें :
अब इसमें चीनी डालें और मिक्स करें| 4-5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं जब तक कस्टर्ड थोडा गाढ़ा ना हो जाएं| अब गैस बंद करें और कस्टर्ड पूरी तरह से ठंडा होने दें|फ्रूट्स मिलाएं :
जब कस्टर्ड पूरा ठंडा हो जाए तब इसमें कटे हुए सारे फ्रूट्स – केला, सेब, अनार दाना, आम, काले और हरे अंगूर डालकर अच्छे से मिक्स करें|ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें :
फ्रूट्स मिलाने के बाद तैयार फ्रूट कस्टर्ड को ठंडा करने के लिए 1-2 घटे तक फ्रिज में रखें|सर्व करें :
फ्रिज में से निकालकर एक बार चेक कर लें फ्रूट कस्टर्ड ठंडा हुआ या नहीं| अगर ठंडा हो चूका हैं तो फ्रूट कस्टर्ड को सर्विंग बाउल में निकालकर उसके ऊपर कटे हुए बादाम, पिस्ता, चारोली और थोड़ी सी किशमिश डालकर ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड सर्व करें|निष्कर्ष :-
फ्रूट कस्टर्ड एक झटपट बनने वाली बहुत ही स्वादिष्ट, हेल्दी और पौष्टिक मिठाई हैं, जिसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं| गर्मियों में फ्रूट कस्टर्ड खाने का मजा ही कुछ और हैं| गर्मियों में ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड बनाए और अपने फॅमिली, मेहमानों के साथ शेयर करें| तो दोस्तों हैं ना बहुत Yummy रेसिपी, आप भी इसे अपने घर पर जरूर ट्राय करें और आपको मेरी यह रेसिपी कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताए| ऐसी ही मेरी खास और अच्छी-अच्छी रेसिपी देखने के लिए मुझे Blog पर Follow करें|टिप्स :-
- फलों को कभी भी गरम कस्टर्ड में ना डालें, वरना यह गल सकते हैं|
- केला और सेब जैसे फल काटते ही नींबू के पानी में डालें ताकि फल काले ना पड़े|
- इसका स्वाद बढाने के लिए आप इसमें फ्रेश क्रीम भी मिला सकते हैं|
- इसका फ्लेवर और ज्यादा बढ़ने के लिए इसमें केसर के कुछ धागे और चुटकीभर इलायची पाउडर मिलाए|
- फ्रूट कस्टर्ड में आप फ्लेवर चेंज करने के लिए वनीला कस्टर्ड पाउडर की जगह पर स्ट्रॉबेरी कस्टर्ड पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो मेरी बाकि रेसिपीज भी जरूर ट्राय करें|
Read More: Kesar Pista Kulfi
Read More: Sevai Kheer Recipe
Read More: Mango Falooda
1 टिप्पणियाँ
😋
जवाब देंहटाएं