मैंगो मिल्कशेक - Mango Milkshake Recipe in Hindi - आम का मिल्कशेक

हेल्लो दोस्तों, आज हम बनाएंगे Mango Milkshake रेसिपी| गर्मियों में अगर आप कुछ ठंडा, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला चाहिए तो आम का मिल्कशेक (Mango Milkshake) से बेहतर कुछ नहीं| यह सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि जैसे आम फलों का राजा हैं वैसे ही मैंगो मिल्कशेक गर्मी के मौसम का राजा हैं| पके हुए रसीले और ताजे आम, ठंडा दूध और थोड़ी सी मिठास मिलकर आप मैंगो मिल्कशेक बना सकते हैं| Mango Milkshake एक ऐसा पेय हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता हैं| गर्मियों का मौसम हैं और ऐसे में रसीले और मीठे आम की मिठास हर किसी के दिल को भाती हैं| आम का उपयोग तो कई प्रकार की मिठाइयाँ और समर ड्रिंक्स बनाने के लिए किया जाता हैं| लेकिन सबसे आसान और सबका पसंदीदा विकल्प हैं आम का मिल्कशेक| Mango Milkshake स्वाद, और ठंडक के साथ ही पोषण से भी भरपूर होता हैं| मिल्कशेक कोई भी हो छोटे बच्चो का फेवरेट होता हैं उसमे भी अगर मैंगो मिल्कशेक मिल जाए तो बच्चे खुश हो जाते हैं| मैंगो मिल्कशेक सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं| तो आइए जानते हैं Mango Milkshake बनाने की विधि और बेस्ट टिप्स| 



Mango Milkshake Recipe



सर्विंग (Serving) : 3 गिलास के लिए

बनाने का समय : 10-15 मिनट


मीडियम पर मेरी Guest रेसिपी देखें : मैंगो-फालूदा-mango-falooda-recipe-in-hindi

सामग्री :-


  • 3 आम (रसीले और पके हुए)
  • 3 कप ठंडा फुल क्रीम दूध
  • 3-4 बड़े चम्मच चीनी (या स्वादानुसार)
  • 5-6 बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)
  • 2 छोटे चम्मच इलायची पाउडर (फ्लेवर के लिए)
  • 2 बड़े चम्मच कटा हुआ काजू, बादाम, पिस्ता (गार्निशिंग के लिए)


मैंगो मिल्कशेक बनाने की विधि :-



  • सबसे पहले आम को अच्छे से धो लें| छिलके निकालकर आम की गुठली को हटा दें और आम को बड़े टुकड़े में काट लें|
  • अब आम के टुकड़े को एक मिक्सी जार में डालें उसमे चीनी और थोडा ठंडा दूध डालकर इसका स्मूथ पेस्ट बना लें|
  • अब बाकि का ठंडा दूध और बर्फ डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें जब तक मिल्कशेक स्मूथ, गाढ़ा और क्रीमी ना हो जाए|
  • अब मिल्कशेक को गिलास में डालें, इसका फ्लेवर बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर डालकर स्पून से मिक्स कर लें ताकि इलायची का फ्लेवर मिल्कशेक में अच्छे से मिक्स हो जाए|
  • इसके बाद मिल्कशेक के ऊपर कटे हुए बादाम, काजू, और पिस्ता डालें| तैयार हैं ठंडा-ठंडा मैंगो मिल्कशेक इसे तुरंत सर्व करें|


निष्कर्ष :-

आम का मिल्कशेक ना सिर्फ झटपट बनता हैं, बल्कि यह हेल्दी, स्वादिष्ट, सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ एनर्जी से भरपूर होता हैं| इसे आप मॉर्निंग ब्रेकफास्ट के बाद, दोपहर के खाने के बाद, और श्याम के टाइम पे परफेक्ट डेसर्ट के तौर पर सर्व कर सकते हैं| गर्मी के मौसम में जब भी आपका कुछ ठंडा पिने का मन करें तो इस देसी और स्वादिष्ट मैंगो मिल्कशेक को जरूर ट्राय करें| यह ना केवल आपकी प्यास बुझाता हैं, बल्कि पुरे शरीर को ठंडक और ताजगी से भर देता हैं| जब बच्चो को कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट देना हो या घर आए मेहमानों के लिए झटपट कुछ बनाना हो, तो यह मैगो मिल्कशेक एक बेहतरीन विकल्प बन जाता हैं| इसकी खुशबु, लाजवाब टेस्ट और झटपट बनने की खासियत इसे हर घर की रसोई में से सबसे पसंदीदा रसोई बनाती हैं| तो इस गर्मी के सीजन में आमों के साथ कुछ नया नहीं – बल्कि कुछ प्यारा और स्वादिष्ट बनाइए, और गर्मी को कीजिए मीठा सा सलाम| आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें अपने दोस्तों, परिवार और मेहमानों के साथ शेयर करें और अगर यह रेसिपी पसंद आए तो मुझे कमेंट में जरूर बताए|


टिप्स :-


  • मिल्कशेक में आम जितना मीठा होगा, चीनी उतनी ही कम डालनी पड़ेगी|
  • अगर आप मैंगो मिल्कशेक का टेक्सचर ज्यादा क्रीमी चाहते हैं, तो दूध के साथ 1 छोटा चम्मच वनीला आइसक्रीम भी डाल सकते हैं|
  • यह मैंगो मिल्कशेक आप व्रत में भी बना सकते हैं सिर्फ चीनी की जगह पर शहद का उपयोग करें|
  • मैंगो मिल्कशेक का फ्लेवर बढ़ने के लिए आप इलायची पावडर की जगह पर केसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या चाहों तो केसर और इलायची पाउडर दोनों डाल सकते हैं|
  • मैंगो मिल्कशेक बनाने के लिए मीठे और रसीले आम का ही इस्तेमाल करें (उदहारण – हापूस आम)
  • मिल्कशेक बनाने के लिए पहले से ही फ्रिज में रखे हुए ठंडे दूध का इस्तेमाल करें इससे आपको बर्फ डालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और इसका टेक्सचर भी क्रीमी बना रहेगा|
  • आप इसमें फुल क्रीम दूध की जगह पर साधा दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं| लेकिन फुल क्रीम दूध ज्यादा अच्छा रहेगा इससे शेक गाढ़ा और स्वादिष्ट बनेगा|
  • सजावट के लिए ऊपर से कटे हुए काजू, बादाम, और पिस्ता जरूर डालें इससे यह देखने में भी अच्छा लगेगा और इसकी पौष्टिकता भी बढ़ेगी|
अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आती हैं, तो दूसरी रेसिपीज भी जरूर ट्राय करें|

रेसिपी यहाँ पढ़े : Mango Lassi 

रेसिपी यहाँ पढ़े : Mango Juice

रेसिपी यहाँ पढ़े : Mango Falooda

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ